CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फ्लाइट लेफ्टिनेंट व उसकी कैप्टन पत्नी ने की खुदकुशी, पति ने आगरा में जबकि पत्नी ने दिल्ली में दे दी जान, 2 साल पहले की थी Love Marriage

फ्लाइट लेफ्टिनेंट व उसकी कैप्टन पत्नी ने की खुदकुशी, पति ने आगरा में जबकि पत्नी ने दिल्ली में दे दी जान, 2 साल पहले की थी Love Marriage

By Newsdesk Admin
17/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर। आगरा में आर्मी कैंट के एक मिलिट्री कपल ने मंगलवार को एक-दूसरे से 250 किलोमीटर दूर रहते हुए कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पति भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट थे, जबकि प‍त्नी सेना में कैप्टन। कुछ ही घंटों के भीतर दोनों के शव बरामद किए गए। पत्नी का शव दिल्ली कैंट की ऑफिसर्स मेस में मिला, जबकि पति की लाश आगरा के क्वार्टर्स में मिली है।

फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीन दयाल दीप (32 वर्ष) आगरा के खेरिया वायुसेना स्टेशन पर तैनात थे और उनकी पत्नी कैप्टन रेणु तंवर उसी शहर के सैन्य अस्पताल में तैनात थीं।

पति के साथ ही करना अंतिम संस्कार…

दिल्ली में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें महिला अधिकारी ने लिखा है कि वह चाहती है कि उनका अंतिम संस्कार पति के साथ ही किया जाए। IAF अधिकारी के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पति-पत्नी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अभी तक पता नहीं चल सका है।

परिजनों के मुताबिक, दोनों ने लव मैरिज की थी। फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीन दयाल दीप (32) की पोस्टिंग आगरा के खेरिया एयरफोर्स स्टेशन पर थी। उनकी पत्नी, कैप्टन रेनू तंवर यहीं के मिलिट्री अस्पताल में तैनात थीं। रेनू अपनी बीमार मां के इलाज के लिए दिल्ली आई हुई थीं।

आगरा के डिप्टी डीसीपी (सिटी) सूरज कुमार राय ने कहा कि उन्हें एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों से घटना की जानकारी मिली। दीप मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। राय के मुताबिक, सोमवार रात डिनर के दौरान वह अपने सहकर्मियों संग हंसी-मजाक कर रहे थे। स्टेशन के स्टाफ ने बताया कि अपने क्वार्टर्स के लिए विदा लेते हुए दीप के चेहरे पर चिंता या तनाव में नहीं थे। दरवाजा तोड़ा तो फंदे से लटके मिलेजब मंगलवार देर तक दीप की नींद नहीं खुली तो स्टाफ ने दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम में मौत की वजह दम घुटने सामने आया है। कैप्टन रेनू तंवर अपने भाई सुमित एवं मां कौशल्या के साथ 14 अक्टूबर की रात 8 बजे दिल्ली के गेस्ट हाउस पहुंची थीं। वह राजस्थान की रहने वाली थीं। दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने बताया कि जब उसने आत्महत्या की तब उसकी मां एम्स में भर्ती थीं। उन्होंने 2 साल पहले लव मैरिज की थी।

पंजाब कांग्रेस में सब ठीक नहीं… आलाकमान को सौंपी रिपोर्ट, कल भूपेश बघेल ने बुलाई बैठक
भारत माता के प्रति प्यार उसके गीत में…’, जब मिजोरम की एक बच्ची के टैलेंट पर भावुक हुए अमित शाह
Rohit Tomar Arrest Raipur: सूदखोरी नेटवर्क पर बड़ा वार, कमिश्नरी आदेश से आरोपी सलाखों के पीछे
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 25 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, रायपुर के 6 अफसरों को भी मिली तरक्की
Kanpur Child Murder Case: ‘चंडीगढ़ में रहेंगे हम…’, गर्लफ्रेंड के बेटे को रास्ते से हटाया — बॉयफ्रेंड की हैवानियत ने पूरे शहर को झकझोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?