CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छोटी सी चूक ने छीन ली एक बच्चा, 4 महिलाओं और पुरूष की जिंदगी, सातों घायलों की हुई पहचान, रांग साइड आ रहे ट्रक से एसयूवी भिड़ंत, फरार ड्राइवर को तलाश रही पुलिस, बालोद में हुए हादसे की इनसाइड स्टोरी

छोटी सी चूक ने छीन ली एक बच्चा, 4 महिलाओं और पुरूष की जिंदगी, सातों घायलों की हुई पहचान, रांग साइड आ रहे ट्रक से एसयूवी भिड़ंत, फरार ड्राइवर को तलाश रही पुलिस, बालोद में हुए हादसे की इनसाइड स्टोरी

By Newsdesk Admin
16/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 16 दिसंबर। बालोद में हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस जांच में हादसे की वजह सामने आई है। घायलों ने बयान दर्ज कराकर ट्रक वाले की गलती बताई है।

आपको बता दें कि बालोद जिले में सोमवार अलसुबह भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 लोग बुरी तरह घायल हुए जो कि अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए। घायलों ने बताया कि हादसा क्यों-कहां और कैसे हुआ? हादसे का कारण ट्रक ड्राइवर की गलती बताई जा रही है।

यह हादसा बालोद के डोंडी थाना इलाके के तहत पड़ने वाली भानुप्रतापपुर दल्लीराजहरा सड़क पर चौरहापावड़ के पास हुआ। घायलों ने बताया कि गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने उनकी SUV को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पिचक गई और सभी सवार कार के अंदर फंस गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। कार से घायलों को निकालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन निकाले जाने से पहले ही 6 लोग दम तोड़ चुके थे।

एएसपी बालोद अशोक जोशी ने बताया कि घायलों को लोगों की मदद से कार से निकाल डौंडी के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में पहुंचाया लेकिन उनकी हालत को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव स्थित मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। आरोपी ट्रक चालक फरार है, जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है। हादसे का शिकार हुए लोग जिले के गुंडरदेही इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं, जो रिश्तेदार के यहां बच्चे के नामकरण समारोह के बाद डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे। मरने वाले लोगों में एक बच्चा, 4 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। कार क्रमांक सीजी 04 एलडी 8049 डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव में दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रही थी कि सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीक्यू 0941 ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह पिचक गई थी, इसलिए हादसाग्रस्त लोगों को डैमेज कार से निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

हादसे में 30 वर्षीय दुर्पत प्रजापति पुत्र पूना राम उम्र निवासी ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), 50 वर्षीय की सुमित्रा बाई कुम्भकार पत्नी स्वर्गीय कार्तिक राम निवासी घोराड़ी महासमुंद, 35 वर्षीय मनीषा कुम्भकार पत्नी विश्वनाथ निवासी ग्राम घोराड़ी महासमुंद, 50 वर्षीय सगुन बाई कुंभकार निवासी ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा, 55 वर्षीय ईमला बाई पत्नी रेवा राम सिन्हा निवासी ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही) और 7 साल का जिग्नेश कुम्भकार पुत्र प्रीतम कुम्भकार निवासी ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही) की मौत हुई है।

घायलों में झमित कुमार पुत्र मिथलेश कुमार उम्र 7 वर्ष निवासी गुरेदा (गुंडरदेही), बिन्देश्वरी बाई पति पूरन लाल कुम्भकार (35 वर्ष) निवासी ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), रूखमणी बाई पत्नी छबिलाल (60 वर्ष) निवासी ग्राम भर्रे गांव, यूवराम साहू पुत्र घासी राम (30 वर्ष) निवासी सिकोसा (गुंडरदेही), रम्भा बाई, ईश्वरी बाई पति कुलपत राम (61 वर्ष) निवासी ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), कुमारी बाई पत्नी रूपलाल कुम्भकार (55 वर्ष) निवासी भर्रे गांव शामिल हैं।

बड़ी खबर: पटना में दर्दनाक हादसा 🛑 शौचालय की टंकी में दम घुटने से 4 लोगों की थमी सांसें, शटरिंग खोल रहे थे मजदूर तभी फंस गए टंकी में
Raipur Knife Attack : कबीर नगर में आधी रात खूनी वार, दो कारोबारी भाई गंभीर, इलाके में फैली दहशत
School Wall Electric Shock : जब दीवारें बनीं करंट का जाल: स्कूल में मासूम झुलसा, हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा– बच्चों की जान इतनी सस्ती क्यों?
CG News : श्मशान में जलती चिता के सामने रात में तांत्रिक पूजा पाठ, युवक-युवती का फोटो रखकर की जा रही थी तांत्रिक क्रियाएं, महिला तांत्रिक के साथ पुरुष गिरफ्तार
सूदखोर पेंशन लूट रहे:हवलदार की पत्नी भीख मांग रही…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rani Kapoor Case
Rani Kapoor Case : रानी कपूर-प्रिया कपूर विवाद सुलझने की उम्मीद, सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पर जताया भरोसा

संजय कपूर की मां रानी कपूर और पत्नी…

Seed Production
Seed Production : धान बीज उत्पादन से किसानों को मिलेगा 3,700 रुपये, 15 तक कराएं पंजीयन

धान बीज उत्पादन (Seed Production) से किसानों की…

PARAS Portal
PARAS Portal : अब हर महीने होगी योजनाओं की समीक्षा, सीएम साय बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

सीजी भास्कर, 06 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Gram Panchayat
Gram Panchayat : गांव की मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज, समस्याओं के समाधान की मांग तेज

मुंगेली जिले के ग्राम पंचायत करही में लंबे…

Team India Fitness
Team India Fitness : अब सिर्फ खेल नहीं चलेगा, टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए फिटनेस की होगी कड़ी परीक्षा

भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाए रखना अब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?