CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जंगल सफारी में सांप ने काटा, गुजरात से लाया गया जेब्रा जोड़ा टूटा — नर की मौत..

जंगल सफारी में सांप ने काटा, गुजरात से लाया गया जेब्रा जोड़ा टूटा — नर की मौत..

By Newsdesk Admin
17/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 मई। गुजरात से छत्तीसगढ़ की रायपुर लाए गए दो जेब्रा में एक की मौत हो गई। सांप के काटने से उसकी मौत होना बताया जा रहा है। दूसरा जेब्रा सुरक्षित है, इन्हें रेस्क्यू सेंटर में रखा गया था। इनमें एक नर और दूसरा मादा है।

Contents
  • जेब्रा को जहरीले सांप ने काटा
  • रखा गया था रेस्क्यू सेंटर में

चर्चा है कि सांप के काटने से जेब्रा की मौत हुई है। इन्हें हाल ही में गुजरात के जामनगर के राधे कृष्णा टेम्पल एलिफेंट वेलफेयर ट्रस्ट से लिया गया था। जेब्रा की मौत की जांच की जा रही है।

नया रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी में जेब्रा का जोड़ा लाया गया था। इसके बदले दुलर्भ प्रजाति के सफेद भालू राधे कृष्णा टेम्पल एलिफेंट वेलफेयर ट्रस्ट को दिए गए थे।

जेब्रा के जोड़े का 21 मई को मुख्यमंत्री के जरिए डिस्प्ले होना था। लेकिन, इससे पहले नर जेब्रा की मौत हो गई। वन अधिकारियों के मुताबिक, जेब्रा के जोड़े को गुजरात से लाकर रेस्क्यू सेंटर में रखा गया था।

जेब्रा को जहरीले सांप ने काटा

जेब्रा की मौत के बारे में जंगल सफारी संचालक थेजस शेखर ने मीडिया को बताया कि जैसे ही जानकारी मिली तभी जेब्रा की चिकित्सकीय मदद दी गई।‌ उन्होंने बताया कि जेब्रा को जहरीले सांप ने काट लिया था, जिसके जहर का असर उसके पूरे शरीर में हो गया था। जहर फैलने की वजह से उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना दोबारा न हो।

रखा गया था रेस्क्यू सेंटर में

वन अधिकरी ने बताया कि जामनगर से जेब्रा के जोड़े के आलावा मीर कैट और माउस डियर के जोड़े भी लाए गए थे। इन सभी को पहले रेस्क्यू सेंटर में रखा गया था। इनकी हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। अचानक इनमें एक नर जेब्रा की हालत बिगड़ गई।

लोगों का कहना है कि उसे किसी जहरीले सांप ने डस लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
Chhattisgarh Revenue News : छत्तीसगढ़ में महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क
भारत की पहचान विविधता में एकता, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत ने भारतीय समुदाय को दिया संदेश
PM Modi inaugurates Shanti Shikhar : प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘शांति शिखर’ (Shanti Shikhar) का उद्घाटन, बोले- “सेवा ही ब्रह्मकुमारी संस्था की असली पहचान”
Minor Girls Assault Case : दुर्ग में दो सगी बहनों से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी गिरफ्तार
BJP Councillor Arrest Chhattisgarh : नशा मुक्त अभियान में बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ भाजपा पार्षद समेत 5 गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Khair Lakdi Smuggling : खैर लकड़ी तस्करी में 81 लाख कैश बरामद, फर्जी NOC से 23 टन लकड़ी का खेल
Khair Lakdi Smuggling : खैर लकड़ी तस्करी में 81 लाख कैश बरामद, फर्जी NOC से 23 टन लकड़ी का खेल

महासमुंद में 23,350 किलो खैर लकड़ी के अवैध…

Congress SC Department : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बदली SC विभाग की कमान, निर्मल कोसरे बने नए प्रदेश अध्यक्ष
Congress SC Department : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बदली SC विभाग की कमान, निर्मल कोसरे बने नए प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को SC विभाग की…

Forest Resources Conservation
Forest Resources Conservation : वन संसाधनों के संरक्षण और सतत प्रबंधन की कार्ययोजना को मंजूरी की मांग, समितियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन और सतत…

Irrigation Projects Mahasamund : 6 सिंचाई परियोजनाओं पर 25.67 करोड़; 817 हेक्टेयर में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता
Irrigation Projects Mahasamund : 6 सिंचाई परियोजनाओं पर 25.67 करोड़; 817 हेक्टेयर में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा…

Bhupesh Baghel Assam Incharge
Bhupesh Baghel Assam Incharge : भूपेश बघेल को असम प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर दी बधाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ के पूर्व…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?