CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Census will be completed in CG : प्रदेश भर में 62,500 अधिकारी-कर्मचारियों की होगी तैनाती, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल

Census will be completed in CG : प्रदेश भर में 62,500 अधिकारी-कर्मचारियों की होगी तैनाती, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल

By Newsdesk Admin
13/04/2026
Share

Contents
  • जनगणना में सर्वे के दौरान पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
  • गलत जानकारी देने पर हो सकती है कार्रवाई, 1,000 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान
  • प्रदेशभर में 62,500 अधिकारी-कर्मचारियों की होगी तैनाती
  • दूसरे चरण में की जाएगी जातिगत जनगणना

सीजी भास्कर, 13 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में आगामी जनगणना को लेकर गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ और छत्तीसगढ़ जनगणना कार्य निदेशक कार्तिकेय गोयल ने पत्रकार वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। मनोज कुमार पिंगुआ ने बताया कि राज्य में जनगणना की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का होगा, जो 1 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना के रूप में आयोजित किया जाएगा। (Census will be completed in CG)

बता दें कि इस बार देश में पहली बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल तरीके से की जाएगी। नागरिकों को स्वयं ऑनलाइन जानकारी भरने का विकल्प भी मिलेगा। इसके लिए 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिसके बाद प्रत्येक व्यक्ति को SE ID जनरेट की जाएगी। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे।

जनगणना में सर्वे के दौरान पूछे जाएंगे ये 33 सवाल

गौरतलब है कि जनगणना के पहले चरण के दौरान घर-घर सर्वे कर लगभग 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें मकान की स्थिति, सुविधाएं और परिवार से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। यह पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप में संपन्न की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना कार्य जनगणना अधिनियम 1948 के तहत किया जाएगा और सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी। किसी भी कानूनी या जांच प्रक्रिया में इन आंकड़ों का उपयोग नहीं किया जाएगा।

मकान से जुड़े सवाल : Census will be completed in CG

  1. भवन नंबर
  2. जनगणना मकान नंबर
  3. फर्श किस चीज का बना है
  4. दीवार किस चीज की बनी है
  5. छत किस चीज की बनी है
  6. मकान का उपयोग (रहने, दुकान आदि)
  7. मकान की हालत कैसी है

परिवार से जुड़े सवाल

  1. घर का नंबर (परिवार के लिए)
  2. कुल कितने लोग रहते हैं
  3. परिवार के मुखिया का नाम
  4. मुखिया का लिंग (पुरुष/महिला/थर्ड जेंडर)
  5. मुखिया किस वर्ग से है (SC/ST/अन्य)
  6. मकान अपना है या किराए का
  7. परिवार के पास रहने के लिए कमरों की संख्या
  8. कितने शादीशुदा जोड़े हैं

सुविधा से जुड़े सवाल : Census will be completed in CG

  1. पीने का पानी कहां से आता है
  2. पानी की सुविधा घर में है या बाहर
  3. बिजली/रोशनी का मुख्य साधन
  4. शौचालय है या नहीं
  5. शौचालय का प्रकार
  6. गंदे पानी की निकासी कैसे होती है
  7. नहाने की जगह है या नहीं
  8. रसोई है या नहीं, LPG/PNG है या नहीं
  9. खाना पकाने का मुख्य ईंधन

डिजिटल और सामान से जुड़े सवाल

  1. रेडियो/ट्रांजिस्टर है या नहीं
  2. टीवी है या नहीं
  3. इंटरनेट सुविधा है या नहीं
  4. लैपटॉप/कंप्यूटर है या नहीं
  5. मोबाइल/फोन है या नहीं

वाहन और अन्य जानकारी

  1. साइकिल/स्कूटर/बाइक है या नहीं
  2. कार/जीप/वैन है या नहीं
  3. परिवार कौन सा अनाज ज्यादा खाता है
  4. मोबाइल नंबर (सिर्फ जनगणना के लिए)

गलत जानकारी देने पर हो सकती है कार्रवाई, 1,000 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान

इन सभी सवालों की सही जानकारी देना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति गलत सूचना देता है या जनगणना कार्य में सहयोग नहीं करता है, तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है। जनगणना अधिनियम 1948 के तहत ऐसे मामलों में 1,000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराए।

प्रदेशभर में 62,500 अधिकारी-कर्मचारियों की होगी तैनाती

प्रदेश में जनगणना के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। लगभग 62,500 अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी, जिनमें 47 जिला जनगणना अधिकारी, 250 जिला स्तरीय अधिकारी, 472 चार्ज अधिकारी, 1,160 मास्टर ट्रेनर, 51,300 प्रगणक और 9,000 पर्यवेक्षक शामिल हैं।

राज्य के 33 जिलों, 195 नगरीय निकायों और 252 तहसीलों के साथ-साथ लगभग 19,978 गांवों में सर्वे कार्य किया जाएगा। इसके लिए करीब 49,000 मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाए गए हैं। जनगणना से जुड़े सवालों के लिए 16 अप्रैल 2026 से टोल फ्री नंबर 1855 भी जारी किया जाएगा।

दूसरे चरण में की जाएगी जातिगत जनगणना

जनगणना कार्य निदेशक कार्तिकेय गोयल ने बताया कि यह आजादी के बाद की आठवीं जनगणना होगी। उन्होंने कहा कि यह पहली बार होगा जब आम नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार जातिगत जनगणना भी शामिल होगी, जो दूसरे चरण में की जाएगी।

DC vs LSG IPL Match Result: आशुतोष शर्मा ने छीनी लखनऊ से जीत, 1 विकेट से दिल्ली ने दी मात
Ganja Smuggler Arrested Kawardha: ग्राहक की तलाश में घूम रहा तस्कर पकड़ाया, 2.8 किलो गांजा बरामद
Forest Action : गौरेला में सागौन की अवैध कटाई पर कार्रवाई, 500 बल्लियां जब्त
बेघर महिला की याचिका पर हाईकोर्ट में अर्जेंट सुनवाई, IG दुर्ग को जारी किया गया नोटिस, महिला के अभ्यावेदन पर शीघ्र सुनवाई का निर्देश, FIR बाद पति हो गया गायब
SBI Report : आरबीआई से रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद, लेकिन विशेषज्ञों ने जताई यथास्थिति की संभावना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?