CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वैशाली नगर के लोकांगन में देर रात तक काव्य प्रेमी हंसी ठहाकों की महफ़िल में हुए सराबोर, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की ओपनिंग से क्लोजिंग तक देश के उम्दा कवियों ने बांधे रखा

वैशाली नगर के लोकांगन में देर रात तक काव्य प्रेमी हंसी ठहाकों की महफ़िल में हुए सराबोर, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की ओपनिंग से क्लोजिंग तक देश के उम्दा कवियों ने बांधे रखा

By Newsdesk Admin
13/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर। वैशाली नगर लोकांगन में विजय दशमी पर्व पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में हजारों काव्य प्रेमी देर रात तक ठहाकों के साथ हास्य रस की धारा में गोते लगाते रहे। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की मेजबानी में हुए इस हास्य कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के ख्यातिलब्ध मूर्धन्य कवि पद्मश्री डॉक्टर सुरेंद्र दुबे, मध्यप्रदेश इंदौर से गीत ग़ज़ल की उम्दा हस्ताक्षर डॉ. भुवन मोहिनी, उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पधारे मशहूर हास्य रचनाकार अनिल चौबे, नई दिल्ली की हास्य विनोद से भरपूर गीत ग़ज़ल की फनकार डॉ. पद्मिनी शर्मा और हास्य तथा श्रृंगार रस के नवोदित कवि सूरज मणि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

हास्य व्यंग्य के इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की कप्तानी करते हुए दुर्ग के कवि और सम्मेलन के संचालक डॉ सुरेंद्र दुबे ने छत्तीसगढ़ी भाषा में ठिठोली के साथ काव्य प्रेमियों को पधारें हुए कवियों का परिचय करवाया। नई दिल्ली के युवा कवि सूरज मणि ने कवि सम्मेलन की ओपनिंग करते हुए श्रृंगार रस के गीतों से भारत वर्ष की संस्कृति और परंपराओं से लेकर घर में पति पत्नी की नोंक झोंक और प्रोफेसर और स्टूडेंट्स के बीच बुद्धिमता को लेकर ऐसा संपुट बांधा की महफ़िल हंसी ठहाकों से गूंज उठी। इस बीच उन्होंने प्रयागराज से लेकर रायपुर के बीच सफर के दौरान छोटे छोटे हास्य के किस्सों से लोगों को गुदगुदाया।

तभी नई दिल्ली से पधारीं डाक्टर पद्मिनी शर्मा और डॉ सुरेंद्र दुबे के बीच महिला और पुरूषों को लेकर शुरू हुए काव्यात्मक नोंक झोंक और वाद प्रतिवाद का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। पद्मिनी शर्मा द्वारा महिलाओं को लेकर गजल भी पढ़ी गई। काव्य प्रेमियों के बीच बैठे बुजुर्गों की ताड़ती आंखों को लेकर पद्मिनी ने उन्हें अनूप जलोटा की जैसे ही संज्ञा दी, उत्तर में पद्मश्री सुरेंद्र दुबे में कहा छत्तीसगढ़ के बुजुर्गो को वो कत्तई कमजोर समझने की भूल न करें।

वाराणसी से पधारे अनिल चौबे ने अपनी हास्य कविताओं से सम्पूर्ण लोकांगन परिसर को बांधे रखा। अनिल चौबे ने कोरोना काल से लेकर चीन के जिंगपिंग तक अपने लतीफों को काव्य रूप में ढाल कर लोगों को ठहाके लगाने विवश कर दिया। उन्होंने कहा कि वो काशी विश्वनाथ की नगरी से शिवनाथ को मां गंगा का प्रणाम लेकर आए हैं।

इंदौर से पधारीं डाक्टर भुवन मोहिनी ने अपनी श्रृंगार रस से लबरेज ग़ज़लों से शमां बांध दिया। उन्होंने भी पद्मश्री सुरेंद्र दुबे के कटाक्ष का अपनी कविताओं से जवाब दिया।

डाक्टर सुरेंद्र दुबे ने विधायक रिकेश सेन द्वारा छत्तीसगढ़ की साहित्य और कला के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों को सराहा। श्री सेन ने अंत में सभी कवियों का शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

वाराणसी में युवक की गुंडई, मामूली बात पर महिला पर तान दी राइफल
सौरभ शर्मा के साथ पदस्थ रहे परिवहन विभाग के एएसआई की घर में ही मिली लाश, कैसे हुई मौत कुछ पता नहीं..
Online Betting Racket: दुर्ग-भिलाई में सट्टे का जाल, पुलिस की लगातार कार्रवाई से 11 आरोपी सलाखों के पीछे
Finance Fraud in Bhilai : फर्जी फाइनेंस कर मोबाइल-एसी खरीदने वाला युवक गिरफ्तार, लाखों की किस्तें छोड़ पहुंचाया आर्थिक नुकसान
Preparations to deal with the Hormuz crisis : भारत बनाएगा ओमान से गुजरात तक समुद्री गैस पाइपलाइन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanker Naxal Dump Recovered : कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी

Kanker Naxal Dump Recovered

Raigarh Steel Plant Environmental Violation : प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा

Raigarh Steel Plant Environmental Violation

Raigarh Bridge Accident : रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पुल से गिरकर युवक की मौत

Raigarh Bridge Accident

Rishabh Pant Delhi Capitals Trade : पंत लौटे दिल्ली कैपिटल्स तो कुलदीप पहुंचे लखनऊ सुपर जायंट्स

Rishabh Pant Delhi Capitals Trade

Tata Electronics Data Leak : बड़ा साइबर अटैक, Apple-Tesla से जुड़े दस्तावेज भी सामने आए

Tata Electronics Data Leak

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?