CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Navagarh Ancient Heritage : नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए सरकार गंभीर, विशेषज्ञ दल करेगा सर्वेक्षण

Navagarh Ancient Heritage : नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए सरकार गंभीर, विशेषज्ञ दल करेगा सर्वेक्षण

By Newsdesk Admin
14/03/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 मार्च। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते (Navagarh Ancient Heritage) हुए संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने कोंडागांव जिले के नवागढ़ क्षेत्र में प्राप्त प्राचीन पुरातात्विक अवशेषों के संबंध में त्वरित संज्ञान लिया है। मंत्री अग्रवाल ने पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय को निर्देशित किया है कि नवागढ़ क्षेत्र में उपलब्ध प्राचीन प्रतिमाओं और अन्य पुरातात्विक अवशेषों का विशेषज्ञ दल के माध्यम से शीघ्र स्थल निरीक्षण एवं विस्तृत सर्वेक्षण कराया जाए।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि नवागढ़ क्षेत्र में 5वीं-6वीं शताब्दी ईस्वी से संबंधित प्राचीन प्रतिमाओं और अन्य अवशेषों की जानकारी सामने आने के बाद इस स्थल का वैज्ञानिक अध्ययन अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विशेषज्ञ दल द्वारा क्षेत्र में उपलब्ध सभी प्रतिमाओं, स्थापत्य अवशेषों, शिल्प कलाकृतियों और संभावित पुरातात्विक स्थलों का सूक्ष्म अध्ययन किया जाए तथा उनका विस्तृत दस्तावेजीकरण भी किया जाए, ताकि इन धरोहरों के ऐतिहासिक महत्व का समुचित आकलन किया जा सके।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि सर्वेक्षण और स्थल निरीक्षण से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर आवश्यकतानुसार इन पुरातात्विक अवशेषों के संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। यदि स्थल का ऐतिहासिक महत्व प्रमाणित होता है, तो उसे संरक्षित पुरातात्विक स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में भी पहल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती प्राचीन सभ्यताओं, स्थापत्य कला और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से परिपूर्ण (Navagarh Ancient Heritage) रही है। प्रदेश के अनेक अंचलों में ऐसे महत्वपूर्ण स्थल हैं, जिनका व्यवस्थित अध्ययन और संरक्षण किए जाने की आवश्यकता है। राज्य सरकार इन धरोहरों की पहचान, संरक्षण और उनके वैज्ञानिक अध्ययन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य की ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शोधकर्ताओं, इतिहासकारों और आम नागरिकों की सहभागिता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इन धरोहरों का संरक्षण केवल अतीत को सुरक्षित रखने का प्रयास नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और इतिहास से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि ऐतिहासिक स्थलों और पुरातात्विक धरोहरों को संरक्षण के साथ-साथ अध्ययन, शोध और सांस्कृतिक पर्यटन के दृष्टिकोण से भी विकसित (Navagarh Ancient Heritage) किया जाए, जिससे प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान मिले और स्थानीय स्तर पर पर्यटन एवं रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो सके।

Job Fair : नौकरी की तलाश खत्म! छत्तीसगढ़ में यहां 26 मई को 493 पदों पर भर्ती
Groundwater Recharge Initiatives Chhattisgarh : नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब, दूर हुआ निस्तारी संकट
Child SP Innovation Jangir Champa : 12वीं की छात्रा बनी 15 मिनट की SP, कुर्सी में बैठते ही लिए ताबड़तोड़ फैसले
Petroleum Transport Safety : रात 11 से सुबह छह बजे तक पेट्रोलियम परिवहन पर रोक, अधिकारियों ने दिए सख्त दिशा-निर्देश
Indravati Bhawan security breach: मंत्रालय परिसर में सांड दिखा, वायरल तस्वीर ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bharat in University Degree
Bharat in University Degree : अब मार्कशीट और डिग्री में नहीं लिखा जाएगा ‘इंडिया’, विश्वविद्यालयों ने अपनाया ‘भारत’; छत्तीसगढ़ में शुरू हुई नई पहल

सीजी भास्कर, 21 जून : छत्तीसगढ़ के उच्च…

Karpawand Violence Case
Karpawand Violence Case : जमीन सीमांकन के दौरान भड़का विवाद, पथराव और मारपीट, 14 आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 21 जून :  बस्तर जिले के…

Indian Railways New Rules
Indian Railways New Rules : रेलवे ने सख्त किए नियम! बिना टिकट सफर पड़ा तो देना होगा दोगुना जुर्माना

सीजी भास्कर, 21 जून :  भारतीय रेलवे  (Indian…

Toxic Release Date 2026
Toxic Release Date 2026 : Yash ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, ‘Toxic’ की नई रिलीज डेट का ऐलान

सीजी भास्कर, 21 जून : कन्नड़ सुपरस्टार Yash…

Chhattisgarh Weather Alert
Chhattisgarh Weather Alert : गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की, 23 के बाद मानसून पकड़ेगा रफ्तार

सीजी भास्कर, 21 जून :  छत्तीसगढ़ में मौसम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?