CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भई ये ‘अघोषित नियम’ क्या है? दुर्ग जिले के बार संचालकों की जेब पर 2-2 लाख का किसने डाल दिया बोझ….? चिलचिलाती धूप और चर्चा गरम…..!

भई ये ‘अघोषित नियम’ क्या है? दुर्ग जिले के बार संचालकों की जेब पर 2-2 लाख का किसने डाल दिया बोझ….? चिलचिलाती धूप और चर्चा गरम…..!

By Newsdesk Admin
08/04/2026
Share

​भिलाई नगर, 08 अप्रैल। दुर्ग जिले के गलियारों में इन दिनों गर्मी से ज्यादा चर्चा आबकारी विभाग की ‘ठंडी वसूली’ की है। खबर उड़ती-उड़ती आई है (और अब तो जम गई है) कि जिले के आबकारी महकमे ने एक नया ‘जुगाड़ टैक्स’ ईजाद कर लिया है। नाम दिया गया है— ‘दो लाख वाला फॉर्मूला’। (What is this ‘unspoken rule’?)

Contents
  • ​लाइसेंस मिला नहीं कि ‘दक्षिणा’ हाजिर….!
  • पर साहब, असली खेल तो रिन्यूअल के बाद शुरू हुआ…!
  • खजाना किसका भरा…? सरकारी या ‘पर्सनल’….? What is this ‘unspoken rule’?
  • ​साहबों की ‘साफ शर्ट’ पर दाग के छींटें!
  • ​What is this ‘unspoken rule’?अधिकारी बोले— ‘नो कमेंट्स’

​लाइसेंस मिला नहीं कि ‘दक्षिणा’ हाजिर….!

​किस्सा कुछ यूं है कि हाल ही में बीयर बार और रेस्टोरेंट के लाइसेंस रिन्यू हुए। संचालकों को लगा कि सरकारी फीस भर दी, अब चैन से धंधा करेंगे। (What is this ‘unspoken rule’?)

पर साहब, असली खेल तो रिन्यूअल के बाद शुरू हुआ…!

चर्चा है कि विभाग के साहबों ने अपनी डायरी का वो ‘अघोषित नियम’ खोल दिया, जिसमें लिखा है— “लाइसेंस चाहिए तो दो लाख की भेंट चढ़ानी होगी।”

बताया जा रहा है कि बेचारे 50 के करीब बार संचालक, ‘साहब’ की नाराजगी मोल न लेने की मजबूरी में दो-दो लाख के लिफाफे थमा चुके हैं। अब गणित लगाइए, 50 बार और 2 लाख प्रति बार… यानी 1 करोड़ का ‘जैकपॉट’! ###

खजाना किसका भरा…? सरकारी या ‘पर्सनल’….? What is this ‘unspoken rule’?

सबसे मजेदार सवाल तो यही उठ रहा है कि ये भारी-भरकम राशि आखिर गई किस ‘तिजोरी’ में…? सरकारी चालान का तो कहीं नामोनिशान नहीं है, तो क्या ये पैसे सीधे अधिकारियों के ‘रिटायरमेंट प्लान’ में जमा हो रहे हैं…?

​साहबों की ‘साफ शर्ट’ पर दाग के छींटें!

​इस पूरे खेल ने दो बड़े नामों की नींद उड़ा दी है। एक तरफ आबकारी आयुक्त आर संगीता हैं, जिनकी छवि लोहे जैसी मजबूत और ईमानदार मानी जाती है।

दूसरी तरफ कलेक्टर अभिजीत सिंह हैं, जिनकी ‘क्लीन इमेज’ के चर्चे रायपुर तक हैं।

यह सुगबुगाहट और चर्चा धीरे धीरे प्रशासनिक विभागों तक जा पहुंची है। गाहे-बगाहे पतासाजी भी की जा रही है कि यह महज अफवाह फैली है या फिर कुछ हुआ ही है ऐसा..? कहीं बार संचालकों का नया दांव तो नहीं…? या फिर आबकारी विभाग ने सुचमुच ऐसा कोई दांव खेल ही दिया है…?

