CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Asha Yojana CG : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पीएम आशा योजना के तहत किसानों का पंजीयन 28 फरवरी तक, MSP पर होगी उपज की खरीदी

PM Asha Yojana CG : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पीएम आशा योजना के तहत किसानों का पंजीयन 28 फरवरी तक, MSP पर होगी उपज की खरीदी

By Newsdesk Admin
19/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 19 फरवरी। जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा योजना) के अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के तहत किसानों का पंजीयन (PM Asha Yojana CG) किया जा रहा है। यह पंजीयन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 तक जारी रहेगी। योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 और रबी विपणन वर्ष 2026-27 की विभिन्न फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल पर अनिवार्य किया गया है।

इस योजना के तहत खरीफ सीजन में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन तथा रबी सीजन में चना, मसूर और सरसों की खेती करने वाले किसानों को पंजीयन कराना आवश्यक है। किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से सेवा सहकारी समितियों में आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा किसान https://kisan.cg.nic.in/ पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए ऋण पुस्तिका, बी-1, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य होगा।

योजना के तहत भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (NAFED) द्वारा किसानों की उपज की खरीदी (PM Asha Yojana CG) की जाएगी। घोषित समर्थन मूल्य के अनुसार अरहर का MSP 8000 रुपये, मूंग 8768 रुपये, उड़द 7800 रुपये, मूंगफली 7263 रुपये, सोयाबीन 5328 रुपये, चना 5875 रुपये, मसूर 7000 रुपये और सरसों 6500 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

जिले में उपज की खरीदी और भंडारण के लिए विकासखंड पेंड्रा अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित पेंड्रा और छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस पेंड्रारोड को उपार्जन केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर सप्ताह में पांच दिन, सोमवार से शुक्रवार तक किसानों से उपज की खरीदी की जाएगी।

योजना के अंतर्गत प्रति एकड़ खरीदी की अधिकतम सीमा भी तय की गई है। खरीफ फसलों में अरहर, मूंग और उड़द की 3-3 क्विंटल प्रति एकड़, मूंगफली की 7 क्विंटल प्रति एकड़ और सोयाबीन की 5 क्विंटल प्रति एकड़ तक समर्थन मूल्य पर खरीदी (PM Asha Yojana CG) की जाएगी। प्रशासन ने किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीयन कराकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

रंग खेलने निकले थे, तेज स्‍पीड में चला रहे थे गाड़ी, अंबिकापुर में बाइक-स्‍कूटी की टक्‍कर में दो की मौत, दो की हालत नाजुक
RKVY Success Story Chhattisgarh : आधुनिक खेती का कमाल, ईश्वरी ने टमाटर बेचकर कमाए लाखों रुपये
Police Attack : तलवार से पुलिसकर्मी पर जानलेवा वार, दिखाई सूझबूझ और बचाई जान
‘ओम सर्टिफिकेशन’ अभियान – हलाल सर्टिफिकेशन के विकल्प के रूप में हिंदू उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल
जंगल सफारी में सांप ने काटा, गुजरात से लाया गया जेब्रा जोड़ा टूटा — नर की मौत..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Organic Farming : नौकरी छोड़ खेती चुनी, अब जैविक चिन्नौर चावल से हर साल लाखों की कमाई कर रहे एमए पास युवा

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। पढ़ाई पूरी करने के…

Property Registration : महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदने का बढ़ा रुझान, शुल्क में छूट से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के…

Chhattisgarh Vidhan Sabha
Chhattisgarh Vidhan Sabha : पावस सत्र की रणनीति पर मंथन, विधानसभा में कार्यमंत्रणा समिति की अहम बैठक

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस…

Land Lease in Chhattisgarh
Land Lease in Chhattisgarh : MLA रिकेश की पहल, शहरी पट्टा वितरण का रास्ता साफ, हजारों परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक

Land Lease in Chhattisgarh : वैशाली नगर विधायक…

Medical Colleges
Medical Colleges : छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा को मिली नई रफ्तार, पांच नए कॉलेजों के लिए एनएमसी की हरी झंडी

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। छत्तीसगढ़ के हजारों मेडिकल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?