CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिजली खंभे में आग से मचा हड़कंप, विभाग की लापरवाही पर लोगों में आक्रोश

बिजली खंभे में आग से मचा हड़कंप, विभाग की लापरवाही पर लोगों में आक्रोश

By Newsdesk Admin
18/04/2026
Share

सीजी भास्कर 18 अप्रैल

कोरबा शहर के घंटाघर कवि भवन के पास शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे एक बिजली के खंभे में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की थी। खंभे के ठीक नीचे एक कार खड़ी थी, जिसे स्थानीय लोगों ने समय रहते हटाकर आग की चपेट में आने से बचा लिया।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने 112 डायल कर पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। हालांकि, बिजली विभाग को कई बार फोन करने के बावजूद कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस बीच, स्थानीय निवासियों ने बाल्टी और पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बिजली सप्लाई बंद, रहवासी परेशान

आग बुझने के बाद भी इलाके में बिजली की सप्लाई बंद रही और पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। गर्मी के मौसम में घंटों बिजली गुल रहने से रहवासी परेशान रहे। जब कुछ लोग बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि रात में उनकी ड्यूटी नहीं होती।

मोबाइल पर घटना का वीडियो दिखाने के बाद ही उन्होंने मौके पर पहुंचने की बात कही। इस जवाब से लोगों में भारी गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय रहवासियों ने बिजली विभाग की इस लापरवाही को गंभीर बताया।

विभाग रात की आपातकालीन ड्यूटी की व्यवस्था करे

उन्होंने कहा कि यदि विभाग के कर्मचारी समय पर पहुंच जाते, तो आग पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सकता था और लोगों को घंटों अंधेरे में नहीं रहना पड़ता। उन्होंने मांग की है कि विभाग रात की आपातकालीन ड्यूटी की व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है। बिजली विभाग के अधिकारियों से इस लापरवाही पर जवाब मांगा गया है।

Bilaspur Boring Accident News : बोरिंग के दबाव से फटा मकान का फर्श, चंद सेकंड में घर बना तालाब
मैहर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बस से टकराई, प्रयागराज जा रहे भोपाल के 4 श्रद्धालुओं की मौत
Dispute with BJP leader : सुशासन तिहार में BJP नेता से बहस पड़ी भारी, जनपद CEO रूपेश पांडे निलंबित
कटघोरा में दूषित पानी की सप्लाई, हजारों लोग प्रभावित:पानी उबाल कर पीने को मजबूर; बारिश से फैली गंदगी
Road Rage Threat Case Raipur: सड़क विवाद से निकली धमकी की कहानी, शोएब ढेबर पर दर्ज हुई FIR
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyclone Forecast 2026 : 44 साल में सबसे ताकतवर हो सकता है तूफानी सीजन, अक्टूबर-दिसंबर में 3 साइक्लोन का अनुमान
Cyclone Forecast 2026 : 44 साल में सबसे ताकतवर हो सकता है तूफानी सीजन, अक्टूबर-दिसंबर में 3 साइक्लोन का अनुमान

अक्टूबर से दिसंबर के बीच नॉर्थ इंडियन ओशन…

Hasdeo River Accident
Hasdeo River Accident : हसदेव नदी में डूबे तीन युवक, बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे थे देवरी

देवरी में पिकनिक मनाने पहुंचे बिलासपुर के तीन…

BRICS Summit 2026 : गलौटी कबाब से बिहार के सत्तू-मखाने तक, विदेशी मेहमानों के लिए तैयार हुआ शाही मेन्यू
BRICS Summit 2026 : गलौटी कबाब से बिहार के सत्तू-मखाने तक, विदेशी मेहमानों के लिए तैयार हुआ शाही मेन्यू

राजधानी दिल्ली में होने जा रहे ब्रिक्स सम्मेलन…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana : विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार, भूपेश बघेल बोले- जगह और समय तय करें, हम तैयार हैं

पीएम आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत…

Goods Train Stone Peltin
Goods Train Stone Pelting : दीपका में मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट घायल, गेवरा खदान जा रही थी ट्रेन

दीपका थाना क्षेत्र में चलती मालगाड़ी पर पथराव…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?