CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kanker Forest Department Action : कांकेर में अवैध शिकार पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, जंगली सुअरों का मांस और जीवित जानवर बरामद

Kanker Forest Department Action : कांकेर में अवैध शिकार पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, जंगली सुअरों का मांस और जीवित जानवर बरामद

By Newsdesk Admin
09/03/2026
Share
Kanker Forest Department Action
Kanker Forest Department Action

सीजी भास्कर, 09 मार्च। छत्तीसगढ़ के कांकेर वनमंडल में वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ वन विभाग (Kanker Forest Department Action) ने बड़ी कार्रवाई की है। गोपनीय सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Contents
  • गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
  • घर के पीछे भुना जा रहा था जंगली सुअर
  • जीवित जंगली सुअर के साथ दो आरोपी पकड़े गए
  • गांव में छापेमारी में मिला शिकार का सबूत
  • सात आरोपी भेजे गए जेल

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2026 की सुबह राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल को अवैध शिकार की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कांकेर वन विभाग ने तत्काल टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर जांच और घेराबंदी की कार्रवाई शुरू की।

घर के पीछे भुना जा रहा था जंगली सुअर

जांच के दौरान टीम को महेंद्र कोड़ोपी के घर के पीछे बाड़ी में दो जंगली सुअरों को भूनते हुए पाया गया। इनमें एक नर सुअर करीब 74 किलोग्राम और एक मादा 70 किलोग्राम की बताई गई।

पूछताछ में बताया गया कि यह मांस ग्राम जुनवानी निवासी प्रकाश मंडावी से 300 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा गया था और वाहन के जरिए देवकोंगेरा (Kanker Forest Department Action) लाया गया था। वन विभाग ने मौके से जंगली सुअर का मांस और अन्य सामग्री जब्त कर वन अपराध दर्ज किया।

जीवित जंगली सुअर के साथ दो आरोपी पकड़े गए

इसी दौरान मिली एक अन्य सूचना पर वन विभाग की टीम ने ग्राम माटवाड़ा (मोदी) के पास घेराबंदी कर एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल (CG-19-B-8847) को रोका। वाहन में सवार विष्णु सलाम और कृष्णा कोमरा एक जीवित मादा जंगली सुअर (लगभग 53 किलोग्राम) को चारों पैर और मुंह बांधकर ले जा रहे थे।

पूछताछ में उन्होंने भी बताया कि जंगली सुअर प्रकाश मंडावी से खरीदा गया था। वन विभाग ने जीवित जंगली सुअर को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

गांव में छापेमारी में मिला शिकार का सबूत

वन विभाग की टीम ने ग्राम जुनवानी में प्रकाश मंडावी के घर के पास भी छापेमारी की। वहां दो जंगली सुअरों को काटे जाने के प्रमाण मिले। मौके से जंगली सुअर के सिर और मांस के अन्य हिस्से बरामद किए गए।

सात आरोपी भेजे गए जेल

वन विभाग ने इन सभी मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को 8 मार्च 2026 को न्यायालय कांकेर में पेश (Kanker Forest Department Action) किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

वन अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। इस अभियान में कांकेर वनमंडल के वन परिक्षेत्र अधिकारी कांकेर, नरहरपुर वन परिक्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारी तथा मुख्य वन संरक्षक कांकेर के उड़नदस्ता दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Chhattisgarh NDC Visit : छत्तीसगढ़ मॉडल पर दुनिया की नजर: CM साय से मिले NDC के अधिकारी, विकास और सुरक्षा पर हुई खास चर्चा
भिलाई के सुपेला में युवक को तालाब किनारे गांजा पार्टी करने बुलाया और दोस्तों के साथ मिल कर हाकी से पीटा, जुर्म दर्ज
लिव-इन पार्टनर की गला घोंट हत्या, शव के कई टुकड़े कर जंगल में जानवरों के लिए छोड़ दिया, आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त में
Police Mitan Conference : सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी, राजधानी में उठी एक पहल जिसने सबका ध्यान खींच लिया
Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 68 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Fisherman Missing
Bilaspur Fisherman Missing : शिवनाथ नदी में लापता मछुआरे का 9 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने विशेष गोताखोर टीम की उठाई मांग

बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में शिवनाथ…

Mungeli Road Video
Mungeli Road Video : बदहाल सड़क के गड्ढे में बैठकर युवक ने किया स्नान, अनोखे विरोध का वीडियो वायरल, व्यवस्था पर उठे सवाल

मुंगेली जिले में जर्जर सड़क से परेशान लोगों…

Gariaband School Video
Gariaband School Video : स्कूल कार्यालय में कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो शिक्षकों पर उठे सवाल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

गरियाबंद जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने…

Takhatpur Road Accident
Takhatpur Road Accident : जन्मदिन पार्टी से लौट रही ‘सीएमओ’ लिखी कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, चालक फरार

मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास देर रात हुए भीषण…

Marigold Farming
Marigold Farming : धान छोड़ गेंदा की खेती से बदली किस्मत, गरियाबंद के किसान ने कमाए 2 लाख रुपये, अब दूसरे भी ले रहे प्रेरणा

गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम कसेकेरा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?