CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Drug Bust Case : 1.20 लाख की प्रतिबंधित टैबलेट के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

Durg Drug Bust Case : 1.20 लाख की प्रतिबंधित टैबलेट के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
17/04/2026
Share

​सीजी भास्कर, 17 अप्रैल : दुर्ग पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट (Durg Drug Bust Case) के साथ एक आदतन अपराधी को रंगे हाथ दबोचा है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि आर्य नगर स्थित पुरानी टंकी के पास एक युवक नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा है।

Contents
  • ​1.20 लाख का नशीला जखीरा जब्त
  • ​आदतन अपराधी है आरोपी
  • ​सख्त कानूनी कार्रवाई

सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस ने त्वरित रणनीति बनाई और स्वतंत्र साक्षियों के साथ घटनास्थल पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश कर रहे आरोपी प्रांजल यादव (25 वर्ष) को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

​1.20 लाख का नशीला जखीरा जब्त

​तलाशी के दौरान आरोपी (Durg Drug Bust Case) के कब्जे से 300 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बरामद की गईं। इसके आलावा बिक्री से प्राप्त नगद राशि भी पुलिस ने जब्त की है। पुलिस द्वारा जब्त की गई कुल सामग्री की कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार 300 रुपये आंकी गई है।

​आदतन अपराधी है आरोपी

​पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी (Durg Drug Bust Case) प्रांजल यादव थाना मोहन नगर का एक आदतन गुंडा बदमाश है। उसके आपराधिक इतिहास का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके विरुद्ध पूर्व में लगभग 15 से अधिक आपराधिक मामले विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं।

​सख्त कानूनी कार्रवाई

​पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 22 और 27(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
​

​दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें और इस तरह के अवैध कार्यों की सूचना तत्काल पुलिस टोल फ्री नंबर 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Raipur News : रायपुर की बीएसयूपी कॉलोनी में खून से लथपथ मिला युवक का शव, छत से गिरने की आशंका
Big Breaking 🛑 DPS क्लास 10th के छात्र ने की खुदकुशी 🛑 टीचर पैरेंट्स मीट के पहले ही स्कूल से निकला छात्र, जांच में जुटी पुलिस
Chhattisgarh High Court Jail Order : जेल व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने सरकार को दिए कड़े निर्देश
Monsoon Prediction :  चार महीने में 106 फीसदी बारिश होने की संभावना, छग समेत इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा
Surguja Teacher Murder Case : 19 लाख के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या, सहकर्मी का पति गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

High Tension Wire Accident
High Tension Wire Accident : भिलाई में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, लोडिंग के दौरान हादसा

High Tension Wire Accident  : कंपनी मैनेजर जय…

Husband Arrested Abetment to Suicide Case : पत्नी की मौत के मामले में पति गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Husband Arrested Abetment to Suicide Case  : गिरफ्तार…

Bhilai Theft Case : भिलाई में डॉक्टर के घर एक करोड़ की चोरी का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार
Bhilai Theft Case : भिलाई में डॉक्टर के घर एक करोड़ की चोरी का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

एक करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की गई…

Jobs Abroad
Jobs Abroad : अमेरिका से रूस तक 6 देशों में भारतीयों के लिए रोजगार के अवसर, लाखों पद खाली

विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे भारतीय…

BJP Protest
BJP Protest : कोरबा में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

कोरबा में शुक्रवार को भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ,…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?