CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG RERA Action : भ्रामक प्रचार पर रेरा की सख्ती, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर पर 10 लाख का जुर्माना

CG RERA Action : भ्रामक प्रचार पर रेरा की सख्ती, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर पर 10 लाख का जुर्माना

By Newsdesk Admin
20/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 20 फरवरी। छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG RERA) ने रियल एस्टेट क्षेत्र में भ्रामक विज्ञापन देने के मामले में बड़ी कार्रवाई (CG RERA Action) करते हुए बिलासपुर स्थित ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर पवन अग्रवाल पर 10 लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया है। प्राधिकरण ने पाया कि परियोजना के प्रचार में गलत जानकारी दी गई थी, जो पंजीयन विवरण से मेल नहीं खाती थी।

जांच में सामने आया कि बोदरी, बिलासपुर स्थित ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना को रेरा में प्लॉटेड प्रोजेक्ट के रूप में पंजीकृत कराया गया था, लेकिन प्रमोटर द्वारा विभिन्न प्लेटफॉर्म पर इसे हाउसिंग परियोजना के रूप में प्रचारित किया जा रहा था। यह जानकारी पंजीयन के समय प्रस्तुत विवरण के विपरीत थी, जिसे प्राधिकरण ने गंभीर उल्लंघन माना।

रेरा अधिनियम के तहत किसी भी परियोजना का प्रचार उसी स्वरूप में किया जाना अनिवार्य (CG RERA Action) है, जैसा कि उसके पंजीयन के समय घोषित किया गया हो। अधिनियम की धारा 14 के अनुसार, प्रमोटर को परियोजना के लेआउट, योजना और स्वीकृत विवरण के अनुरूप ही विज्ञापन और विकास कार्य करना होता है। इसके विपरीत किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी देना नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

प्राधिकरण ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए प्रमोटर पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और निर्देश दिया कि यदि संबंधित क्षेत्र में हाउसिंग परियोजना विकसित की जानी है, तो उसका विधिवत पंजीयन कराया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि बिना सही पंजीयन के किसी भी प्रकार का प्रचार या बिक्री गतिविधि नियमों के विरुद्ध होगी।

CG RERA ने कहा है कि राज्य में संचालित सभी रियल एस्टेट परियोजनाओं के विज्ञापनों की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रिंट, डिजिटल और अन्य माध्यमों में प्रकाशित प्रचार सामग्री की जांच (CG RERA Action) की जा रही है, ताकि खरीदारों को सही जानकारी मिल सके और उन्हें किसी प्रकार की धोखाधड़ी का सामना न करना पड़े।

प्राधिकरण ने सभी बिल्डरों और प्रमोटरों को चेतावनी दी है कि वे केवल स्वीकृत और पंजीकृत जानकारी के आधार पर ही परियोजनाओं का प्रचार करें। नियमों का उल्लंघन करने पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Chhattisgarh Budget Session: सदन में वित्तीय स्वीकृति पर आमने-सामने सरकार–विपक्ष, जवाबों से भड़का वॉकआउट
खंडवा में ‘लव-सुसाइड’: स्टूडेंट ने ठुकराया शादी का प्रपोजल, टीचर ने लगा ली फांसी, सुसाइड नोट भी मिला!
Pushpak Express Accident News : चलती ट्रेन की खिड़की से लटका मिला युवक का शव
राज्यपाल या राष्ट्रीय अध्यक्ष…? डॉ. रमन सिंह दिल्ली में, मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज
CG Big Breaking News 🔵 जमीन पट्टे से जुड़े सभी पुराने सर्कुलर छत्तीसगढ़ में रद्द, अब मंडी में बाहरी खरीदारों को भी मौका, पान मसाला गुटखा से जुड़े टैक्स विधेयक में भी हुआ बदलाव, बदला जाएगा मोवा बाजार चौक का नाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 9:48 बजे तक पूर्णिमा तिथि

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : ज्योतिष रितेश…

Food Sample Testing Report
Food Sample Testing Report : रायगढ़ में त्योहार के बाद आएगी खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट, 30 सैंपल भेजे गए

Food Sample Testing Report  : रिपोर्ट आने के बाद…

Digvijay Stadium Rajnandgaon
Digvijay Stadium Rajnandgaon : स्टेडियम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाली; कांग्रेस ने मांगा भौतिक सत्यापन

Digvijay Stadium Rajnandgaon : मैदान पर पहले ही…

Goh Hunting Case
Goh Hunting Case : दंतेवाड़ा में गोह का शिकार कर वीडियो बनाया, 3 युवक गिरफ्तार

Goh Hunting Case : घटना का वीडियो बनाकर…

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement
Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : ‘नींबू काटते ही रुक गई बारिश’, BJP सांसद के बयान पर सियासी घमासान

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : भाजपा सांसद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?