CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Google Pay Fraud : गूगल पे एप का इस्तेमाल करते ही बुजुर्ग के साथ 18 लाख की ठगी

Google Pay Fraud : गूगल पे एप का इस्तेमाल करते ही बुजुर्ग के साथ 18 लाख की ठगी

By Newsdesk Admin
30/08/2025
Share
Tantra Fraud Case Balod
Tantra Fraud Case Balod

सीजी भास्कर, 30 अगस्त : साइबर अपराधियों ने अबतक की सबसे बड़ी वारदातों में से एक को अंजाम दिया है। (Google Pay Fraud) नेवई थाना क्षेत्र के आशीष नगर में रहने वाले 76 वर्षीय जयतराम चंदेल के साथ करीब 18 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके बैंक खातों से बिना जानकारी के धीरे-धीरे रकम निकाल ली गई।

जानकारी के अनुसार, जयतराम चंदेल के किराएदार आकाश सिंह ने किराए की रकम जमा करने के बहाने उनके मोबाइल में Google Pay एप डाउनलोड कराया। शुरुआत में आकाश ने 7,302 रुपये उनके खाते में भेजे और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया समझाने के लिए उनके मोबाइल से अपनी पत्नी के खाते में तीन बार एक-एक रुपये भेजे। लेकिन इसी दौरान अज्ञात साइबर ठगों ने उनकी निजी जानकारी पर कब्जा कर लिया और यूनियन बैंक खाते से 6,72,603 रुपये तथा एसबीआई खाते से 10,96,941 रुपये विभिन्न किश्तों में उड़ा लिए।

पुलिस ने बताया कि चंदेल के दोनों बैंक खातों में पंजीकृत मोबाइल नंबर सक्रिय थे। यूनियन बैंक का खाता संयुक्त होने से उसमें उनकी पत्नी कुमुद चंदेल का मोबाइल नंबर दर्ज था। इस वजह से ठगों ने आसानी से ओटीपी का दुरुपयोग कर रकम ट्रांसफर कर दी। घटना का खुलासा तब हुआ जब जयतराम ने अपने खाते की जांच की।

स्थानीय पुलिस ने पूरे मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। (Google Pay Fraud) की यह वारदात न केवल पुलिस बल्कि साइबर सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना डिजिटल पेमेंट सिस्टम की कमजोरियों और लोगों की जागरूकता की कमी को उजागर करती है।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि किसी भी परिस्थिति में अपने मोबाइल फोन को अनजान व्यक्ति के हाथ में न दें और यूपीआई से जुड़ी जानकारी साझा न करें। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि (Google Pay Fraud) जैसे मामलों को रोकने के लिए लोगों को डिजिटल साक्षरता और बैंकिंग सुरक्षा नियमों की जानकारी देना बेहद आवश्यक है।

CM Met Pm Modi : छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों की मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट देख गदगए हो PM मोदी
मुंबई में बांग्लादेशी महिला रैकेट का खुलासा: प्रेम जाल और फर्जी पहचान…
Roadside Murder Mystery: कवर्धा में सड़क किनारे मिली खून से सनी अज्ञात लाश, गले-पेट पर चाकू के गहरे वार
किडनैप कर युवक की लाठी-डंडे से पिटाई, स्कॉर्पियो में बैठाकर एक घंटे शहर में घुमाया फिर चौक पर छोड़ भाग गए
Child Murder For Ransom : 10 लाख की फिरौती के लिए ब्लेड से गर्दन काटकर ममेरे भाई की हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?