CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 10 हजार की लालच में नवजात को फेंकने तैयार हो गई नर्स, डिलीवरी करने वाले डॉक्टर ने खुद को बताया भाजपा नेता, डॉक्टर नर्स सहित नवजात की नानी गिरफ्तार

10 हजार की लालच में नवजात को फेंकने तैयार हो गई नर्स, डिलीवरी करने वाले डॉक्टर ने खुद को बताया भाजपा नेता, डॉक्टर नर्स सहित नवजात की नानी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
12/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 12 अक्टूबर। जिंदा नवजात बच्ची को फेंकने वाली नर्स, डॉक्टर और नवजात की नानी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने तीनों के बयान दर्ज किए हैं, जिसमें नर्स ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह महज 10 हजार रुपए ज्यादा मिलने के लालच में नवजात को ठिकाने लगाने के लिए तैयार हो गई थी। डिलीवरी कराने वाले डाक्टर ने खुद को भाजपा नेता बताया है।
डिलीवरी कराते वक्त उसे अंदाजा था कि बच्ची मृत पैदा होगी, क्योंकि उसने नाबालिग को कुछ दवा और इंजेक्शन दिए थे, लेकिन बच्ची जिंदा पैदा हुई। उसे ठिकाने लगाने की एवज में उसकी नानी (पीड़िता की मां) ने तय सौदे से अधिक रुपए देने का लालच दिया। 10 हजार रुपए में वह नवजात को ठिकाने लगाने के लिए राजी हो गई। यह पूरा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है।

नर्स ने पुलिस को बताया, बच्ची को ठिकाने लगाने के लिए जहांगीराबाद इलाके के बरखेड़ी पातरा नाले में बच्ची को फेंकने का प्लान था लेकिन नवरात्र के कारण मेन रोड पर भीड़ ज्यादा थी। ऐसे में यहां बच्ची को फेंकने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। इसके बाद बाग उमराव दूल्हा का अंडरब्रिज पार किया। रात करीब 3 बजे रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर बने एक घर के सामने बच्ची को बोरी सहित रख दिया।
नाबालिग पीड़िता की तबीयत बिगड़ी
बच्ची को जन्म देने वाली नाबालिग पीड़िता की तबीयत खराब है। उसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर उसके बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद उसे भी किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। फिलहाल पीड़िता पुलिस और डॉक्टरों की निगरानी में है।
आरोपियों पर पॉक्सो की धारा में इजाफा किया
पुलिस ने जेल भेजे गए तीनों आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में भी इजाफा कर दिया है। सब कुछ जानकारी में होते हुए आरोपियों ने चोरी छिपे नाबालिग की डिलीवरी कराई, अपराध छिपाने की नीयत से नवजात बच्चे को फेंक दिया गया । इस डॉक्टर ने डिलवरी कराई वह खुद को भाजपा नेता बताता है उसका अशोक गार्डन क्षेत्र में प्राइवेट क्लीनिक भी संचालित हो रहा है ।

नागपुर में दर्दनाक हादसा: कुचलने के बाद मदद के बहाने गाड़ी से फेंका गया घायल व्यक्ति
कुदरगढ़ देवी दर्शन से लौटते वक्त हादसा, कार की टक्कर से पिता की मौत, बेटी घायल…
Durg Vande Bharat ब्रेकिंग : सांसद विजय बघेल पहुंचे दुर्ग स्टेशन, दुर्ग विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस का किया निरीक्षण, कहा – “आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा भारत का कदम”
रायपुर के होटल में रायगढ़ के युवक ने की आत्महत्या: तीन दिनों से था लापता, कर्ज से परेशान होने की आशंका…
FASTag Annual Pass: फास्‍टैग अकाउंट में कैसे एक्टिव होगा ₹3000 वाला एनुअल पास? जानिए प्रॉसेस, वैलिडिटी और सबकुछ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

FSSAI Action on Dabur
FSSAI Action on Dabur : डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक

FSSAI Action on Dabur : कारोबार के दौरान…

Ambikapur House Theft
Ambikapur House Theft : सूना मकान बना निशाना, सब इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी

Ambikapur House Theft : घटनास्थल का निरीक्षण करने…

Abhanpur Guard Death : तालाब किनारे चौकीदार की लाश मिलने से सनसनी

Abhanpur Guard Death :पुलिस का कहना है कि…

Jewellery Shop Theft
Jewellery Shop Theft : ग्राहक बनकर पहुंचा शातिर, लाखों की सोने की इयररिंग उड़ाई

Jewellery Shop Theft : इस घटना के बाद…

Smart Meter Protest
Smart Meter Protest : स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर भरवाए जाएंगे आवेदन, बढ़े बिजली बिलों पर भी घेरा

बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?