CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार दो ट्रकों के बीच फंस चकनाचूर हुई कार, बीटेक के 4 स्टूडेंट सहित 5 की मौत, कार की छत और दरवाजा काटकर बाहर निकाले गए शव

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार दो ट्रकों के बीच फंस चकनाचूर हुई कार, बीटेक के 4 स्टूडेंट सहित 5 की मौत, कार की छत और दरवाजा काटकर बाहर निकाले गए शव

By Newsdesk Admin
14/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से बड़ा हादसा सामने आया है। शहर में आज पनकी थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर एक कार को पीछे से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी और कार दो ट्रकों के बीच फंस चकनाचूर हो गई। हादसे में कार सवार 4 स्टूडेंट और ड्राइवर समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिससे शव कार में फंसे रह गए जिसे छत और दरवाजा काट कर निकाला गया।

दरअसल, कार चालक ने आगे चल रहे ट्राला के अचानक रुकने के बाद ब्रेक लगा दिया था। लेकिन, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। मौके पर ही 4 छात्रों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। बताया जाता है कि अभी तक की जांच में सामने आया कि मृतकों में चार स्टूडेंट भी शामिल थे, जो पीएसआईटी इंस्टीट्यूट के बताए जा रहे हैं। संस्थान के प्रशासनिक अफसरों को सूचना दे दी गई है।

घटना सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती हाईवे की है। मृतकों में दो छात्राएं- दो छात्र और ड्राइवर शामिल है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सभी शव कार में फंस गए। शवों को कार की छत और दरवाजे काटकर निकाला गया।

हादसे की सूचना मिलते ही सचेंडी थाना पुलिस, डीसीपी वेस्ट समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। हादसे के बाद करीब 15 किमी लंबा जाम लग गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। कॉलेज से करीब 1 किलोमीटर दूर हादसा हो गया।

डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सचेंडी थाना क्षेत्र के भौती हाईवे पर एक कार का एक्सीडेंट हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। कार आगे चल रही ट्रक से टकरा गई। दो ट्रकों के बीच आने से कार के परखचे उड़ गए।मृतकों में इंजीनियरिंग कॉलेज प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (PSIT) बीटेक फर्स्ट ईयर कंप्यूटर साइंस की छात्रा आयुषी पटेल और थर्ड ईयर की छात्रा गरिमा त्रिपाठी, फोर्थ ईयर के छात्र प्रतीक सिंह और थर्ड ईयर के छात्र सतीश और ड्राइवर सनिगवां निवासी विजय साहू शामिल हैं। सभी मृतकों के घर वालों को सूचना दे दी गई है।

Commissionerate First Murder : कमिश्नरी सिस्टम के बाद रायपुर में पहली मर्डर केस, युवक की चाकू मारकर हत्या
Bomb Threat Flight : इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
Local Body By-Election Chhattisgarh: पंचायत–नगरीय निकायों की 1043 सीटों पर उपचुनाव, नई मतदाता सूची से तय होगा जनादेश
यातायात हो रहा बाधित, सब्जी बाजार से ठेले वालों को हटाएं, चिकन दुकानें और अवैध अतिक्रमण हटवाने दुर्ग कलेक्टर से लगी गुहार, जनदर्शन में आज 130 आवेदन
Big Breaking : RPF ने ट्रेन में 4 यात्रियों से जब्त किया साढ़े 4 करोड़ रुपये का सोना, Income Tax डिपार्टमेंट को दी गई सूचना, 4 किलो 900 ग्राम सोना कहां जा रहा था…जांच जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

FSSAI Action on Dabur
FSSAI Action on Dabur : डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक

FSSAI Action on Dabur : कारोबार के दौरान…

Ambikapur House Theft
Ambikapur House Theft : सूना मकान बना निशाना, सब इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी

Ambikapur House Theft : घटनास्थल का निरीक्षण करने…

Abhanpur Guard Death : तालाब किनारे चौकीदार की लाश मिलने से सनसनी

Abhanpur Guard Death :पुलिस का कहना है कि…

Jewellery Shop Theft
Jewellery Shop Theft : ग्राहक बनकर पहुंचा शातिर, लाखों की सोने की इयररिंग उड़ाई

Jewellery Shop Theft : इस घटना के बाद…

Smart Meter Protest
Smart Meter Protest : स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर भरवाए जाएंगे आवेदन, बढ़े बिजली बिलों पर भी घेरा

बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?