CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भीषण गर्मी में भटकता रहा लाचार पति : ‘जुगाड़ एंबुलेंस’ बाइक से बीमार पत्नी को लेकर पहुँचा अस्पताल

भीषण गर्मी में भटकता रहा लाचार पति : ‘जुगाड़ एंबुलेंस’ बाइक से बीमार पत्नी को लेकर पहुँचा अस्पताल

By Newsdesk Admin 23/04/2026
Share

सीजी भास्कर 23 अप्रैल I छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक ऐसी मार्मिक तस्वीर सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। भीषण गर्मी के बीच एक मजबूर पति अपनी गंभीर रूप से बीमार पत्नी को बाइक पर खाट बांधकर इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। (The helpless husband in the scorching heat )

Contents
एक साल से जारी है संघर्षकलेक्ट्रेट पहुंचकर लगाई गुहार : The helpless husband in the scorching heatकलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता

एक साल से जारी है संघर्ष

जानकारी के मुताबिक, बोड़ला विकासखंड के नागवही गांव निवासी समलु मरकाम पिछले एक साल से अपनी पत्नी को खाट पर लिटाकर अलग-अलग अस्पतालों और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद उसे कहीं से ठोस मदद नहीं मिल सकी।

कलेक्ट्रेट पहुंचकर लगाई गुहार : The helpless husband in the scorching heat

गुरुवार को हालात तब और दर्दनाक हो गए, जब समलु मरकाम अपनी पत्नी को उसी जुगाड़ एंबुलेंस (बाइक पर बंधी खाट) में लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया। तपती दोपहरी में वह आर्थिक सहायता की गुहार लगाने पहुंचा, जिससे वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए।

कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता

मामले की जानकारी मिलते ही गोपाल वर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया और एंबुलेंस बुलाकर बीमार महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन परिवार की परेशानी अभी भी खत्म नहीं हुई है।

बता दें कि कुछ दिन पहले भी पत्नी को बाइक में खाट लगाकर उसे सुलाकर अस्पताल ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसकी जानकारी मिलते ही बीमार पत्नी की इलाज के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 10 हजार रुपये की मदद दी थी, लेकिन वह राशि इलाज के लिए नाकाफी साबित हुई। लगातार बिगड़ती हालत और आर्थिक तंगी ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। (The helpless husband in the scorching heat)

You Might Also Like

नयापारा रोड पर अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में GST अपीलीय अधिकरण की शुरुआत, अब राज्य के सभी टैक्स विवादों की सुनवाई यहीं होगी

माइकल’ बायोपिक बॉक्स ऑफिस पर बना सकता है रिकॉर्ड ओपनिंग, पहले वीकेंड में धूम की उम्मीद

ईरान-अमेरिका शांति वार्ता पर संकट, इस्लामाबाद मीटिंग को लेकर बढ़ा अविश्वास

जंगल में छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला शिक्षक

Newsdesk Admin 23/04/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

नयापारा रोड पर अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल। दुर्ग के थाना सिटी…

रायपुर में GST अपीलीय अधिकरण की शुरुआत, अब राज्य के सभी टैक्स विवादों की सुनवाई यहीं होगी

सीजी भास्कर 23 अप्रैल राजधानी रायपुर में जीएसटी…

माइकल’ बायोपिक बॉक्स ऑफिस पर बना सकता है रिकॉर्ड ओपनिंग, पहले वीकेंड में धूम की उम्मीद

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म…

वानखेड़े में MI vs CSK का महामुकाबला, टॉस जीतकर मुंबई ने चुनी गेंदबाजी

सीजी भास्कर,23 अप्रैल आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले…

ईरान-अमेरिका शांति वार्ता पर संकट, इस्लामाबाद मीटिंग को लेकर बढ़ा अविश्वास

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल ईरान और अमेरिका के…

You Might Also Like

अन्य

नयापारा रोड पर अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

23/04/2026
छत्तीसगढ़

रायपुर में GST अपीलीय अधिकरण की शुरुआत, अब राज्य के सभी टैक्स विवादों की सुनवाई यहीं होगी

23/04/2026
देश-दुनिया

माइकल’ बायोपिक बॉक्स ऑफिस पर बना सकता है रिकॉर्ड ओपनिंग, पहले वीकेंड में धूम की उम्मीद

23/04/2026
देश-दुनिया

ईरान-अमेरिका शांति वार्ता पर संकट, इस्लामाबाद मीटिंग को लेकर बढ़ा अविश्वास

23/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?