CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tyres cheap rates fraud : कारोबारी से 2.17 लाख ठगे, दुकान तक माल पहुंचा कराया ऑनलाइन भुगतान

Tyres cheap rates fraud : कारोबारी से 2.17 लाख ठगे, दुकान तक माल पहुंचा कराया ऑनलाइन भुगतान

By Newsdesk Admin
13/04/2026
Share

असली सप्लायर को नहीं मिला पैसा, पुलिस ने दर्ज किया केस

Contents
  • असली सप्लायर को नहीं मिला पैसा, पुलिस ने दर्ज किया केस
  • ‘अनन्या ट्रेडर्स’ के खाते में जमा की गई राशि
  • Tyres cheap rates fraud : पुलिस ने शुरू की जांच

सीजी भास्कर, 13 अप्रैल। रायपुर में ठगी का एक नया तरीका सामने आया है, जिसमें एक कारोबारी को टायर सस्ते में दिलाने का झांसा देकर 2.17 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई। (Tyres cheap rates fraud)

मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

कबीर नगर निवासी जोगिंदर पाल सिंह नंदा ने पुलिस को बताया कि उनकी टाटीबंध इलाके में टायर की दुकान है। 10 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 3:17 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया।(Tyres cheap rates fraud)

कॉलर ने खुद को एमआरएफ कंपनी से जुड़ा कर्मचारी बताया और कम कीमत में टायर उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। सस्ती दर सुनकर कारोबारी ने टायर खरीदने में रुचि दिखाई।

शुरुआत में आरोपी ने एडवांस भुगतान की मांग की, लेकिन कारोबारी ने पहले माल मंगवाने की बात कही। कुछ देर बाद आरोपी ने टायर दुकान तक भिजवा दिए। माल पहुंचने के बाद आरोपी ने अपने बताए बैंक खाते में पैसे जमा करने के लिए कहा। भरोसा होने पर कारोबारी ने सीडीएम (कैश डिपॉजिट मशीन) के जरिए चार बार में कुल 2,17,500 रुपए जमा कर दिए।

‘अनन्या ट्रेडर्स’ के खाते में जमा की गई राशि

राशि HDFC बैंक के ‘अनन्या ट्रेडर्स’ नाम के खाते में जमा की गई। भुगतान के तुरंत बाद जब टायर उतारे जा रहे थे, तब गाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि उसके मालिक को अब तक कोई भुगतान नहीं मिला है। यह सुनकर कारोबारी के होश उड़ गए।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने किसी अन्य सप्लायर से टायर मंगवाकर दुकान तक भिजवाए थे और खुद फर्जी खाते में पैसे डलवा लिए। बाद में असली सप्लायर भी दुकान पहुंच गया और अपने टायर वापस मांगने लगा। विवाद के बाद कारोबारी को टायर लौटाने पड़े, लेकिन जमा की गई रकम ठग के पास ही रह गई।

Tyres cheap rates fraud : पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार संबंधित खाते जिसमें पैसा ट्रांसफर किया है, उसकी जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Raigarh SP Office Drama  :  SP दफ्तर के सामने हाई-वोल्टेज ड्रामा, थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, युवक गिरफ्तार
चाय पीते ही बिगड़ी महिला डॉक्टर की तबीयत, ICU में भर्ती… अस्पताल की कैंटीन सील, लाइसेंस भी रद्द
Mahagathbandhan Election Campaign: बिहार चुनाव में कांग्रेस उतारेगी UP संगठन की पूरी टीम
CSVTU Fee Scam : CSVTU में फीस घोटाले का पर्दाफाश, PHD विभाग का कनिष्ठ सलाहकार गिरफ्तार, 9.44 लाख की हेराफेरी उजागर
Criminal Laws Implementation 🛑 अपराध पर कसेगी लगाम 🟢 देश में कल से लागू हो रहे 3 नए कानून 🔵 जानिए कितना और क्या क्या दिखेगा बदलाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Instagram Fake ID Case
Instagram Fake ID Case : इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर तस्वीरें वायरल करने का आरोप, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में युवक गिरफ्तार

तखतपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप…

Health Department E-Office : ई-ऑफिस में स्वास्थ्य विभाग अव्वल, प्रदेश में प्रथम स्थान पर
Health Department E-Office : ई-ऑफिस में स्वास्थ्य विभाग अव्वल, प्रदेश में प्रथम स्थान पर

नस्तियों के त्वरित और समयबद्ध निराकरण में स्वास्थ्य…

Mata Kaushalya Dham Cottage : तीन बार टेंडर रद, अब माता कौशल्या धाम के काटेज को लीज पर देने की तैयारी
Mata Kaushalya Dham Cottage : तीन बार टेंडर रद, अब माता कौशल्या धाम के काटेज को लीज पर देने की तैयारी

माता कौशल्या धाम के कॉटेज (Mata Kaushalya Dham…

Acharya Shiromani Samman 2026
Acharya Shiromani Samman 2026 : मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मानित प्राचार्य अनिभा अग्रवाल को मिला आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026

क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नगरी विकासखंड…

Protected Area Raigarh : कोयला-विद्युत की 4 बड़ी परियोजनाएं संरक्षित, बिना अनुमति प्रवेश पर रोक
Protected Area Raigarh : कोयला-विद्युत की 4 बड़ी परियोजनाएं संरक्षित, बिना अनुमति प्रवेश पर रोक

जिले में कोयला उत्पादन और विद्युत आपूर्ति से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?