CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Aadhaar Based Attendance Raipur : मंत्रालय में लागू होगी आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली, 7 नवंबर तक जरूरी रजिस्ट्रेशन

Aadhaar Based Attendance Raipur : मंत्रालय में लागू होगी आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली, 7 नवंबर तक जरूरी रजिस्ट्रेशन

By Newsdesk Admin 22/10/2025
Share
Aadhaar Based Attendance Raipur
Aadhaar Based Attendance Raipur

सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ मंत्रालय में अब उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग ने घोषणा की है कि एक दिसंबर से मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आधार आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (Aadhaar Based Attendance Raipur Ministry) लागू किया जाएगा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 7 नवंबर 2025 तक एइबीएएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना होगा।

सामान्य प्रशासन विभाग की अधीक्षण शाखा ने मंत्रालय के सभी विभागों के भारसाधक सचिवों को निर्देश जारी किए हैं कि निर्धारित समयसीमा में प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। यह व्यवस्था एक दिसंबर से पूर्ण रूप से प्रभावशील होगी।

ऐसे करें पंजीकरण

पंजीकरण के लिए विभागीय पोर्टल https://cggad.attendance.gov.in पर जाकर यूजर/एम्प्लॉई रजिस्ट्रेशन अनुभाग में आवश्यक विवरण भरने होंगे। अधिकारियों-कर्मचारियों को अपना पूरा नाम, जन्मतिथि, लिंग, आधार संख्या या वर्चुअल आईडी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, संगठन या अनुभाग का नाम, पदनाम, कार्यालय स्थान, कर्मचारी कोड (यदि उपलब्ध हो) और पासपोर्ट आकार की फोटो (.JPEG फॉर्मेट, अधिकतम 150 KB) अपलोड करनी होगी।

यूनिट चयन की प्रक्रिया

स्व-पंजीकरण के दौरान कर्मचारियों को ‘डिवीजन/यूनिट विदइन आर्गनाइजेशन’ विकल्प के तहत उचित विभाग चुनना होगा। उदाहरण के तौर पर,

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी: जीएडी-2 (IAS Establishment)

विधि विभाग के सेवक: कानून विभाग (मंत्रालय)

संसदीय कार्य विभाग के सेवक: संसदीय कार्य विभाग (मंत्रालय)

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी: जीएडी-10

मंत्रालयीन सेवा व अन्य शासकीय सेवक: जीएडी-8

मोबाइल ऐप से दर्ज होगी उपस्थिति

सामान्य प्रशासन विभाग ने बताया कि पंजीकरण के बाद अधिकारी और कर्मचारी उपस्थिति दर्ज करने के लिए Aadhaar Face RD (UIDAI) और AadhaarBAS (NIC) मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग कर सकेंगे। यह प्रणाली फेस रिकग्निशन तकनीक पर आधारित होगी, जिससे उपस्थिति प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सटीक बनेगी। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी को पंजीकरण या तकनीकी समस्या आती है, तो वे सामान्य प्रशासन विभाग के पीयूष दुबे (मो. 7987582401) से संपर्क कर सकते हैं।

पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में बड़ा कदम

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह कदम मंत्रालय में डिजिटल मॉनिटरिंग और पारदर्शिता (Aadhaar Based Attendance Raipur Ministry) को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। इससे उपस्थिति प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी, विलंब पर अंकुश लगेगा और कार्यकुशलता में सुधार आएगा।

You Might Also Like

Bilaspur Municipal Corporation : बिलासपुर निगम में ‘कमिश्नर स्ट्राइक’, दफ्तर से गायब और फाइलों को लटकाने वाले 3 कर्मचारी नपे; शो-कॉज नोटिस जारी

Chhattisgarh High Court Verdict : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति की उम्रकैद बरकरार; कहा— ‘मरते हुए इंसान के होंठों पर सत्य निवास करता है’

Raipur Hyper Club Brawl : रायपुर के हाइपर क्लब में ‘हाय’ पर हंगामा, नशे में धुत्त युवक-युवतियों का हाई-वोल्टेज ड्रामा; पुलिस के सामने ही हुई झूमाझटकी

CM Vishnu Deo Sai Delhi Visit : दिल्ली से लौटे CM साय का बस्तर के लिए बड़ा ‘ब्लूप्रिंट’, PM मोदी को दिया धन्यवाद, मानसून के बाद बस्तर आने का दिया न्योता

Hit and Run Compensation Scheme : हिट एंड रन पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, अब नहीं भटकेंगे परिजन, सीधे खाते में आएगी 2 लाख तक की मुआवजा राशि

Newsdesk Admin 22/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Municipal Corporation : बिलासपुर निगम में ‘कमिश्नर स्ट्राइक’, दफ्तर से गायब और फाइलों को लटकाने वाले 3 कर्मचारी नपे; शो-कॉज नोटिस जारी

Bilaspur Municipal Corporation : बिलासपुर नगर निगम के…

Chhattisgarh High Court Verdict : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति की उम्रकैद बरकरार; कहा— ‘मरते हुए इंसान के होंठों पर सत्य निवास करता है’

Chhattisgarh High Court Verdict : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम…

Raipur Hyper Club Brawl : रायपुर के हाइपर क्लब में ‘हाय’ पर हंगामा, नशे में धुत्त युवक-युवतियों का हाई-वोल्टेज ड्रामा; पुलिस के सामने ही हुई झूमाझटकी

Raipur Hyper Club Brawl : राजधानी रायपुर के…

CM Vishnu Deo Sai Delhi Visit : दिल्ली से लौटे CM साय का बस्तर के लिए बड़ा ‘ब्लूप्रिंट’, PM मोदी को दिया धन्यवाद, मानसून के बाद बस्तर आने का दिया न्योता

CM Vishnu Deo Sai Delhi Visit : छत्तीसगढ़…

Punjab National Bank FD Interest : PNB की 444 दिनों वाली FD, ₹2.50 लाख के निवेश पर कितना मोटा मुनाफा?

सीजी भास्कर, 09 अप्रैल । सुरक्षित निवेश और…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Bilaspur Municipal Corporation : बिलासपुर निगम में ‘कमिश्नर स्ट्राइक’, दफ्तर से गायब और फाइलों को लटकाने वाले 3 कर्मचारी नपे; शो-कॉज नोटिस जारी

09/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh High Court Verdict : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति की उम्रकैद बरकरार; कहा— ‘मरते हुए इंसान के होंठों पर सत्य निवास करता है’

09/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Hyper Club Brawl : रायपुर के हाइपर क्लब में ‘हाय’ पर हंगामा, नशे में धुत्त युवक-युवतियों का हाई-वोल्टेज ड्रामा; पुलिस के सामने ही हुई झूमाझटकी

09/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

CM Vishnu Deo Sai Delhi Visit : दिल्ली से लौटे CM साय का बस्तर के लिए बड़ा ‘ब्लूप्रिंट’, PM मोदी को दिया धन्यवाद, मानसून के बाद बस्तर आने का दिया न्योता

09/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?