CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खंडवा में मुस्लिम युवक चला रहा था ‘राजवीर ढाबे’, भक्तों के खाने में हड्डी निकलने के बाद बवाल

खंडवा में मुस्लिम युवक चला रहा था ‘राजवीर ढाबे’, भक्तों के खाने में हड्डी निकलने के बाद बवाल

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share

Khandwa Rajveer Dhaba News: गुरु पूर्णिमा पर्व पर धूनीवाले दादाजी धाम में दर्शन के लिए पूरे देश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खंडवा पहुंच रहे हैं. धार्मिक आस्था से ओतप्रोत इन भक्तों का स्वागत जगह-जगह निशुल्क भंडारों और जलसेवा के माध्यम से किया जा रहा है, लेकिन इस श्रद्धा और भक्ति के माहौल को ठेस पहुंचाने वाली एक गंभीर और संवेदनशील घटना सामने आई है.

जानकारी के अनुसार, रविवार (6 जुलाई) को बोरगांव बुजुर्ग गांव से पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं का एक समूह खंडवा के पंधाना थाना क्षेत्र के डुल्हार गांव के पास स्थित राजवीर ढाबा पर भोजन के लिए रुका. उन्होंने ढाबे से सेव टमाटर की सब्जी और रोटी मांगी, लेकिन परोसे गए भोजन में मटन की मिलावट पाई गई. जब श्रद्धालुओं ने सब्जी में मांस के टुकड़े देखे, तो वे भड़क उठे और मौके पर हंगामा हो गया.

मुस्लिम युवक चला रहा था ढाबा

सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे और पंधाना पुलिस को मामले से अवगत कराया गया. जांच में सामने आया कि ‘राजवीर ढाबा’ नाम से चल रहे इस प्रतिष्ठान को मुस्लिम युवक जावेद चला रहा था.

प्रशासन की सख्त कार्रवाई

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम पंधाना दिनेश सावले और एसडीएम खंडवा बजरंग बहादुर सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ढाबे को सील करने के आदेश दिए. पुलिस ने ढाबा संचालक जावेद और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया, और पूछताछ के दौरान बड़े पैमाने पर अवैध शराब भी जब्त की गई है.

सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों में आक्रोश

इस मामले ने न सिर्फ श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया, बल्कि धार्मिक सहिष्णुता और सार्वजनिक व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं. कई सामाजिक संगठनों और आमजन की मांग है कि जिले के सभी ढाबों और होटलों पर संचालकों के नाम स्पष्ट रूप से दर्शाए जाएं. इसके अलावा, गुरु पूर्णिमा पर्व के दौरान तीन दिनों तक खंडवा जिले में मांस और शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए.

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तर्ज पर मांग

घटना के बाद जिले में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तरह धार्मिक स्थलों और मेलों के दौरान विशेष निगरानी और प्रतिबंध लागू करने की मांग तेज़ हो गई है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आस्था की रक्षा के लिए प्रशासन से सख्त दिशा-निर्देश जारी करने की अपेक्षा की जा रही है.

श्रद्धा के मार्ग में अविश्वास का कांटा

हर साल धूनीवाले दादाजी की समाधि पर शीश नवाने के लिए हजारों श्रद्धालु खंडवा पहुँचते हैं. पैदल यात्राओं के मार्ग में भंडारे और सेवा केंद्र लगते हैं. ऐसे में अगर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ होता है तो यह सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि आस्था का अपमान भी है.

Rajasthan School Girl Abduction : स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्रा की गर्दन पर चाकू रख किया अपहरण, दुष्कर्म
बंधक बना चलती एंबुलेंस में 16 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, बहन और जीजा भी शामिल, एंबुलेंस ड्राइवर व हेल्पर गिरफ्तार, पुलिस का दावा फरार दो आरोपी भी जल्द होंगे हिरासत में
Dairy Farming : रिकॉर्ड टूट गया! भारत की भैंस राधा ने दिया 35 किलो 669 ग्राम दूध, नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड में
दो या तीन शादियों वाले 2779 लोग – फैमिली आईडी योजना से सामने आई चौंकाने वाली हकीकत
पहलगाम हमले को लेकर भड़के अशोक गहलोत, बोले- ‘आतंकियों ने लोगों को पत्नियों और बच्चों के सामने इसलिए मारा…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IFS Vivek Acharya
IFS Vivek Acharya : IFS विवेक आचार्य को नई पोस्टिंग, राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी…

PWD Chhattisgarh
PWD Chhattisgarh : लाभांडी-कचना-सड्डू के बीच बनेगी MR-43 सड़क, 3 लाख लोगों की राह होगी आसान

राजधानी में लाभांडी से कचना होते (PWD Chhattisgarh)…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : बिरयानी खाने निकले युवक की चाकू-पत्थर से हत्या, गाली-गलौज के विवाद में 5 युवकों ने किया हमला

रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने निकले एक युवक…

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?