CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उपचुनाव में AAP का डबल धमाका: केजरीवाल बोले- ‘गुजरात में 30 साल का कुशासन खत्म, जनता बदलाव चाहती है!

उपचुनाव में AAP का डबल धमाका: केजरीवाल बोले- ‘गुजरात में 30 साल का कुशासन खत्म, जनता बदलाव चाहती है!

By Newsdesk Admin 23/06/2025
Share

सीजी भास्कर23 जून ‘चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे सामने आए. आम आदमी पार्टी ने पांच में से दो सीटों पर जीत दर्ज की. जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जनता ने विश्वास दिखाया, इसके लिए शुक्रिया. हम लोग डबल मार्जिन से ये दोनों सीट जीते. पिछली बार के मुकाबले इस बार हमारी जीत का मार्जिन लगभग दोगुना है. पार्टी गुजरात में विसावदर और पंजाब में लुधियाना वेस्ट से जीती है.

उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा और गोपाल इटालिया को बधाई, जनता को भी धन्यवाद.पंजाब के लोग हमारी सरकार से खुशकेजरीवाल ने आगे कहा कि बड़ा संकेत है कि पंजाब के लोग हमारी सरकार से खुश हैं. आज डबल मार्जिन से जीते हैं. 2027 का सेमीफाइनल है. पंजाब की जनता ने आप की सरकार पर मुहर लगाई. जनता ने विसावदर में भी अच्छे मार्जिन से हमें जिताया है, बीजेपी वहां सरकार में है. 2022 में पंजाब में फरवरी में चुनाव हुआ और 2022 में भी गुजरात में चुनाव हुआ था.गुजरात अब बदलाव की राह परदिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में बीजेपी सत्ता, पैसा, प्रशासन और हर तिकड़म का इस्तेमाल करके चुनाव लड़ती है. ऐसे में उनसे जीतना आसान नहीं होता. लेकिन विसावदर में आम आदमी पार्टी की डबल मार्जिन से जीत बताती है कि अब जनता बीजेपी के 30 साल के कुशासन से तंग आ चुकी है.

वह अब बदलाव चाहती है. गुजरात अब बदलाव की राह पर है.‘मैं राज्यसभा नहीं जाऊंगा’उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनाव में 17 सीट आप को 5 मिली थी. गुजरात में बीजेपी की टक्कर आम आदमी पार्टी से है. 2 सीट पर चुनाव हुआ. एक पर बीजेपी और एक पर आम आदमी पार्टी जीती है. दिल्ली में कांग्रेस ने बीजेपी की मदद की थी. विसावदर में भी कांग्रेस ने बीजेपी की मदद की थी. कांग्रेस बीजेपी की कटपुतली है. केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं राज्यसभा नहीं जाऊंगा. उन्होंने कहा कि कौन जाएगा यह पॉलीटिकल अफेयर्स कमिटी फाइनल करेगी.

You Might Also Like

BJP IT Cell Chhattisgarh : भाजपा आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 28 सदस्यों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां

Rahul Gandhi Farmers Issue : ट्रेड समझौते पर सियासी टकराव तेज, पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर हमला—किसानों को भ्रमित करने का आरोप

World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत

Chhattisgarh Wildlife Board Meeting : वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा फैसला, सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक में अहम प्रस्तावों पर सहमति

Bastar Peace Process : बदलता बस्तर, संवरता छत्तीसगढ़: साय सरकार में शांति, विश्वास और विकास का नया अध्याय

Newsdesk Admin 23/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मिज़ाज, दिन चढ़ते ही बढ़ी गर्माहट

छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम का…

Temple Clash Durg: दुर्ग के नारथा में मंदिर विवाद पर हिंसा, CCTV में कैद हुई मारपीट

दुर्ग जिले के नारथा गांव में मंदिर परिसर…

Chhattisgarh Mahashivratri Crowd: महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ के शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख…

Mainpat Tourism Chhattisgarh : मैनपाट महोत्सव 2026 – प्रकृति, संस्कृति और विकास का भव्य संगम, लोक-कलाओं से सजा मंच

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। सरगुजा जिले के पर्यटन…

Bastar Tourism Development : बस्तर पर्यटन ने भरी नई उड़ान, वर्षों से लंबित योजनाओं को मिली रफ्तार, सुविधाओं के विस्तार से बदला पर्यटन परिदृश्य

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। प्राकृतिक सौंदर्य, झरनों की…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राजनीति

BJP IT Cell Chhattisgarh : भाजपा आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 28 सदस्यों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां

14/02/2026
देश-दुनिया

Rahul Gandhi Farmers Issue : ट्रेड समझौते पर सियासी टकराव तेज, पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर हमला—किसानों को भ्रमित करने का आरोप

14/02/2026
World Radio Day
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत

13/02/2026
Chhattisgarh Wildlife Board Meeting
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh Wildlife Board Meeting : वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा फैसला, सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक में अहम प्रस्तावों पर सहमति

13/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?