CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPS Transfer List 2026 : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अफसरों के तबादले

IPS Transfer List 2026 : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अफसरों के तबादले

By Newsdesk Admin
09/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 09 अप्रैल । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल (IPS Transfer List 2026) किया है। शासन द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, राज्य के 12 आईपीएस (IPS) अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। इस फेरबदल में प्रयागराज, मेरठ, सहारनपुर और लखनऊ जैसे महत्वपूर्ण कमिश्नरेट और जिलों के अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है।

Contents
  • प्रयागराज और मेरठ में मिली नई कमान (IPS Transfer List 2026)
  • राजधानी लखनऊ और वाराणसी कमिश्नरेट में भी बदलाव
  • सोनभद्र और मिर्जापुर जैसे जिलों में नई तैनाती
  • जालौन और बहराइच में भी नए अफसरों की एंट्री

प्रयागराज और मेरठ में मिली नई कमान (IPS Transfer List 2026)

तबादला सूची के अनुसार, सहारनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन को अब प्रयागराज की अहम जिम्मेदारी दी गई है। वे प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर तैनात किए गए हैं। वहीं, सीतापुर में तैनात सहायक पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोसले को प्रमोट करते हुए मेरठ का नया अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बनाया गया है। इसके साथ ही मेरठ के सहायक पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन को बुलंदशहर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजधानी लखनऊ और वाराणसी कमिश्नरेट में भी बदलाव

योगी सरकार ने पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए महिला अधिकारियों की तैनाती में भी बदलाव (IPS Transfer List 2026) किया है। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात ट्विंकल जैन को अब राजधानी लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) बनाया गया है। इसी तरह, गाजियाबाद कमिश्नरेट की लिपि नागयाच को वाराणसी का नया अपर पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

सोनभद्र और मिर्जापुर जैसे जिलों में नई तैनाती

नक्सल प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में भी अनुभवी अफसरों को भेजा गया है। लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात ऋषभ रनवाल को अब सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) की महत्वपूर्ण कमान दी गई है। वहीं, प्रयागराज कमिश्नरेट के राजकुमार मीणा को मिर्जापुर का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा, संभल के सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार को प्रतापगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्वी) और अलीगढ़ के मयंक पाठक को सहारनपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर तैनात किया गया है।

जालौन और बहराइच में भी नए अफसरों की एंट्री

तबादलों की इस कड़ी में मेरठ के आयुष विक्रम सिंह को बहराइच का नया अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बनाया (IPS Transfer List 2026) गया है। वहीं, गोंडा के मनोज कुमार रावत को संभल में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) की जिम्मेदारी मिली है। वाराणसी कमिश्नरेट के डॉ. ईशान सोनी अब जालौन में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री ने फील्ड में तैनात इन युवा अफसरों को नई और बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं।

Raipur Breaking News : AIIMS रायपुर के जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या, हॉस्टल रूम में फंदे से लटका मिला शव
यूपी में कामकाजी महिलाओं के लिए खुशखबरी, योगी सरकार इन शहरों में बना रही है नए छात्रावास
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ‘किसान जवान संविधान’ जनसभा, ये बड़े नेता होंगे शामिल
India-Pakistan Ceasefire: सारी दौलत देकर भी पाकिस्तान को नहीं बचा पाएगा तुर्किए, जिगरी दोस्तों की भारत के सामने बस इतनी सी हैसियत
Work From Home : सरकार की नई सलाह, अब हफ्ते में 2 दिन घर से काम करने पर जोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jashpur CMO Office Sealed
Jashpur CMO Office Sealed : निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सीएमओ, जिला प्रशासन ने कार्यालय किया सील

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : जशपुर नगर पालिका…

Sakti Civil Surgeon Arrested
Sakti Civil Surgeon Arrested : सिविल सर्जन 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : सक्ती जिले में…

Road Safety Initiative
Road Safety Initiative : छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए IIT मद्रास से करार, 10 जिलों में शुरू होगा अभियान

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में सड़क…

Sheetla Mata
Sheetla Mata : मां शीतला जुड़वास में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की भीड़ से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर

अहिवारा में गुरुवार को सुबह से ही धार्मिक…

GGU Re-Exam Cancelled : छात्रों के विरोध के बाद री-एग्जाम का फैसला बदला, 27 जुलाई की परीक्षा अधिसूचना रद्द

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : बिलासपुर स्थित गुरु…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?