CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ये कैसी मजबूरी, कहां है विकास : छत्तीसगढ़ में छात्र के शव को खाट पर रख 7 किलोमीटर पैदल चलते रहे ग्रामीण, जब सड़क ही नहीं तो कहां से चलेंगी गाड़ियां

ये कैसी मजबूरी, कहां है विकास : छत्तीसगढ़ में छात्र के शव को खाट पर रख 7 किलोमीटर पैदल चलते रहे ग्रामीण, जब सड़क ही नहीं तो कहां से चलेंगी गाड़ियां

By Newsdesk Admin
06/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शव को खाट पर रखकर 7 किलोमीटर पैदल चले। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। यह पूरा मामला लखनपुर विकासखंड का है। इस घटना को लेकर लखनपुर जनपद के CEO वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि घटोन में कुल 44 परिवार और 162 जनसंख्या है। पटकुरा से घटोन के बीच 7 किलोमीटर वन मार्ग है। वन मार्ग में सड़क निर्माण जनपद या प्रशासन नहीं करा सकता है। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी होना स्वाभाविक है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घटोन का रहने वाला यशपाल तिग्गा (18 वर्ष) कक्षा 12वीं का छात्र था। वो कुन्नी में रहकर पढ़ाई कर रहा था। यशपाल के पिता सुरेंद्र तिग्गा ने बताया कि उसे पहले से कुछ परेशानी थी, उसे चक्कर आते थे। वह ज्यादा दूर तक चल भी नहीं पाता था। डॉक्टरों को दिखाया लेकिन वह ठीक नहीं हुआ। शनिवार की रात जब यशपाल की हालत बिगड़ी तो उसे कुन्नी में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका शव लाने ग्रामीण और परिजन कुन्नी पहुंचे। शव को पटकुरा तक वाहन से लाया गया लेकिन वहां से घटोन तक पैदल ही खाट पर ले जाने को वे मजबूर हो गए। दरअसल, घटोन गांव तक सड़क ही नहीं बनी है। पटकुरा गांव तक ही वाहन पहुंच पाते हैं। इसके बाद ग्रामीण पैदल 7 किलोमीटर पहाड़ी चढ़कर घटोन गांव पहुंचते हैं। शव ले जाने के लिए भी खाट और बांस का सहारा लेना पड़ा। इससे पहले भी गांव के लोगों ने एक बीमार व्यक्ति को पैदल ले जाने का वीडियो वायरल किया था।

घटोन गांव के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क जर्जर है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन ने सड़क बनाने की मांग की है। सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल है। ऐसे में वाहन तो आ ही नहीं सकते। उनका कहना है कि जब प्रशासन ही ध्यान नहीं देगी, तो हम किसके पास जाएं..?

Raipur Child Labour Rescue: औद्योगिक इलाकों में छापेमारी, 7 नाबालिग बाल मजदूर मुक्त; चार कंपनियों पर केस दर्ज
Chhattisgarh Officer Transfer : मंत्रालय में 3 उप सचिवों का तबादला, मनीष मिश्रा को स्कूल शिक्षा विभाग
Electric Shock Accident : होंडा शोरूम में 11 केवी बिजली की तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Naxalite Surrender : बंदूक के सहारे क्रांति का दावा कर धरती को खून से रंगा, अब खुद की बारी आई तो रहम करो सरकार…!
CM Contract Allegations : सीएम पर रिश्तेदारों को ठेका देने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार से मांगा जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?