CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Divyang Reservation CG : सरकारी नौकरियों में दिव्यांगजनों को मिलेगा आरक्षण, सीधी भर्ती में पद चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू

Divyang Reservation CG : सरकारी नौकरियों में दिव्यांगजनों को मिलेगा आरक्षण, सीधी भर्ती में पद चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू

By Newsdesk Admin
20/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 20 फरवरी। छत्तीसगढ़ सरकार ने दिव्यांगजनों को सरकारी नौकरियों में अधिक अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण (Divyang Reservation CG) पहल की है। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधानों के तहत राज्य के सभी शासकीय विभागों और उनके अधीनस्थ कार्यालयों में सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने वाले पदों में प्रवर श्रेणी के दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन में समाज कल्याण विभाग के सचिव भुवनेश यादव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के सचिव, विभागाध्यक्ष और नोडल अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित पदों के चिन्हांकन पर विस्तार से चर्चा की गई।

सरकार द्वारा सभी विभागों को निर्देश (Divyang Reservation CG) दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभागों में ऐसे पदों की पहचान करें, जिनमें दिव्यांगजन प्रभावी रूप से कार्य कर सकें। इसके आधार पर सीधी भर्ती के दौरान इन पदों को आरक्षित किया जाएगा, ताकि दिव्यांगजनों को रोजगार के समान अवसर मिल सकें।

यह कदम राज्य में समावेशी रोजगार व्यवस्था को बढ़ावा देने और दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, विभागों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर अंतिम रूप से पदों का निर्धारण किया जाएगा और आने वाली भर्तियों में आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

राज्य सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें सम्मानजनक रोजगार के अवसर प्रदान (Divyang Reservation CG) करना है। इस पहल से बड़ी संख्या में दिव्यांग अभ्यर्थियों को सरकारी सेवाओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

E Office In CG : अब कागज नहीं, ई-ऑफिस छत्तीसगढ़ में करेगा राज, सरकारी फाइलों की दुनिया हुई डिजिटल
Abhishek Agrawal IAS : प्रशासनिक गलियारों में अचानक हलचल, नई जिम्मेदारी के साथ सामने आया एक परिचित नाम
Burnt Dead Body Found : पैरा के ढेर में जला मिला वृद्ध का शव, इलाके में सनसनी
Ravi University Admission 2026 : आज से शुरू होंगे रविवि में एडमिशन, 27 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट
नगरीय निकाय चुनाव BJP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, अजय और देवेंद्र होंगे अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

भारी बारिश पर मुंगेली प्रशासन हाई अलर्ट, कलेक्टर कुंदन कुमार खुद उतरे मैदान में; राहत-बचाव और विकास कार्यों का लिया जायजा

मुंगेली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश…

KBC 18 की तारीख हुई फाइनल, 10 अगस्त से फिर गूंजेगा अमिताभ बच्चन का ‘देवियों और सज्जनों

देश का सबसे लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो 'कौन…

मानसून सत्र में बड़े संवैधानिक फैसलों की तैयारी, परिसीमन से लेकर ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ तक गरमा सकती है संसद

नई दिल्ली। 20 जुलाई से शुरू होने जा…

Chitrakoot National Conference
Chitrakoot National Conference 2026 : भिलाई की राजलक्ष्मी को वीरांगना गौरव सम्मान

Bhilai social worker Engineer Rajlakshmi Singh received the…

“अविश्वास प्रस्ताव पर गरजे रामविचार नेताम: बोले- यह सबसे कमजोर और दिशाहीन प्रस्ताव, विपक्ष में ही नहीं ह

"रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?