CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भाजपा विधायक ईश्वर साहू का ईश्वर गंभीर आरोप, बेटे के खिलाफ FIR राजनीतिक साजिश, पुलिस ने बिना जांच दर्ज किया मामला

भाजपा विधायक ईश्वर साहू का ईश्वर गंभीर आरोप, बेटे के खिलाफ FIR राजनीतिक साजिश, पुलिस ने बिना जांच दर्ज किया मामला

By Newsdesk Admin
17/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर। साजा विधायक ईश्वर साहू ने अपने बेटे पर दर्ज एफआईआर को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। साहू ने कहा कि बिना किसी जांच के उनके बेटे कृष्णा साहू पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी उनकी लोकप्रियता को कम करने के लिए उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। विधायक साहू का दावा है कि जब राजनीतिक विरोधी उन्हें नहीं हरा पाए, तो उन्होंने उनके बेटे को फंसाने की कोशिश की।

आपको बता दें कि विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। यह केस साजा थाने में दर्ज किया गया है. इस घटना में एट्रोसिटी अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला रजिस्टर्ड हुआ है, जिसे लेकर ईश्वर साहू ने इसे कांग्रेस की राजनीतिक साजिश बताया है. साथ ही साजा पुलिस पर बिना जांच के अपराध पंजीबद्ध करने पर नाराजगी व्यक्त की है।

साजा विधायक ईश्वर साहू ने इस पूरे मामले में कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने षड्यंत्र किया है। जब से कांग्रेस पार्टी हारी हैं मेरे ऊपर तरह–तरह के आरोप लगा रही है। मेरे पुत्र के ऊपर नामजद रिपोर्ट दर्ज किया गया है जो गलत है। साजा विधायक ईश्वर साहू ने साजा पुलिस के बिना जांच के अपराध दर्ज करने को लेकर सवाल खड़े किए हैं. इस मामले में विधायक ने कहा कि बच्चों की लड़ाई में आपसी समझौता हुआ था। आपसी समझौता में मामला सुलझा लिया गया लेकिन ये लोग मामले में भोले भाले आदिवासी समाज के लोगों को बहकाकर अपराध दर्ज करवाए हैं। समाज को बांटने का प्रयास है। मुझे बदनाम करने की साजिश है, कांग्रेस के लोग अपने हार को पचा नहीं पा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला ?

गौरलतब है कि 13 अक्टूबर को ग्राम चेचानमेटा में दशहरा उत्सव के दौरान साजा विधायक के बेटे कृष्णा साहू और आदिवासी समाज के युवक मनीष मंडावी के बीच आपस में गाली गलौज और मारपीट हुई थी मनीष मंडावली ने इसकी शिकायत राजा थाने में की थी साथ ही क्षेत्र के आदिवासी समाज के लोगों ने इस मामले को लेकर साजा थाने में धरना प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद ताज पुलिस ने कृष्णा साहू के खिलाफ St/sc एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

BJP Leader ED Raid : दुर्ग में भाजपा नेता के घर और दफ्तर पर ईडी की दबिश
पारिवारिक विवाद में बेटे ने मां की हत्या, वारदात के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी
Nikah New Rules Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में निकाह प्रक्रिया के नए नियम, अगस्त से मौलानाओं का पंजीयन होगा अनिवार्य
Governance Camp : आज दो जगह लगेंगे जनसमस्या शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचेंगे गांव और वार्डों के लोग
Chhattisgarh Crime : बिलासपुर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी और हंसिया से किया खूनी हमला, 4 की हालत नाजुक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod Returning Wall Collapse
Balod Returning Wall Collapse : 19 लाख की रिटर्निंग वॉल निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया

Balod Returning Wall Collapse : अपर कलेक्टर चंद्रकांत…

Women Reservation Political Row
Women Reservation Political Row : रिजिजू का राहुल गांधी पर हमला, दोनों के बीच छिड़ा वार-पलटवार

Women Reservation Political Row : सोशल मीडिया पर…

Raigarh Crime Meeting 2026
Raigarh Crime Meeting 2026 : ASP का सख्त संदेश, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में न बरतें ढिलाई

Raigarh Crime Meeting 2026 : बैठक में जिले…

Google Maps New Update
Google Maps New Update : Google Maps में अब हिंदी सपोर्ट के साथ मिलेगा बेहतर नेविगेशन

Google Maps New Update : Google के मुताबिक,…

CG Government Job
CG Government Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली कंपनियों में पहली बार 1235 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?