CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cigarette Dispute Crime Surat : सिगरेट पीने से रोका तो भड़के युवक, वॉचमैन की बाइक में लगा दी आग, CCTV में कैद हुई करतूत

Cigarette Dispute Crime Surat : सिगरेट पीने से रोका तो भड़के युवक, वॉचमैन की बाइक में लगा दी आग, CCTV में कैद हुई करतूत

By Newsdesk Admin
07/03/2026
Share

सीजी भास्कर, 07 मार्च। गुजरात के सूरत शहर में मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। यहां एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में ड्यूटी कर रहे वॉचमैन ने कुछ युवकों को परिसर में सिगरेट पीने (Cigarette Dispute Crime Surat) से रोका, तो गुस्से में उन्होंने उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Contents
  • कुछ देर बाद लौटे और कर दिया हमला
  • दमकल ने बुझाई आग, बाइक पूरी तरह जलकर खाक

जानकारी के मुताबिक घटना सूरत के सरथाना इलाके में स्थित सायोना प्लाजा में हुई। ड्यूटी पर तैनात वॉचमैन ने युवकों को परिसर में सिगरेट पीने और जली हुई तीली इधर-उधर फेंकने से मना किया था। इस बात पर युवकों और वॉचमैन के बीच कहासुनी हो गई।

कुछ देर बाद लौटे और कर दिया हमला

बताया जा रहा है कि बहस के बाद युवक वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा वापस लौट आए। इसके बाद उन्होंने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पीछे खड़ी वॉचमैन की मोटरसाइकिल को घसीटकर बाहर लाया और गुस्से में उसे गिरा दिया।

इसके बाद आरोपियों ने बाइक की पेट्रोल पाइप निकालकर उसमें आग (Cigarette Dispute Crime Surat) लगा दी। देखते ही देखते बाइक में तेज लपटें उठने लगीं और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

दमकल ने बुझाई आग, बाइक पूरी तरह जलकर खाक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर केनाल गंगाणी और चिराग तुषावरी नाम के दो युवकों को गिरफ्तार (Cigarette Dispute Crime Surat) कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर पूरे घटनाक्रम का पुनर्निर्माण भी कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सनसनी: पत्नी पर शक में पति ने दोस्त को हथौड़े से मारकर उतारा मौत के घाट
स्कॉर्पियो से बरामद हुए 4.04 करोड़ रुपये, हवाला कारोबार का शक, दो गुजराती युवक गिरफ्तार
Witchcraft Suspicion Murder: जादू-टोना के शक में महिला की निर्मम हत्या, पति समेत परिवार के चार लोग गिरफ्तार
ट्रेन में प्रेग्नेंट पत्नी को छोड़़ गायब हुआ आर्मी जवान, घर पहुंची तो ससुराल वालों ने पीटा, आर्य समाज में की थी शादी, मामला छत्तीसगढ़ के इस जिले का
Main accused of murder and robbery arrested : साक्ष्य व नकदी बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?