​What is this ‘unspoken rule’?अधिकारी बोले— ‘नो कमेंट्स’

​CG Bhaskar ने जब इस बारे में कुछ बार संचालकों से सच जानना चाहा तो वो व्यवसाय की दलील देते किसी और से पूछने की राय देने लगे। जब आबकारी विभाग में अधिकारियों से सच जानने को फोन लगाया गया, तो यकीन मानिए नेटवर्क ‘बयान देने अधिकृत न होने‘ की दुहाई देते कवरेज क्षेत्र से बाहर हो गया! उनका पक्ष नहीं मिल पाया, जो अपने आप में एक बड़ा जवाब हैं।

बार संचालक भी तो चुप्पी साधे बैठे हैं, खुलकर कोई बोलना नहीं चाहता क्योंकि धंधा उन्हीं के भरोसे है इसलिए पानी में रह कर……..! कहावत को चरितार्थ करने सभी लामबंद हैं।

जब देने वालों की खामोशी खुल कर आवाज़ नहीं बनेगी तो लेने वाले हमेशा “सुभान अल्लाह……” खैर जो भी हो लेकिन जब खामोशी की जुबान सुगबुगाने लगे तो राज खुल कर “चर्चा” बन जाता है और हो भी वही रहा है।

​आज की ताजा गपशप:

लोग पूछ रहे हैं— “ये दो लाख की रसीद क्या ऊपर वाले के यहाँ मिलेगी, या फिर ये केवल ‘साहब’ के आशीर्वाद का शुल्क है?”

इस चर्चा में कितनी सच्चाई है? यह तो बार संचालक और आबकारी विभाग ही जानें क्योंकि खबर तो जमकर उड़ी है और विश्लेषण भी हो रहा है।

कोई भी खुल कर बोलने तैयार नहीं, फिर सोशल मीडिया से लेकर चौक चौराहों और बार के गलियारों तक इसकी भनक क्यों और कैसे भुनभुनाने लगी है, यह तफ्तीश का विषय हो सकता है। 

मामला जो भी हो, संजीदा है। जानकार यहां तक बोल रहे कि आला कप्तानों की नाक के नीचे यह कैसा ‘वसूली उत्सव’ चला जिसने प्रशासन की साख को चैलेंज कर दिया।

​अब देखना ये है कि इस ‘करोड़पति खेल’ पर प्रशासन की गाज गिरती है या फिर ये ‘अघोषित नियम’ दुर्ग का नया कानून बन जाएगा!

इस चर्चा में क्या और कितना सच है या कितनी अफवाह इसका आंकलन जांच और तफ्तीश से ही संभव है। खैर बात निकली ही है-तो शायद दूर तलक जाए ही। बस समय का इंतजार है, वो बता सकता है कि सच क्या है या फिर ऐसा भी हो सकता है कि समय के पास “समय” ही न हो।

Bike Fire : पेट्रोल डलवाते ही अचानक आग का गोला बनी बाइक, फ्यूल स्टेशन पर मची भगदड़
Form-6 : मतदाता सूची से नाम कटने पर घबराएं नहीं, 22 जनवरी तक ऐसे जुड़वाएं दोबारा नाम
Digital Tools for Crime Prevention: दुर्ग रेंज की तकनीकी पहल को राष्ट्रीय पहचान, iGOT Karmayogi पर शुरू हुआ स्पेशल कोर्स
आधार और आयुष्मान कार्ड अपडेट करने भिलाई में आज से लगा शिविर
गरीबों के राशन में सिर्फ गेहूं और नमक, चावल गायब, दुकानों का चक्कर काट रहे लोग

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CJP Protest : जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत
CJP Protest : जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन (CJP Protest) के मामले में…

Sukma CRPF SI Death : सुकमा में CRPF उपनिरीक्षक की मौत, सर्विस हथियार से गोली लगने की घटना की जांच
Sukma CRPF SI Death : सुकमा में CRPF उपनिरीक्षक की मौत, सर्विस हथियार से गोली लगने की घटना की जांच

सीआरपीएफ उपनिरीक्षक की मौत (Sukma CRPF SI Death)…

Shravan Suryavanshi Custodial Death : हिरासत में मौत की जांच के लिए CBI को 3 महीने और, परिवार को 25 लाख मुआवजा
Shravan Suryavanshi Custodial Death : हिरासत में मौत की जांच के लिए CBI को 3 महीने और, परिवार को 25 लाख मुआवजा

हिरासत में मौत की जांच (Shravan Suryavanshi Custodial…

Shivnarayan Mahotsav : शिवरीनारायण में आज गंगा आरती करेंगे CM साय, महोत्सव में भी होंगे शामिल
Shivnarayan Mahotsav : शिवरीनारायण में आज गंगा आरती करेंगे CM साय, महोत्सव में भी होंगे शामिल

शिवरीनारायण महोत्सव (Shivnarayan Mahotsav) में शामिल होने से…

पोप लियो XIV को फेफड़ों का कैंसर, 20 अक्टूबर तक सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द; वेटिकन का कामकाज जारी रहेगा

कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो XIV के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?