CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्गा पंडाल में चाकूबाजी, पुजारी पर किया गया जानलेवा हमला, हमलावर दो युवकों की तलाश

दुर्गा पंडाल में चाकूबाजी, पुजारी पर किया गया जानलेवा हमला, हमलावर दो युवकों की तलाश

By Newsdesk Admin
09/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 09 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार चाकूबाजी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। नवरात्र के दौरान मंगलवार को रामपुर वार्ड में दुर्गा पंडाल में दो हमलावरों ने चाकू से पूजा करने वाले पंडा पर जानलेवा हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने पंडा को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया. फिलहाल, सिटी कोतवाली थाना की पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दो युवक बाइक में सवार होकर रामपुर वार्ड के दुर्गा पंडाल में पहुंचे। दोनों हमलावरों ने दुर्गा पंडाल के अंदर घुसकर धारदार हथियार से पंडा के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। पंडा अपनी जान बचाकर वहां से भागने में कामयाब रहा, लेकिन वह हमले में बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पंडा को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां घायल का उपचार किया गया, वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

नवरात्र के पहले दिन हमला करने वाले युवक पंडाल में आए थे और वार्ड का माहौल खराब कर रहे थे। इन युवाओं को मना किया गया तो वाद विवाद करने लगे, फिर वहां से चले गए थे। मंगलवार को फिर वही युवक आए और पंडा पर चाकू से हमला बोल दिया. जिसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। इस मामले में कोतवाली थाना धमतरी में शिकायत की गई है।

आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना की जानकारी फौरन कोतवाली थाना धमतरी की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाया। पुलिस ने हमला करने वाले दोनों हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी में हमला करने वाले आरोपियों के फुटेज मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस हमलावरों को तलाश कर रही है।

बड़ी खबर: पटना में दर्दनाक हादसा 🛑 शौचालय की टंकी में दम घुटने से 4 लोगों की थमी सांसें, शटरिंग खोल रहे थे मजदूर तभी फंस गए टंकी में
ब्यूटीशियन मीनू की रहस्यमयी मौत : लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप, परिवार ने जताई आशंका
Khairagarh Murder Case : एक रिश्ता, बढ़ता दबाव और फिर खौफनाक अंजाम, जलाशय से मिली लाश ने खोला राज
बंद कमरे में नर्स की संदिग्ध हालात में मौत, नाक से खून और मुंह से झाग…
Road Accident : राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की थम गई सांसें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

FSSAI Action on Dabur
FSSAI Action on Dabur : डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक

FSSAI Action on Dabur : कारोबार के दौरान…

Ambikapur House Theft
Ambikapur House Theft : सूना मकान बना निशाना, सब इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी

Ambikapur House Theft : घटनास्थल का निरीक्षण करने…

Abhanpur Guard Death : तालाब किनारे चौकीदार की लाश मिलने से सनसनी

Abhanpur Guard Death :पुलिस का कहना है कि…

Jewellery Shop Theft
Jewellery Shop Theft : ग्राहक बनकर पहुंचा शातिर, लाखों की सोने की इयररिंग उड़ाई

Jewellery Shop Theft : इस घटना के बाद…

Smart Meter Protest
Smart Meter Protest : स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर भरवाए जाएंगे आवेदन, बढ़े बिजली बिलों पर भी घेरा

बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?