CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शराब घोटाला : झारखंड के CM हेमंत सोरेन के पूर्व सचिव के खिलाफ छत्तीसगढ़ में FIR

शराब घोटाला : झारखंड के CM हेमंत सोरेन के पूर्व सचिव के खिलाफ छत्तीसगढ़ में FIR

By Newsdesk Admin 27/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 27 सितंबर। झारखंड में हुए कथित शराब घोटाले के तार छत्तीसगढ़ से जुड़ गए हैं। राज्य में हुए कथित शराब घोटाले की पूरी साजिश छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रची गई थी। मामले में छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने झारखंड के सीनियर अफसरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। जिसमें झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के पूर्व सचिव और IAS अफसर विनय कुमार चौबे और आबकारी के संयुक्त आयुक्त रहे गजेंद्र सिंह का नाम शामिल है।

इसके अलावा ईओडब्ल्यू ने छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, अरविंद सिंह के अलावा झारखंड में होलोग्राम बनाने वाली, शराब और मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनियों को भी आरोपी बनाया है।

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को अंजाम देने वाले सिंडिकेट ने झारखंड में भी कारोबार के लिए वहां के अफसरों से मिलीभगत कर नियमों में बदलाव कराया। इस सिंडिकेट की योजना छत्तीसगढ़ की तरह ही झारखंड में भी शराब के कारोबार में कब्जा जमाने की थी।

ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक झारखंड में दिसंबर 2022 में शराब नीति में बदलाव किया गया था। इसे लेकर छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के मास्टर माइंड अनवर ढेबर के रायपुर स्थित होटल में बैठक हुई थी। इस बैठक में ही घोटाले की पूरी प्लानिंग की गई थी। इस बैठक में झारखंड के अफसरों के आलावा अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा, एपी त्रिपाठी, अरविंद सिंह भी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एपी त्रिपाठी को झारखंड में कंसल्टेंट बनाया गया। इसके लिए झारखंड सरकार ने त्रिपाठी को सवा करोड़ रुपये का भुगतान किया। शराब  की बोतलों में होलोग्राम के लिए प्रिज्म होलोग्राम एंड फिल्म सिक्योरिटी लिमिटेड को जिम्मा सौंपा गया। सुमित फैसिलिटीस लिमिटेड को मैन पावर सप्लाई करने की जिम्मेदारी दी गई। ये सभी छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले के आरोपी हैं । एफआरआई में कहा गया है कि शराब घोटाले से झारखंड को वर्ष 2023 -24 में राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ा था ।

You Might Also Like

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

Human Wildlife Conflict Awareness: बालोद में लोकनृत्य, रंगोली और चित्रकला से जागरूकता का अनोखा मंच

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

Newsdesk Admin 27/09/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rehabilitation Through Sports: भानुप्रतापपुर की मैराथन में बदले जीवनों की दौड़

सीजी भास्कर 1 मार्च भानुप्रतापपुर की सुबह आज…

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

सीजी भास्कर 1 मार्च रायपुर के पास स्थित…

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

सीजी भास्कर 1 मार्च गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर…

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

सीजी भास्कर 1 मार्च बिलासपुर में स्थित छत्तीसगढ़…

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर 1 मार्च छत्तीसगढ़ में रविवार का…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

01/03/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

01/03/2026
देश-दुनिया

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

01/03/2026
देश-दुनिया

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?