CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » देवेन्द्र सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे ठेकेदार…! लंबे अरसे से कर रहे 89000 करोड़ बकाए की मांग

देवेन्द्र सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे ठेकेदार…! लंबे अरसे से कर रहे 89000 करोड़ बकाए की मांग

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 अप्रैल। Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र सरकार द्वारा किए गए काम के बिलों का भुगतान न होने पर प्रदेश के ठेकेदारों महायुति सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. महाराष्ट्र के नाराज ठेकेदारों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) का दरवाजा खटखटाने का फैसला लिया है। ठेकेदारों का आरोप है कि प्रदेश सरकार ने आधारभूत ढांचा परियोजनाओं के लिए किए गए कार्यों के 89 हजार करोड़ रुपये का भुगतान अभी तक नहीं किया है।

महाराष्ट्र के ठेकेदारों के प्रतिनिधि निकाय ने मुंबई, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर स्थित हाईकोर्ट की पीठों में याचिका दायर करने की घोषणा की है।

महाराष्ट्र ठेकेदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिलिंग भोसले ने ठाणे में बैठक के बाद कहा कि सरकार से हमारा बकाया भुगतान लगभग 89,000 करोड़ रुपये है, जबकि राज्य सरकार केवल 4,000 करोड़ रुपये जारी कर रही है। यही वजह है कि ठेकेदारों ने सरकार को अदालत में घसीटने का फैसला लिया है।

दरअसल, महाराष्ट्र के ठेकेदार संघों की ओर से पिछले साल से ही बकाए की मांग की जा रही है। फरवरी में उन्होंने राज्य के शीर्ष नेताओं को एक पत्र लिखा था, जिसमें सभी चल रहे बुनियादी ढांचे के कामों को रोकने की चेतावनी दी गई थी।

जुलाई 2024 से कथित तौर पर विभिन्न विभागों से 89 हजार करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया है। राज्य भर में चरणबद्ध तरीके से काम रोकने के बावजूद ठेकेदारों को अभी तक भुगतान नहीं किया गया है।

सबसे ज्यादा PWD विभाग का बकाया

ठेकेदारों के कुल 89 हजार करोड़ रुपये के बकाए में राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से 46,000 करोड़ रुपये, जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग के तहत जल जीवन मिशन से 18,000 करोड़ रुपये, ग्रामीण विकास विभाग से 8,600 करोड़ रुपये, सिंचाई विभाग से 19,700 करोड़ रुपये और डीपीडीसी, विधायक निधि और सांसद निधि के तहत किए गए कार्यों के लिए 1,700 करोड़ रुपये शामिल हैं.

बकाया राशि जारी न होने पर काम करना मुश्किल

महाराष्ट्र ठेकेदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिलिंग भोसले ने कहा, “मार्च में जारी किए गए 4,000 करोड़ रुपये कुल बकाया राशि का मात्र 5 प्रतिशत थे और ठेकेदारों के लिए इतनी कम राशि पर काम जारी रखना असंभव है।”

मिलिंग भोसले ने आगे कहा, "यदि बकाए बिल राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो कोई भी ठेकेदार काम नहीं कर पाएगा. इससे निश्चित रूप से राज्य में विकास कार्य ठप हो जाएंगे"

ठेकेदारों का आरोप है कि

इस मसले पर मुख्यमंत्री सहित कोई भी मंत्री बात करने को तैयार नहीं है. फरवरी में राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने कहा था कि उन्होंने बकाया राशि को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर चल रहे ठेकेदारों के लिए जल्द से जल्द 10,000 करोड़ रुपये जारी करने की मांग की है।

Nidhan News Bhilai : टाउनशिप निवासी श्रीमती प्रकाश कौर का निधन
सीलमपुर की ‘लेडी डॉन’ जिकरा का कुणाल हत्याकांड में आया नाम, जा चुकी है जेल
Sukma Tiranga Yatra : जहां माओवादियों ने उड़ाई थी बस, वहीं से उठी तिरंगे की हुंकार
Tendu Leaf Fire : तेंदूपत्ता गोदाम में अचानक उठीं आग की लपटें, धुएं से घिरा इलाका, मचा हड़कंप
Supreme Court Women Judges Empowerment : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, आरक्षण नहीं, अपने दम पर जज बन रही हैं महिलाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cattle Transport Case
Cattle Transport Case : भिलाई से महाराष्ट्र जा रही भैंसें पकड़ी गईं, एक आरोपी गिरफ्तार

Cattle Transport Case :पुलिस अब फरार आरोपी राजू…

Pahadi Mata Mangal Path
Pahadi Mata Mangal Path : रायपुर में पहाड़ी माता का तृतीय वार्षिक मंगल पाठ, उमड़े श्रद्धालु

Pahadi Mata Mangal Path ; मंगल पाठ और…

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?