CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आम्रपाली फेस-1 में दूसरे को आबंटित पीएम आवास में रह रहे 7 कब्जेधारियों को निगम ने खदेड़ा, ताला तोड़ टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, डबल बेड अलमारी, सोफा, डाइनिंग टेबल से सजा लिया था आशियाना

आम्रपाली फेस-1 में दूसरे को आबंटित पीएम आवास में रह रहे 7 कब्जेधारियों को निगम ने खदेड़ा, ताला तोड़ टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, डबल बेड अलमारी, सोफा, डाइनिंग टेबल से सजा लिया था आशियाना

By Newsdesk Admin
29/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 29 सितंबर। आज निगम टीम ने पुलिस बल के साथ पीएम आवास योजना के तहत आबंटित मकानों पर अवैध कब्जा कर रह रहे 7 कब्जेधारियों को खदेड़ दिया है। इन प्रधानमंत्री आवास को खाली कराया गया है।

आपको बता दें कि नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना एचपी अमरपाली फेस वन में आज यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम भिलाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को मकान आबंटित किया गया था।

https://www.facebook.com/share/v/XNTpgiTKq1auA4FK/?mibextid=oFDknk

आम्रपाली फेस वन में 7 कब्जाधारियो में से पांच कब्जे धारी को नगर निगम से मकान आबंटित हो चुका था। उनके द्वारा पूरा पैसा जमा नहीं किया गया तथा दूसरे के आबंटित मकान में कब्जा करके रह रहे थे, उनका मकान खाली कराया गया। उनको पूर्व में नोटिस द्वारा सूचना दी गई थी कि जिस मकान में रह रहे हो, वह आपका नहीं है। नियमानुसार पूरा पैसा जमा करके ही भौतिक आधिपत्य प्राप्त करके ही अपने मकान में निवास कर सकते हैं।

दो कब्जे धारी ऐसे थे जो पूरी तरह अवैध रूप से ताला तोड़कर के निवास कर रहे थे। कब्जे का मकान दूसरे व्यक्ति को लॉटरी द्वारा आबंटित किया जा चुका है। नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा स्वयं सभी सामान बाहर किया गया। इन अवैध मकान में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, डबल बेड अलमारी, सोफा, डाइनिंग टेबल, पूरा घर सामग्री से सजा लिया गया था। मकान खाली करने में बहुत समय लग रहा था। नगर निगम की टीम एवं पुलिस विभाग की टीम मौके पर उपस्थित रही। सूचना देने के बाद जब खाली नहीं किया तो जोन कमिश्नर बीके वर्मा स्वयं मौके पर उपस्थित होकर नगर निगम के कर्मचारियों के सहयोग से घर को खाली करवा रहे थे।

जोन कमिश्नर ने बताया कि नगर निगम भिलाई द्वारा लोन की सुविधा बैंकों से प्रदान करवाई जा रही है। हितग्राही बैंक से लोन ले सकते हैं, लोन लेकर पैसा जमा कर देवे फिर नियमानुसार निवास करें। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना में बने मकान में अवैध रूप से घुसने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। अवैध कब्जा करके खरीदी बिक्री भी न करें। ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि कुछ लोग अवैध कब्जा करके मकान की सौदेबाजी कर रहे थे, दूसरों को बेचने के लिए। यह पूरी तरह से अवैध होगा। संबंधित के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी इसलिए ऐसे सौदे से लोग सावधान रहें। कार्रवाई के दौरान अभियंता अजय गौर, राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, प्रभारी अधिकारी विद्याधर देवांगन, निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

“न पानी, न सुनवाई!” श्योपुर के गांव में प्यास से बिलखते आदिवासी, विधायक भी खामोश
Rishabh Pant left the captaincy of Lucknow : अब हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की अटकलें तेज
बिलासपुर में संदिग्ध हालात में पति-पत्नी की मौत: पत्नी की लाश खून से लथपथ, पति फंदे पर झूलता मिला…
Palari Crime : पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, पलारी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
Mangatta Resort : मनगट्टा में आखिर क्यों फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रिसॉर्ट और कथित अवैध गतिविधियों पर उठी बड़ी मांग

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Police Transfer : रायपुर में पुलिस महकमे में फेरबदल! 4 थाना प्रभारियों के तबादले, तीन थानों को मिले नए प्रभारी
Raipur Police Transfer : रायपुर में पुलिस महकमे में फेरबदल! 4 थाना प्रभारियों के तबादले, तीन थानों को मिले नए प्रभारी

सीजी भास्कर, रायपुर, 14 नवंबर 2026। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट…

Chhattisgarh Cabinet Meeting : 18 नवंबर को साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी से लेकर शीतकालीन सत्र तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा!
Chhattisgarh Cabinet Meeting : 18 नवंबर को साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी से लेकर शीतकालीन सत्र तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा!

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में…

Weather News Today : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार नहीं, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड
Weather News Today : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार नहीं, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना…

महादेव ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने…

Dongargarh Bhakt Niwas Project : डोंगरगढ़ में 35 करोड़ का भव्य भक्त निवास! 1,500 श्रद्धालु एक साथ कर सकेंगे विश्राम
Dongargarh Bhakt Niwas Project : डोंगरगढ़ में 35 करोड़ का भव्य भक्त निवास! 1,500 श्रद्धालु एक साथ कर सकेंगे विश्राम

मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति करीब 35 करोड़…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?