CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NDPS Act Arrest : नशे के नेटवर्क पर करारा प्रहार: 50 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई चेन की गहन जांच में जुटी पुलिस

NDPS Act Arrest : नशे के नेटवर्क पर करारा प्रहार: 50 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई चेन की गहन जांच में जुटी पुलिस

By Newsdesk Admin
15/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 15 फरवरी। छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी सफलता (NDPS Act Arrest) हाथ लगी है। एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कार से गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 50.94 किलोग्राम गांजा, नकद राशि, वाहन और मोबाइल फोन समेत कुल 32 लाख 67 हजार रुपये का माल जब्त किया है।

Contents
  • मुखबिर की सूचना से खुला पूरा मामला
  • कार की तलाशी में मिला भारी मात्रा में गांजा
  • एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

मुखबिर की सूचना से खुला पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, 14 फरवरी को एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट को मुखबिर से सूचना (NDPS Act Arrest) मिली थी कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में एक चारपहिया वाहन में सवार दो युवक अवैध गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

इसके बाद स्मृतिक राजनाला (पुलिस उपायुक्त, क्राइम एवं साइबर) और उमेश प्रसाद गुप्ता (पुलिस उपायुक्त, सेंट्रल जोन) के निर्देश पर तत्काल संयुक्त टीम का गठन कर कार्रवाई के आदेश दिए गए।

कार की तलाशी में मिला भारी मात्रा में गांजा

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन में सवार दोनों युवकों को घेराबंदी कर रोका और पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज और हिमांशु दामले बताया। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें अलग–अलग पैकेटों में भरा हुआ गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के पास से 50 किलो 94 ग्राम गांजा, 2 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक टोयोटा कार जब्त की गई।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 88/26 के तहत धारा 20(सी) और 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। दोनों तस्करों से पूछताछ (NDPS Act Arrest) की जा रही है ताकि गांजा कहां से लाया गया और कहां सप्लाई किया जाना था, इसकी बैकवर्ड और फारवर्ड लिंकेजेस का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Accused Squats : गवाही का बदला! जेल से छूटते ही बदमाश ने किया जानलेवा हमला, पुलिस ने निकाला जुलूस
Public Holiday Notification : छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
Gariaband News : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत हितग्राही परिवार को मिली दो लाख रुपये की सहायता राशि
Raipur Reel Making Dispute : विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो महिलाएं घायल
Stray Cattle Control Campaign : सड़क हादसों पर सर्जिकल स्ट्राइक, एक महीने तक चलेगा अभियान, कलेक्टरों के लिए सख्त आदेश जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?