CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज, भारत सहित दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा जानिए ज्योतिषियों की राय

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज, भारत सहित दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा जानिए ज्योतिषियों की राय

By Newsdesk Admin
02/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 02 अक्टूबर। साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है, सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। ज्योतिष शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहण का मानव जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में खगोल वैज्ञानिकों के साथ ही ज्योतिष शास्त्र से जुड़े विद्वानों की भी इस पर नजर होती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहण के पहले सूतक काल लगता है। ग्रहण और सूतक काल को लेकर मान्यता है कि इस दौरान कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए। हालांकि बच्चों और बुजुर्गों पर यह लागू नहीं होता। इसके साथ ही इस दौरान मंदिरों के पट बंद रखे जाते हैं।

आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा और इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। इन देशों में ग्रहण दिखाई देगा साल का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण आज कृष्ण पक्ष अमावस्या पर लगने जा रहा है। आज पितृमोक्ष अमावस्या भी है। साल का यह अंतिम सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, होनोलूलू, ब्राजील, मेक्सिको, फिजी, पेरू, चिली प्रशांत महासागर, अटलांटिक, अंटार्कटिका, आर्कटिक, अर्जेंटिना, उरुग्वे फ्रेंच पॉलिनेशिया महासागर, ब्यूनस आयर्स और मेक्सिको में दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण की अवधि 6 घंटे 4 मिनट की है। यह भारतीय समयानुसार आज रात 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और 3 अक्टूबर की मध्यरात्रि 3 बजकर 17 मिनट पर यह समाप्त हो जाएगा।

भारत में क्या होगा इसका प्रभाव?

साल का यह आखरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इसके साथ ही देश-प्रदेश में इसका किसी भी तरह का कोई प्रभाव नहीं देखने को मिलेगा। शास्त्रों के मुताबिक ग्रहण जहां दिखाई देता है, उन्हीं स्थानों पर इसका प्रभाव पड़ता है।

दुनिया पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

ज्योतिषियों के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि में लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण के दौरान राहू की सूर्य पर पूर्ण दृष्टि होगी। ग्रहण के सूर्य चंद्रमा बुध और केतु का संयोग बनेगा । इसके साथ ही सूर्य का शनि के साथ षडाष्टक योग भी बनेगा । ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य ग्रहण की इस स्थिति से पूरी दुनिया में राजनीतिक रूप से भयंकर रूप से उथल पुथल भी मचने की संभावना है । शेयर बाजार में भी उथल-पुथल मच सकती है । दुनिया के कई देशों में युद्ध और प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं।

ऑपरेशन सिंदूर पर DGAO एयर मार्शल एके भारती बोले- ‘हमारी जंग पाकिस्तानी सेना से नहीं थी…’
भिलाई शंकराचार्य विद्यालय हुडको के पास दो बाईक भिड़ी, घायल युवक जिला अस्पताल ले जाया गया, जुर्म दर्ज
प्रभारी मंत्री के पैरों में गिरा पिता… बेटी को तीन तलाक देकर छोड़ा, दामाद ने जबरन गर्भपात कराया
बिलासपुर निगम भवन शाखा प्रभारी रिटायर, अनुपम को नया प्रभार; इंजीनियरों के दायित्व में फेरबदल..
पहलगाम हमले की ‘कीमत’ भोपाल ने चुकाई! एशियन रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी छिनी, वियतनाम को मिली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Woman Suicide
Bilaspur Woman Suicide : 45 वर्षीय महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, जांच जारी

Bilaspur Woman Suicide :अधिकारियों का कहना है कि…

Arms Act
Arms Act : चाकू लहराकर लोगों में फैला रहे थे दहशत, पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

रायपुर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर…

Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai : दिव्यांगों के सम्मान और आत्मनिर्भरता पर सरकार का बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री ने 1000 से ज्यादा हितग्राहियों को बांटे सहायक उपकरण

रायपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में दिव्यांगजनों…

Hemchand Yadav University
Hemchand Yadav University : कर्मचारी के वेतन से 1.49 लाख गबन, कुलसचिव गिरफ्तार

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (Hemchand Yadav University) में वित्तीय…

Analog Paneer
Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर सरकार की सख्ती, होटल और रेस्टोरेंट को तुरंत बंद करनी होगी खरीद बिक्री

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?