CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘राज्यसभा की सीट के लिए AAP की जोड़ी बेताब’, राजा वड़िंग ने केजरीवाल और भगवंत मान पर बोला हमला

‘राज्यसभा की सीट के लिए AAP की जोड़ी बेताब’, राजा वड़िंग ने केजरीवाल और भगवंत मान पर बोला हमला

By Newsdesk Admin
19/03/2025
Share

पंजाब , 19 मार्च 2025 :

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष व लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि वे केजरीवाल के लिए राज्यसभा सीट खाली कराने के लिए लुधियाना की गलियों में घूम रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आप नेतृत्व लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव में अपनी हार को देख रहा है और यही कारण है कि इनके दो वरिष्ठ नेता केजरीवाल और मान ने यहां डेरा डालना शुरू कर दिया है, जबकि उपचुनाव की घोषणा नहीं हुई है।

‘लुधियाना पश्चिमी सीट नहीं जीत सकती AAP’

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि दोनों नेता पार्टी उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जिसकी घोषणा अभी तक नहीं हुई है। उन्होंने दावा किया, दोनों नेता केजरीवाल के लिए राज्यसभा सीट खाली कराने की अपनी बेताबी दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, आप लुधियाना पश्चिमी सीट कभी नहीं जीत सकती।

राजा वड़िंग ने केजरीवाल पर किया ये कटाक्ष

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने विश्वास जताया कि चाहे आप के कितने भी नेता लुधियाना में उतर आएं और चाहे वे संसाधनों का कितना भी दुरुपयोग कर लें, लोग अब उनके झूठे वादों से बहकावे में नहीं आएंगे।

केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यह अभूतपूर्व है कि एक ऐसी पार्टी का नेता जो खुद को राष्ट्रीय पार्टी होने का दावा करती है, अभी घोषित होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए लुधियाना की गलियों में घूम रहा है।

गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद खाली हुई थी सीट

विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद खाली हुई लुधियाना पश्चिम सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए राज्यसभा सदस्य और प्रसिद्ध उद्योगपति संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) राज्यसभा के सदस्य के रूप में इस्तीफा चुनाव लड़ने से पूर्व देंगे या फिर उपचुनाव में जीतने के बाद करेंगे।

गोली लगने से हुई थी गुरप्रीत गोगी की मौत

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और लुधियाना पश्चिम के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) जसकरण सिंह तेजा ने बताया था कि गोली गुरप्रीत गोगी की कनपटी में लगी है। उन्होंने बताया कि गोली विधायक की लाइसेंसी पिस्तौल से चली थी। पुलिस ने बताया कि यह 10 जनवरी की देर रात करीब 11:30 बजे की घटना है।

नेपाल में हुई हिंसा पर एक्शन… पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह से की जाएगी नुकसान की वसूली, सिक्योरिटी भी घटी
डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने युवक को बेरहमी से पीट गाड़ी में जबरदस्ती ठूंसा, VIDEO वायरल, SP ने 3 पुलिस कर्मियों को किया लाईन हाजिर
BJP को बड़ा ही करारा झटका : Leader Madhavi Latha Arrested, लोकसभा में ओवैसी को दी थी टक्कर, सिकंदराबाद में जमकर हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला
Ahmedabad Bulldozer: गुजरात के इतिहास का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन! अहमदाबाद में अवैध बस्ती को किया गया धवस्त
भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष की “हैलीकॉप्टर जिद” क्लाइमेक्स तक चटखारे का बनी सबब 🟩 लोग जमकर कर रहे शेयर 🟧 संगठन से चौक चौराहे तक “हंसी का पात्र बनी हवाई जिद” का पढ़िए यह अनोखा वाकिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Encroachment Removal Drive
Encroachment Removal Drive : अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: सरकारी और NH की जमीन से हटाए गए कब्जे

सीजी भास्कर, 20 जून : धमतरी जिले में अवैध…

Bastar Encroachment Action
Bastar Encroachment Action : अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम से धक्का-मुक्की, दो लोग हिरासत में

सीजी भास्कर, 20 जून :  बस्तर जिले के…

Illegal Sand Mining
Illegal Sand Mining : रेत प्रतिबंध के बावजूद 56 नदियों में अवैध खनन का खेल, माफिया सिंडिकेट से पर्यावरण पर बड़ा खतरा

सीजी भास्कर, 20 जून :  प्रदेश में रेत…

Lift Safety Rules
Lift Safety Rules : लिफ्ट सुरक्षा पर सरकार सख्त, अब नगर निकाय करेंगे ऑडिट, नियम तोड़ने पर लिफ्ट होगी सील

सीजी भास्कर, 20 जून :  राज्य में लिफ्ट…

Ambedkar Hospital Water Crisis : अंबेडकर अस्पताल के वार्डों और बाथरूमों में ठप हुई जलापूर्ति, मरीज बेहाल

सीजी भास्कर, 20 जून :  प्रदेश के सबसे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?