CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Flyover Death Case : भिलाई में होली की रात फ्लाईओवर के नीचे मिली युवक की लाश, गिरकर मौत की आशंका, पहचान नहीं हो सकी

Flyover Death Case : भिलाई में होली की रात फ्लाईओवर के नीचे मिली युवक की लाश, गिरकर मौत की आशंका, पहचान नहीं हो सकी

By Newsdesk Admin
05/03/2026
Share
Flyover Death Case
Flyover Death Case

सीजी भास्कर, 05 मार्च। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में होली की रात एक युवक का शव फ्लाईओवर के नीचे मिलने से इलाके (Flyover Death Case) में सनसनी फैल गई। घटना बुधवार रात की है, जब सेक्टर-1 स्थित मुर्गा चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे एक युवक की लाश पड़ी मिली।

राहगीरों ने रात करीब 8 बजे युवक को जमीन पर पड़े देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच में आशंका जताई है कि युवक की मौत फ्लाईओवर से गिरने के कारण हुई हो सकती है।

यह घटना भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 8 बजे कुछ लोग मुर्गा चौक के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने फ्लाईओवर के नीचे एक युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर युवक मृत मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी। युवक की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष के बीच बताई (Flyover Death Case) जा रही है। उसके पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।

मामले की जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जरूरी साक्ष्य जुटाए और आसपास के हालात का विश्लेषण किया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत फ्लाईओवर से नीचे गिरने के कारण हुई हो सकती है।

हालांकि पुलिस ने यह भी कहा है कि मामला हादसा भी हो सकता है और आत्महत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फ्लाईओवर से गिरने का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि युवक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया (Flyover Death Case) गया है। भिलाई भट्टी थाना में मर्ग कायम कर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है और मृतक की पहचान के प्रयास भी जारी हैं।

बिलासपुर में फैला डायरिया, दर्जन भर से अधिक बीमार:गंदे पानी से बीमारी फैलने की आशंका; प्रभावित इलाकों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
Mahtari Vandan Scheme Benefits : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा संबल, आर्थिक सहायता से बेटियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान
Chhattisgarh Winter Session: दो भवनों में चला विधानसभा सत्र, 5 बैठकों में 35 घंटे से ज्यादा कार्यवाही; आखिरी दिन सदन गरमाया
मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर भड़का युवक, घर में घुसकर युवती की कर दी बेरहमी से हत्या
छत्तीसगढ़: निगम दफ्तरों में गंगाजल छिड़काव पर सियासत, कांग्रेस बोली – भाजपा नेता मानसिक शुद्धिकरण करें; BJP का जवाब – सनातन परंपराओं से परेशानी क्यों?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?