CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Kisan : 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, गुवाहाटी से किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर करेंगे PM मोदी

PM Kisan : 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, गुवाहाटी से किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर करेंगे PM मोदी

By Newsdesk Admin
10/03/2026
Share
PM Kisan
PM Kisan

सीजी भास्कर, 10 मार्च। देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की 22वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के गुवाहाटी से इस किस्त को जारी करेंगे, जिसके तहत किसानों के खातों में 2000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे।

Contents
  • खरीफ सीजन से पहले मिलेगी राहत
  • हर साल मिलते हैं 6000 रुपये
  • पिछली किस्त नवंबर में हुई थी जारी

कृषि मंत्रालय के अनुसार इस किस्त के तहत देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों को लगभग 19 हजार करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।

खरीफ सीजन से पहले मिलेगी राहत

सरकार का कहना है कि खरीफ फसलों की बुवाई से पहले मिलने वाली यह राशि किसानों के लिए काफी मददगार साबित होगी। इससे किसान बीज, खाद और कीटनाशक जैसे जरूरी कृषि इनपुट खरीद सकेंगे, जिससे खेती की तैयारी आसान होगी।

हर साल मिलते हैं 6000 रुपये

केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) शुरू की थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

आमतौर पर यह किस्तें

फरवरी-मार्च

जून-जुलाई

अक्टूबर-नवंबर
के दौरान जारी की जाती हैं।

पिछली किस्त नवंबर में हुई थी जारी

प्रधानमंत्री मोदी ने 19 नवंबर 2025 को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी (PM Kisan) की थी। इसके बाद से ही देशभर के किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे थे।

आंकड़ों के मुताबिक अब तक इस योजना के तहत किसानों को लगभग 4.09 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है, जिससे यह योजना किसानों के लिए सरकार की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजनाओं में से एक बन गई है।

नौकरियों की बंपर सौगात, सरकार 2025 में 1 लाख से ज़्यादा पदों पर करेगी भर्ती
Weather Update: कहीं हीटवेव, कहीं भारी बारिश तो कहीं मानसून की शुरुआत का इशारा… देशभर में मौसम लेगा बड़ी करवट
यूपी में बिछेगा सड़कों का महाजाल, 20,000 करोड़ रुपये में बनने जा रहे हैं ये 9 नए एक्सप्रेसवे
अलविदा जुमे पर प्रयागराज में नमाजियों पर की गई फूलों की बारिश, शहर में Police भी रही तैनात
Anil Ambani ED Summons : ED बनाम अंबानी! बैंक फ्रॉड केस में दोबारा पूछताछ, बढ़ी अनिल अंबानी की मुश्किलें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?