CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Love Scam India : शादी का झांसा देकर 30 महिलाओं से करोड़ों रुपये ऐंठने वाला गिरफ्तार

Love Scam India : शादी का झांसा देकर 30 महिलाओं से करोड़ों रुपये ऐंठने वाला गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
28/06/2025
Share

नोएडा, 28 जून। मेट्रीमोनियल साइट पर मल्टी नेशनल कंपनी की इंजीनियर को गृह मंत्रालय का सेवानिवृत्त अधिकारी बताकर शादी का झांसा देकर 64.70 लाख रुपये ठगने वाले आरोपित नेहुल सुराना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर गोवा ले गया था। वहां सात महीने तक साथ में रहकर शारीरिक संबंध बनाकर रकम हड़प ली।

पुलिस को उसके अकाउंट में करोड़ों रुपये की ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है। उसके पास से दो मोबाइल, चार सिम कार्ड, बैंकों के सात डेबिट व क्रेडिट कार्ड, जरूरी दस्तावेज के अलावा तीन गेम कार्ड मिले हैं। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित ने तलाकशुदा युवती व महिलाओं से पैसे ऐंठकर मौज-मस्ती कर शौक पूरे किए। वह अभी तक 30 से अधिक युवतियों को धोखा दे चुका है।

एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि जयपुर के 32 वर्षीय नेहुल सुराना को एक होटल से दबोचा गया है। उसके खिलाफ इंजीनियर महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और लाखों रुपये ऐंठकर फरार होने की शिकायत दी थी। नेहुल ने पंजाब से बीकाम किया है। वह एनीमेशन का कोर्स कर चुका है। एक अगस्त 2024 को पीड़िता से मेट्रीमोनियल साइट पर दोनों की जान-पहचान हुई। शादी का झांसा देकर गोवा ले गया।

वहां शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि 14 अगस्त, 2024 से 11 मार्च, 2025 तक आरोपित ने पीड़िता के खाते से लाखों रुपये ट्रांसफर कराए। वह परिवार की आर्थिक समस्याएं व अच्छे भविष्य के सपने दिखाकर प्रापर्टी, कीमती वाहन खरीदने की बात कहकर पीड़िताओं से बैंक में रुपये ट्रांसफर कराता था। थाना प्रभारी अमित काकरान ने बताया कि 2021 में शादी के बाद नेहुल का दो माह बाद पत्नी से विवाद हो गया। उसने तलाक की अर्जी लगा दी और 2023 में पत्नी से तलाक हो गया। फिर मेट्रीमोनियल साइट पर तलाकशुदा महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाना शुरू कर दिया। उसके पिता रियल स्टेट के कारोबारी हैं।

Nokia Feature Phones Return: HMD ग्लोबल के साथ ब्रांड लाइसेंस बढ़ा, फीचर फोन्स की मार्केट में होगी वापसी
तिरूपति बालाजी में लड्डू विवाद, आस्था से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, CBI और FSAI अधिकारियों की SIT करेगी जांच
Ghazipur Incident: दूल्हे के गांव में बवाल, खंभे से बांधकर पीटे गए मेहमान – सुबह होते ही मच गई अफरा-तफरी
Saurabh Murder Case : मुस्कान को सजा में मिलेगी छूट…? जानें प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए क्या है जेल के नियम…
790 पन्नों की चार्जशीट में खुला सोनम और राज का राज़, राजा रघुवंशी मर्डर केस में SIT का बड़ा खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

EV Charging : अब मोहल्लों और बाजारों में भी मिलेंगे चार्जिंग प्वाइंट, राजमार्गों पर नया नियम लागू

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक गाड़ियों…

EV Charging
EV Charging : छत्तीसगढ़ में अब हर इलाके में मिलेगी चार्जिंग सुविधा, सरकार ने बदले नियम

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक गाड़ियों…

Tomato Price
Tomato Price : टमाटर फिर हुआ महंगा, बाजार में बढ़े दाम से लोग परेशान

सीजी भास्कर, 15 मई। शहर की सब्जी मंडियों…

Two high-speed vehicles collided head-on in Durg : पुलिस ने ड्राइवरों को सुरक्षित निकाला

Two high-speed vehicles collided head-on in Durg

Tragic accident in Jashpur : आम से भरी पिकअप पुलिया से गिरी, चालक की मौके पर मौत

Tragic accident in Jashpur

You Might Also Like

देश-दुनियाराज्य

Savarkar Statue Unveiling: अमित शाह और मोहन भागवत ने अंडमान में वीर सावरकर की प्रतिमा का अनावरण किया

12/12/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

फर्ज़ी पहचान बनाकर रिश्ते का झांसा, दो आधार कार्ड देख लड़की रह गई हैरान..

02/05/2025
देश-दुनिया

दलजीत दोसांझ को अरेस्ट करो…’ फिल्म ‘सरदार जी 3’ पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात का विरोध, क्या बोले मौलाना?

23/06/2025
देश-दुनियाराजनीति

‘आंध्र प्रदेश के सद्दाम हुसैन हैं जगन मोहन रेड्डी’, किसने कर दी इराक के तानाशाह से तुलना?

20/03/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?