CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नवरात्रि पर्व पर रामलीला में भगवान श्रीराम बने प्रापर्टी डीलर कलाकार को मंच पर Heart attack, देखिए विडियो – हास्पिटल पहुंचते ही हो गई मौत, आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कोविड-19 वैक्सीन है वजह

नवरात्रि पर्व पर रामलीला में भगवान श्रीराम बने प्रापर्टी डीलर कलाकार को मंच पर Heart attack, देखिए विडियो – हास्पिटल पहुंचते ही हो गई मौत, आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कोविड-19 वैक्सीन है वजह

By Newsdesk Admin
06/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर। रामलीला मंच पर श्रीराम बने कलाकार को परफार्मेंस के दौरान अचानक सीने में दर्द हुआ, आनन-फानन हास्पिटल ले जाने पर चिकित्सकों ने कलाकार को मृत घोषित कर दिया। यह मामला दिल्ली के शाहदरा इलाके का है, जहां नवरात्रि के मौके पर रामलीला का मंचन किया जा रहा था। इसमें भगवान राम का किरदार निभा रहे कलाकार को अचानक से सीने में दर्द उठा और वह मंच से नीचे उतर गए। इलाज के लिए उन्हें हॉस्पिटल भी ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरने वाले शख्स की पहचान सुशील कौशिक के तौर पर हुई है।

देखिए रामलीला मंचन का विडियो, कलाकार को आया Heart attack 👇

https://www.facebook.com/share/v/VwKs7CqT1Ts2uoZY

बताया जा रहा है कि सुशील, शिव खंड विश्वकर्मा नगर इलाके में रहते थे। वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुशील भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। वह मंच पर डायलॉग भी बोल रहे हैं। इसी बीच अचानक से उनके सीने में दर्द उठा, वो सीने पर अपने हाथ रखते हुए मंच से पीछे की तरफ चले जाते हैं।

पुलिस ने बताया कि सुशील कौशिक को मंच पर ही हार्ट अटैक आया, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पेशे से प्रॉपर्टी डीलर सुशील कौशिक भगवान राम के भक्त थे। वह रामलीला में मंचन के दौरान भगवान राम का किरदार निभाते थे। मृतक के घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बढ़ते दिल के दौरे को कोविड-19 टीकों से जोड़ा है। भारद्वाज ने दिल्ली रामलीला का वीडियो शेयर करते हुए कहा, “यह आम चर्चा है कि कोरोना वैक्सीन के बाद भारत में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां युवा चलते-चलते दिल का दौरा पड़ने से मर रहे हैं।”आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है कि रामलीला में इस तरह की घटना हुई है। इससे पहले इसी वर्ष हरियाणा के भिवानी में रामलीला में भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे 62 साल के शख्स को प्रदर्शन के दौरान दिल का दौरा पड़ने से गिरकर मौत हो गई थी, वहीं एक और मामला अक्टूबर 2022 में सामने आया था जिसमें उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में रावण की भूमिका निभा रहे एक अभिनेता की मंच पर ही गिरकर मौत हो गई थी।

Looteri Dulhan Rajasthan Arrest : मेहंदी लगे हाथों में हथकड़ी: चार राज्यों में शादी के नाम पर लूट मचाने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ काजल गिरफ्तार
IAS Transfer List 2026 : ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, तीन राज्यों में 23 IAS अफसरों के तबादले, देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी
Bilaspur Suicide: युवक ने खुद का गला रेतकर की आत्महत्या
PM मोदी के कार्यक्रम में बदलाव, अब 29 मई को आएंगे बिहार, जानिए प्रधानमंत्री के दौरे का अपडेट
बीच सड़क विवाद, भाजपा नेत्री ने किसान को मारा… वीडियो वायरल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

Jagdalpur Knife Attack
Jagdalpur Knife Attack : चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

Jagdalpur Knife Attack :आम नागरिकों से भी अपील…

CEO Action on Development Works : सीईओ ने वेतन रोका, अधिकारियों को थमाए नोटिस

CEO Action on Development Works : निरीक्षण के…

Ring Road Bilaspur :  827 करोड़ की रिंग रोड से बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत
Ring Road Bilaspur :  827 करोड़ की रिंग रोड से बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत

शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?