CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » hey amazing….! वेट बढ़ेगा इसलिए दिन में रेस्ट नहीं करतीं महिलाएं और बेंगलुरु की इस महिला ने बिना कुछ किए केवल नींद पूरी कर जीत लिए 9 लाख रुपये, आइए जानते हैं कि “आखिर वो एक महीने…..”

hey amazing….! वेट बढ़ेगा इसलिए दिन में रेस्ट नहीं करतीं महिलाएं और बेंगलुरु की इस महिला ने बिना कुछ किए केवल नींद पूरी कर जीत लिए 9 लाख रुपये, आइए जानते हैं कि “आखिर वो एक महीने…..”

By Newsdesk Admin
27/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 27 सितंबर। क्या आपने किसी ऐसी इंटर्नशिप के बारे में सुना है, जहां सिर्फ सोने के लिए पैसे मिलते हैं, वो भी लाखों में। बेंगलुरु की एक इन्वेस्टमेंट बैंकर साईश्वरी पाटिल ने ऐसी ही एक इंटर्नशिप में 9 लाख रुपये कमा लिए हैं। महिला ने जब यह खबर अपनी मां को सुनाई तो सुनकर वे दंग रह गईं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है?

आपको बता दें कि बेंगलुरु की साईश्वरी पाटिल नाम की इस महिला ने बिना कुछ किए सिर्फ सो कर 9 लाख रुपये जीत लिए हैं। दरअसल, साईश्वरी ने होम एंड स्लीप सॉल्यूशन ब्रांड Wakefit के स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम में हिस्सा लिया था, जिसमें वे स्लीप चैंपियन बनीं और इस खिताब को जीतने के लिए उन्हें बतौर पुरस्कार 9 लाख रुपये मिले हैं। वह इस प्रोग्राम के 12 अन्य स्लीप इंटर्न में से एक थीं। बैंकर साईश्वरी जिस स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम का हिस्सा थीं, उसे उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया था जो नींद को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन अक्सर बिजी लाइफ स्टाइल के कारण अपने जीवन को अस्त-व्यस्त पाते हैं। महिला ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत हर इंटर्न को आठ से नौ घंटे की अच्छी नींद लेनी थी। इसके आलावा दिन में 20 मिनट की अच्छी झपकी लेना भी इस प्रोग्राम का हिस्सा था, जिसमें साईश्वरी खरी उतरीं और स्लीप चैंपियन बनीं।

साईश्वरी ने बताया कि सभी चुने गए इंटर्न को वेकफिट की ओर से हाई क्वालिटी वाला गद्दा और एक स्लीप ट्रैकर दिया गया। वहीं, अपनी नींद के पैटर्न को बेहतर बनाने और स्लीप चैंपियन बनने की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए स्लीप मेंटर द्वारा कई सेशन्स भी कराए गए। साईश्वरी ने बातचीत में नींद से जुड़े कुछ टिप्स भी शेयर किए हैं। मसलन, मन को शांत करने के लिए अच्छा संगीत सुनें, सोने से एक घंटे पहले हलके गर्म पानी से नहाएं। उन्होंने कहा कि वह नींद के महत्व की वकालत करना जारी रखेंगी और खुद भी नींद से जुड़ी और भी तरीके तलाशेंगी।

गौरतलब हो कि वेकफिट की यह पहल आधुनिक जीवनशैली में नींद की कमी जैसी समस्याओं को उजागर करती है, क्योंकि आजकल लोग कार्य-जीवन के दबाव, सोशल मीडिया और अन्य गतिविधियों के कारण नींद को प्राथमिकता नहीं दे पाते। इस कार्यक्रम ने लोगों को न केवल लंबे समय तक सोने के लिए प्रेरित किया, बल्कि उन्हें सही ढंग से और मन की शांति के साथ सोने की भी सीख भी दी।

रायपुर में दुकानों पर चोर गिरोह का तांडव, ज्वेलरी और कपड़ों की दुकानों से लाखों का माल पार, 9 गिरफ्तार
Dengue in Children : बच्चों का डेंगू बुखार उतरते ही न हों बेफिक्र, अगले 24 से 48 घंटे हो सकते हैं क्रिटिकल
प्राइवेट स्कूल में पिटाई से नर्सरी के छात्र की हुई मौत, 2 शिक्षिकाएं गिरफ्तार
गौरेला: मरवाही वनमण्डल में अवैध सागौन की 16 बल्लियां जप्त, एक गिरफ्तार
Raigarh Theft : बाइक की डिक्की से 40 हजार कैश चोरी, घर से 1 लाख उड़ाए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganesh Murti Raipur : आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं

सीजी भास्कर, 8 सितंबर : आस्था के साथ…

Dhamtari Social Media : गंगरेल से आदिवासी संस्कृति तक, अब दुनिया देखेगी धमतरी की खूबसूरती
Dhamtari Social Media : गंगरेल से आदिवासी संस्कृति तक, अब दुनिया देखेगी धमतरी की खूबसूरती

धमतरी की खूबसूरती, संस्कृति और पर्यटन को दुनिया…

Chhattisgarhi Language 8th Schedule : छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में जगह दिलाने की तैयारी, राज्यपाल ने समिति बनाने की कही बात
Chhattisgarhi Language 8th Schedule : छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में जगह दिलाने की तैयारी, राज्यपाल ने समिति बनाने की कही बात

छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची (Chhattisgarhi…

Health Department Review
Health Department Review : रायपुर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश, HPV वैक्सीनेशन 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने पर जोर

सेवाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति को…

Sickle Cell Chhattisgarh : 11 जिलों में सिकल सेल पर बड़ा एक्शन प्लान, स्क्रीनिंग से इलाज तक बदलेगी व्यवस्था
Sickle Cell Chhattisgarh : 11 जिलों में सिकल सेल पर बड़ा एक्शन प्लान, स्क्रीनिंग से इलाज तक बदलेगी व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में सिकल सेल (Sickle Cell Chhattisgarh)  रोग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?