CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बड़ी खबर: बहराइच हिंसा 🛑 नेपाल बॉर्डर पर सरफराज और तालिब का एनकाउंटर, दोनों को गोली लगी, हालत गंभीर 🛑 रामगोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपी हैं

बड़ी खबर: बहराइच हिंसा 🛑 नेपाल बॉर्डर पर सरफराज और तालिब का एनकाउंटर, दोनों को गोली लगी, हालत गंभीर 🛑 रामगोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपी हैं

By Newsdesk Admin 17/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर। बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान राम गोपाल मिश्रा पर गोली चलाने वाले आरोपी रिंकू उर्फ सरफराज खान और तालिब का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि अभी कैजुअल्टी की जानकारी नहीं है लेकिन पुलिस ने पांच आरोपी पकड़े हैं। एनकाउंटर में दो को गोली लगी है। सरफराज मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद का दूसरे नंबर का बेटा है। एक दिन पहले उसकी गोली चलाते हुए तस्वीर भी सामने आई थी। आरोपी सरफराज और तालिब नेपाल भागने की फिराक में थे लेकिन, दोनों को कोतवाली नानपारा क्षेत्र में हांडा बसेहरी नहर के पास पुलिस ने घेर लिया।

आपको बता दें कि सरफराज की बहन ने रुखसार ने आज सुबह एक बयान जारी किया था। उसने कहा कि कल बुधवार शाम 4 बजे मेरे पिता अब्दुल हमीद, मेरे दो भाई सरफराज़, फहीम और उनके साथ एक अन्य युवक को UP STF ने उठा लिया है। मेरे पति और मेरे देवर को पहले उठाया जा चुका है। किसी भी थाने से उनकी कोई खबर नहीं मिल पा रही है। हमें डर है कि उनका एनकाउंटर कर हत्या की जा सकती है।

गौरतलब हो कि राम गोपाल मिश्रा का आज एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि राम गोपाल छत पर झंडा फहराने के बाद दूसरे झंडे को लपेट रहा है। इसी दौरान सामने से गोली चलती है, जो उसके सीने में लगती है। वह मुंह के बल नीचे गिर जाता है। वीडियो में बच्चों की आवाज आती है जो कह रहे हैं कि मर गया… मर गया, भाग.. भाग। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि इसे सामने की छत से बनाया गया है जो कि अब्दुल हमीद नामक शख्स की छत का है। इसी घर में राम गोपाल की हत्या हुई थी।

रविवार को दुर्गा प्रतिमा विजर्सन के दौरान जो बवाल हुआ था, उसकी शुरुआत अब्दुल हमीद के घर से ही हुई थी। पहले डीजे को लेकर विवाद हुआ। फिर पथराव शुरू हो गया। इसी दौरान मौका पाकर राम गोपाल छत पर चढ़ गया। उसने वहां लगा झंडा उतार दिया और भगवा झंडा लहराया था। इसके बाद वह झंडा समेट रहा था, तभी उसे दूर से गोली मारी गई है। पुलिस ने राम गोपाल की हत्या में अब्दुल हमीद, उसके दो बेटे समेत 6 को नामजद किया है जबकि मुकदमे में 4 अज्ञात हैं।

You Might Also Like

Air India New York : Air India का बड़ा फैसला 23 फरवरी की न्यूयॉर्क और नेवार्क फ्लाइट्स रद्द, यात्रा से पहले चेक करें स्टेटस

Sitamarhi Snake Bite News : सपने के भरोसे सांप को दूध पिलाने पहुंचा युवक, डसने पर जिंदा सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा

Army CRPF Joint Operation : किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एके-47 समेत हथियार बरामद

Unidentified Woman Dead Dongargarh: अछोली नाला में अज्ञात महिला का संदिग्ध हालत में शव, चेहरा कुचला मिला

Chhattisgarh Road Accident : बालोद में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, पांच ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Newsdesk Admin 17/10/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Crime News: चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को बेहोश किया, फिर बनाया अश्लील वीडियो

सीजी भास्कर 22 फरवरी Raigarh Crime News :…

Abhishek Sharma Practice Session: मैच से पहले रहस्यमयी तैयारी, काली कार में निकले अभिषेक–गंभीर

सीजी भास्कर 22 फरवरी Abhishek Sharma Practice Session…

Cutter Attack Bhilai : भिलाई में लिफ्ट मांगने के बहाने युवक पर कटर से हमला, सीने और हाथ पर गंभीर चोट; पुलिस जांच में जुटी

सीजी भास्कर, 22 फरवरी। शहर के कैंप-1 क्षेत्र…

Shikhar Dhawan Wedding: सात फेरे लेकर नई पारी की शुरुआत, सेलेब बधाइयों से भरा सोशल मीडिया

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के भरोसेमंद ओपनर रहे…

Congress Chhattisgarh Update : कांग्रेस ने विधानसभा में नई टीम की घोषणा की, लखेश्वर बघेल बने उपनेता प्रतिपक्ष, सचेतकों की भी नियुक्ति

सीजी भास्कर, 22 फरवरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Air India New York : Air India का बड़ा फैसला 23 फरवरी की न्यूयॉर्क और नेवार्क फ्लाइट्स रद्द, यात्रा से पहले चेक करें स्टेटस

22/02/2026
देश-दुनिया

Sitamarhi Snake Bite News : सपने के भरोसे सांप को दूध पिलाने पहुंचा युवक, डसने पर जिंदा सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा

22/02/2026
अपराधदेश-दुनिया

Army CRPF Joint Operation : किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एके-47 समेत हथियार बरामद

22/02/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Unidentified Woman Dead Dongargarh: अछोली नाला में अज्ञात महिला का संदिग्ध हालत में शव, चेहरा कुचला मिला

22/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?