CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » धमतरी में सामूहिक विवाह: 63 जोड़ों ने लिए फेरे, CM की अनुपस्थिति पर नाराजगी

धमतरी में सामूहिक विवाह: 63 जोड़ों ने लिए फेरे, CM की अनुपस्थिति पर नाराजगी

By Newsdesk Admin
16/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल 2026

धमतरी में स्थित गंगरेल बांध के पास माँ अंगारमोती प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस दो दिवसीय आयोजन में कुल 63 जोड़ों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार फेरे लिए और नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया।

यह सामूहिक विवाह आदिवासी समाज द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग पांच जिलों के दूल्हा-दुल्हन शामिल हुए। कार्यक्रम के पहले दिन, आदिवासी परंपरा के अनुसार गैता पुजारी द्वारा पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद, दूसरे दिन 63 मंडप एक साथ सजाए गए और सभी जोड़ों ने एक ही समय पर विवाह की रस्में पूरी कीं।

माँ अंगारमोती को अर्जी लगाएंगे

इस अवसर पर मंच पर उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री और आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नेताम ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में न पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने माता अंगारमोती की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे इस संबंध में माता से अर्जी लगाएंगे।

किसी के न आने से कार्यक्रम पर फर्क नहीं पड़ता: नेताम

नेताम ने मंच से कहा, “यह दूसरी बार है, हम अर्जी लगाएंगे, यह ठीक बात नहीं है। नहीं आना है तो मत आओ, लेकिन यह कहकर कि हम आएंगे, मुख्य अतिथि हैं, यह गलत है।” उन्होंने आगे कहा कि किसी के आने या न आने से कार्यक्रम पर कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है।

इस सामूहिक विवाह से खर्चों में काफी बचत हुई है

नवविवाहित जोड़ों ने इस सामूहिक विवाह को एक सराहनीय पहल बताया। उनका कहना था कि यह शादी सामाजिक और शासकीय स्तर पर आयोजित की गई है, जिससे उन्हें कई सुविधाएं मिली हैं। जोड़ों ने बताया कि सामूहिक विवाह से उनके खर्चों में काफी बचत हुई है, जो घर पर शादी करने में संभव नहीं हो पाती। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को प्रोत्साहित करने की बात कही।

63 जोड़ा का विवाह हुआ आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जीवराखन लाल मराई ने बताया वर्तमान में 63 जोड़ा का विवाह हुआ जो कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में शामिल हो चुके हैं 55 जोड़ा आदिवासी ध्रुवगढ़ समाज और बाकी अन्य कंवर,साहू समाज से भी शामिल हुए सभी कांकेर बालोद गरियाबंद धमतरी सहित 5 जिला मिलकर इस विवाह को संपन्न कराया गया है।

छत्तीसगढ़ में फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार नहीं, इन्वेस्टर कनेक्ट पर 15000 करोड़ निवेश की बनी सहमति, भाजपा संगठन विस्तार पर दिल्ली में हुई बैठक बाद CM विष्णुदेव साय ने कहा “अभी संगठन का महापर्व चल रहा”
डोटासरा की कुर्सी खतरे में, इसलिए कर रहे साजिश’, विधानसभा में हंगामे के बाद बोले मंत्री जोगाराम पटेल; बताया ‘पलटू राम’
Bihar Voter List 2025 : SIR के तहत जारी हुई अंतिम मतदाता सूची, ऐसे चेक करें अपना नाम ऑनलाइन
Raigarh Police Transfer : होली से पहले रायगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 9 निरीक्षक समेत 11 अफसरों की नई तैनाती
रुपयों को लेकर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने देर रात घर में घुसकर पिता-पुत्र को पीटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Elephant Attack Manendragarh : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, 3 घर टूटे, गांव में दहशत
Elephant Attack Manendragarh : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, 3 घर टूटे, गांव में दहशत

हाथियों का आतंक (Elephant Attack) बढ़ने से ग्रामीणों…

Mining Lease Cancellation : हाई कोर्ट की सख्ती के बाद सभी माइनिंग लीज रद्द, महानदी में डंप हो रहा था मलबा
Mining Lease Cancellation : हाई कोर्ट की सख्ती के बाद सभी माइनिंग लीज रद्द, महानदी में डंप हो रहा था मलबा

अवैध खनन (Illegal Mining) और नदी में मलबा…

TS Singhdeo on Congress Factionalism : गुटबाजी के सवाल पर सिंहदेव का पलटवार, बोले- पहले बृजमोहन के पत्रों का जवाब दे भाजपा
TS Singhdeo on Congress Factionalism : गुटबाजी के सवाल पर सिंहदेव का पलटवार, बोले- पहले बृजमोहन के पत्रों का जवाब दे भाजपा

कांग्रेस में कथित गुटबाजी (Congress Factionalism) को लेकर…

SSC JE Recruitment 2026
SSC JE Recruitment 2026 : 1,748 पदों पर निकली भर्ती, 1.12 लाख तक सैलरी, 22 सितंबर तक करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग डिग्री…

Arhaan Khan Debut : अरहान की डेब्यू फिल्म में सलमान का कैमियो, भतीजे को देंगे बड़ा सपोर्ट
Arhaan Khan Debut : अरहान की डेब्यू फिल्म में सलमान का कैमियो, भतीजे को देंगे बड़ा सपोर्ट

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?