CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जी हां, सुपारी कीलिंग और हाई प्रोफाइल है भिलाई 3 का यह मामला, पुलिस शिकंजे की कसावट हो गई शुरू, पूर्व CM भूपेश के पुत्र बिट्टू से आरोपियों के पुराने और प्रगाढ़ संबंध रहे, 4 घंटे बिट्टू और ढाई घंटे दीप्ति से पूछताछ, फोन जब्त

जी हां, सुपारी कीलिंग और हाई प्रोफाइल है भिलाई 3 का यह मामला, पुलिस शिकंजे की कसावट हो गई शुरू, पूर्व CM भूपेश के पुत्र बिट्टू से आरोपियों के पुराने और प्रगाढ़ संबंध रहे, 4 घंटे बिट्टू और ढाई घंटे दीप्ति से पूछताछ, फोन जब्त

By Newsdesk Admin
26/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 26 सितंबर। भिलाई-3 में खुली चर्चा है कि प्रोफेसर को मारने के लिए सुपारी दी गई थी। इसके लिए दूसरे राज्यों से भाड़े पर गुंडे बुलाए गए थे। पुलिस ने मध्य प्रदेश के रींवा जिले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था और फरार तीन आरोपियों शिवम मिश्रा, धीरज वस्त्रकार और प्रवीण शर्मा पर दुर्ग पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के बयान और जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर ही पुलिस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे बिट्टू उर्फ चैतन्य बघेल को आज तलब किया।भिलाई स्थित खूबचंद बघेल कॉलेज में हिंदी के प्रोफेसर विनोद शर्मा के ऊपर 19 जुलाई को कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। इस हमले में गंभीर रुप से घायल प्रोफेसर को इलाज के लिए राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था।

आपको बता दें कि भिलाई-3 में एक कॉलेज के प्रोफेसर पर जानलेवा हमले के मामले में दुर्ग पुलिस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे बिट्टू उर्फ चैतन्य बघेल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य से पुलिस ने भिलाई 3 थाना में आज तकरीबन 4 घंटे पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने चैतन्य बघेल और दीप्ति बघेल का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है।

सूत्रों के मुताबिक दुर्ग पुलिस दोनों के मोबाइल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज रही है।पुलिस ने चैतन्य बघेल से पूछताछ से ठीक एक दिन पहले भूपेश बघेल की बेटी दीप्ति बघेल से भी लंबी पूछताछ की है। दुर्ग पुलिस ने दीप्ति बघेल से पूर्व सीएम के घर पर तकरीबन ढाई घंटे तक सवाल-जवाब किया और उनका मोबाइल जब्त कर लिया है।

मामले में दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि घटना में चैतन्य बघेल की संलिप्तता मिली है। घटना के फरार आरोपियों से संबंध और उनके फरार होने में मदद के संबंध में पूछताछ की गई है। फोन में एविडेंस होने के संदेह में उनका मोबाइल जब्त किया गया है।पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों का सीडीआर निकाला था, इसके साथ ही कई सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किए गए हैं। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम तथ्य मिले हैं। जिसके तार एक रसूखदार राजनीतिक परिवार से जुड़ते मिले और तब से पुलिस फूंक-फूंक कर अपने कदम आगे बढ़ा रही है और विवेचना के क्रम में एविडेंस जुटाने के बाद स्टेप बाई स्टेप तफ्तीश सभी आरोपियों तक लगातार बढ़ रही है‌।

अभी नहीं होंगी निगम-मंडल में नियुक्तियां…..? साय सरकार ने राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर बनाया नया प्लान
Man Murdered in Dantewada: सोते वक्त गला काटकर हत्या, पत्नी ने सुबह देखा खून से सना शव; गांव के ही परिचित ने रची थी साजिश
Good Governance Festival : सुशासन तिहार बना लोगों की उम्मीदों का मंच, हजारों आवेदनों पर हुई कार्रवाई, गांवों तक पहुंचा प्रशासन
स्वास्तिक समिति का अभियान, बेजुबानों के लिए जल पात्र वितरण शुरू
Jamboree Tender Controversy: जंबूरी आयोजन के टेंडर पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pregnant Woman
Pregnant Woman :  सड़क नहीं मिली तो खाट बनी सहारा, नदी पार कर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

धरमजयगढ़ के ग्रामीण इलाके में देर रात एक…

DU Election 2026
DU Election 2026 :  दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में छत्तीसगढ़ के पीयूष ने मारी बाजी, 674 वोटों से दर्ज की जीत

पीयूष जायसवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत…

Chhattisgarh Monsoon
Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर बढ़ाई रफ्तार, अब तक 996 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश, जानिए किस जिले में सबसे कम

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून का असर कई…

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड…

Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी
Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?