CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 68 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच

Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 68 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच

By Newsdesk Admin
28/12/2025
Share
Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam

सीजी भास्कर, 28 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले (Chhattisgarh Liquor Scam) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दो साल की जांच के बाद शुक्रवार को 29 हजार 800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट स्पेशल कोर्ट में पेश की। इस चार्जशीट में 22 गिरफ्तार अधिकारी, कारोबारी और नेताओं समेत कुल 81 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

ED ने चार्जशीट पेश करने से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए भाटिया वेलकम (Bhatia-Welcom) और छत्तीसगढ़ डिस्टलरी (Chhattisgarh Distillery) सहित अन्य कंपनियों और आबकारी अधिकारियों की संपत्ति अटैच की है। पिछले बुधवार-गुरुवार को संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई की गई, जिसमें तीनों कंपनियों की कुल 68 करोड़ की चल-अचल संपत्ति शामिल है।

इसके अलावा तत्कालीन आबकारी कमिशर निरंजन दास समेत 31 आबकारी अधिकारियों की 38 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। अब तक प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई में कुल 382 करोड़ से अधिक संपत्ति अटैच की जा चुकी है।

यह फाइनल चार्जशीट सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार समय पर दाखिल की गई है। इसमें डिजिटल सबूत, बैंक ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, संपत्ति दस्तावेज और गवाहों के बयान शामिल हैं। चार्जशीट पेश होने के बाद अब कोर्ट में ट्रायल शुरू होगा। आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जाएंगे और गवाहों के बयान और सबूतों की सुनवाई होगी। हालांकि छत्तीसगढ़ ACB-EOW ने सुप्रीम कोर्ट से जांच की समय सीमा बढ़ाने की मांग भी की है।

इस घोटाले में अब तक 15 कंपनियों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें छत्तीसगढ़ डिस्टलरी (Chhattisgarh Distillery), भाटिया वाइन मर्चेंट (Bhatia Wine Merchant), वेलकम डिस्टलरी (Welcom Distillery), अदीप एग्रोटेक प्रा.लि., पीटरसन बायो रिफाइनरी, ढिल्लन सिटी मॉल, टॉप सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी मैनेजमेंट, ओम साईं बेवरेज, दिशिता वेंचर्स प्रा.लि., नेक्सजेन इंजिटेक, एजेएस एग्रोट्रेड प्रा.लि., ढेबर बिल्डकॉन, प्राइम डेवलपर्स, इंडियन बिल्डकॉन और प्रिज्म होलोग्राफी शामिल हैं।

इससे पहले 22 दिसंबर को EOW ने रायपुर कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल (Chaitanya Baghel) के खिलाफ करीब 3,800 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की थी। इसमें दावा किया गया कि चैतन्य बघेल को शराब घोटाले से 200-250 करोड़ रुपए मिले हैं। चार्जशीट में उल्लेख है कि सिंडिकेट के माध्यम से अवैध वसूली की राशि का एक बड़ा हिस्सा सीधे तौर पर चैतन्य बघेल से जुड़ा था।

ED और EOW की यह कार्रवाई राज्य में शराब घोटाले (Chhattisgarh Liquor Scam) के लिए अब तक की सबसे व्यापक जांच मानी जा रही है। कोर्ट में चार्जशीट पेश होने के बाद अब आरोपी और उनके गवाहों के बयान की सुनवाई शुरू होगी। इस प्रक्रिया में सभी डिजिटल और बैंकिंग रिकॉर्ड को सबूत के तौर पर पेश किया जाएगा।

प्रवर्तन निदेशालय ने साफ किया है कि आरोपियों की संपत्ति का अटैचमेंट कानून के तहत किया गया है और आगे भी यदि आवश्यकता पड़ी तो अतिरिक्त कार्रवाई की जाएगी। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले (Chhattisgarh Liquor Scam) की यह फाइनल चार्जशीट राज्य में भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Final Voter List Raigarh: रायगढ़ में अंतिम मतदाता सूची जारी, 9,014 नए नाम जुड़े, कुल वोटर 8.42 लाख पार
Jagdalpur Bus Driver Assault : नशे में धुत युवकों ने बस ड्राइवर को बीच सड़क पर पीटा…
AI war intensifies : DeepSeek समेत चीनी कंपनियों पर गंभीर आरोप
Tribal Leader Death Inquiry: जीवन ठाकुर की मौत पर राजनीतिक टकराव तेज, कांग्रेस ने न्यायिक जांच की मांग की
रामावतार जग्गी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट में अमित जोगी को नहीं मिली राहत, 23 अप्रैल को होगी अहम सुनवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले में चोरी की वारदातों पर पुलिस…

Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं
Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं

योजना के तहत पात्र आवेदकों को मुद्रा लोन…

Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं
Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit)…

Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस
Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस

अफगानिस्तान टी20 सीरीज (Afghanistan T20 Series) के लिए…

Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो
Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो

बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड (Jhiram Valley Case) मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?