CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sameer Vishnoi Property Case : EOW-ACB का बड़ा एक्शन, निलंबित IAS विश्नोई की करोड़ों की बेनामी संपत्ति जब्त

Sameer Vishnoi Property Case : EOW-ACB का बड़ा एक्शन, निलंबित IAS विश्नोई की करोड़ों की बेनामी संपत्ति जब्त

By Newsdesk Admin
18/04/2026
Share
Sameer Vishnoi Property Case
Sameer Vishnoi Property Case

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल : छत्तीसगढ़ में आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी समीर विश्नोई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई (Sameer Vishnoi Property Case) सामने आई है। एसीबी/ईओडब्ल्यू की जांच के बाद विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, रायपुर ने उनकी और उनकी पत्नी के नाम पर अर्जित करीब 15 से 20 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्तियों को अटैच करने का आदेश जारी किया है। विशेष अदालत ने 20 करोड़ तक की बेनामी संपत्तियों को अटैच करने का आदेश दिया है। अब इन संपत्तियों की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लग गई है।

Contents
  • कोयला लेवी स्कैम से जुड़ा मामला
  • सौम्या चौरसिया की अवैध संपत्तियां हो चुकी जब्त

जांच में खुलासा हुआ है कि समीर विश्नोई ने अपनी पत्नी प्रीति विश्नोई के नाम पर कई फर्म बनाकर अवैध कमाई को निवेश किया। इन फर्मों के जरिए जमीन और अन्य संपत्तियां खरीदी गईं। इस पूरे मामले (Sameer Vishnoi Property Case) में 3 से 4 फर्मों के जरिए निवेश का नेटवर्क सामने आया है।

जिन संपत्तियों को अटैच किया गया है, उनमें महासमुंद जिले में करीब 22 एकड़ जमीन, नया रायपुर में प्लॉट और गायत्री नगर स्थित मकान समेत अन्य अचल संपत्तियां शामिल हैं। इसके अलावा रिश्तेदारों और परिचितों के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों को भी जब्त कर लिया गया है।

कोयला लेवी स्कैम से जुड़ा मामला

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने इस मामले में अपराध क्रमांक 23/2024 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धाराओं में केस दर्ज किया था। समीर विश्नोई को कोयला लेवी घोटाले का प्रमुख आरोपी माना जा रहा है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा भी इस केस (Sameer Vishnoi Property Case) में उनकी 5 अचल संपत्तियों को प्रोविजनल अटैच किया जा चुका है।

सौम्या चौरसिया की अवैध संपत्तियां हो चुकी जब्त

EOW जांच में 9 और संपत्तियों का खुलासा, करीब 4 करोड़ की अतिरिक्त संपत्ति को लेकर कोर्ट में आवेदन दिया गया था। एसीबी/ईओडब्ल्यू की जांच में करीब 4 करोड़ रुपए मूल्य की 9 अतिरिक्त संपत्तियों का भी खुलासा हुआ, जिनके अटैचमेंट के लिए विशेष अदालत में आवेदन किया गया था। 17 अप्रैल 2026 को सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी चिन्हित संपत्तियों को अटैच करने का आदेश जारी कर दिया। इस आदेश (Sameer Vishnoi Property Case) के बाद अब इन संपत्तियों की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लग गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले इसी मामले में आरोपी रहीं सौम्या चौरसिया की अवैध संपत्तियों को भी न्यायालय के आदेश पर कुर्क किया जा चुका है।

Korba Triple Murder Case: तंत्र-मंत्र की रात में स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन समेत तीन की मौत
Python Rescue : फार्म हाउस में 9 फीट का अजगर, बत्तख को निगलते देख मचा हड़कंप
Bilaspur AC Compressor Blast 2026 : एसी रिपेयरिंग के दौरान भीषण ब्लास्ट, दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलसे, कंप्रेसर फटने से मची अफरा-तफरी
PM Awas Yojana : कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक… पीएम आवास योजना ने बदल दी जिंदगी, अब आत्मनिर्भर बनने की नई उड़ान
IPL सट्टेबाजी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Adivasi Release Signature Campaign : जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई की मांग, हरीश कवासी लखमा ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
Adivasi Release Signature Campaign : जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई की मांग, हरीश कवासी लखमा ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई की मांग…

Bilaspur Snake Bite Death : बिस्तर में छिपे करैत ने 10 साल के बच्चे को डसा, इलाज के दौरान मौत
Bilaspur Snake Bite Death : बिस्तर में छिपे करैत ने 10 साल के बच्चे को डसा, इलाज के दौरान मौत

बारिश के मौसम में घर के अंदर भी…

Open School Exam 2026 : ओपन स्कूल परीक्षा के फॉर्म की आखिरी तारीख तय
Open School Exam 2026 : ओपन स्कूल परीक्षा के फॉर्म की आखिरी तारीख तय

नवंबर 2026 की ओपन स्कूल परीक्षा (Open School…

Hanuman Ansh Box Office : 34वें दिन भी नहीं थमा ‘हनुमान अंश’ का तूफान, 200 करोड़ के करीब पहुंची कमाई
Hanuman Ansh Box Office : 34वें दिन भी नहीं थमा ‘हनुमान अंश’ का तूफान, 200 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की कमाई (Hanuman…

Rajnandgaon Electricity Modernization : 2.31 करोड़ से बदलेगी बिजली व्यवस्था, सड़कों से हटेगा तारों का जाल
Rajnandgaon Electricity Modernization : 2.31 करोड़ से बदलेगी बिजली व्यवस्था, सड़कों से हटेगा तारों का जाल

शहर की बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण (Rajnandgaon Electricity…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?