CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मजदूरों से ज्यादती: गणित-अंग्रेजी शिक्षक को गोबर फिंकवाना, NTPC कर्मचारी भैंसों के तबेले में सोते थे

मजदूरों से ज्यादती: गणित-अंग्रेजी शिक्षक को गोबर फिंकवाना, NTPC कर्मचारी भैंसों के तबेले में सोते थे

By Newsdesk Admin
04/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 मई। एक टीचर जो कभी गुजरात के स्कूल में अंग्रेजी और गणित पढ़ाता था, पिछले 19 वर्षों से मध्यप्रदेश के एक गांव में बंधुआ मजदूर की जिंदगी जी रहा था। मानसिक रूप से कमजोर मानकर उसे खेतों और पशुओं के बीच झोंक दिया गया, वह भी बिना सैलरी के।

Contents
  • अंग्रेजी-गणित के टीचर से वर्षों गोबर उठवाया
  • NTPC में काम कर चुका युवक भैंसों का गोबर उठाता
  • भैंसों के तबेले में सुलाया जाता था
  • खेतों, होटल, ढाबों में मजदूरी करते मिले
  • डॉक्टर बोले- इनको सिर्फ भोजन दिया ताकि ये जिंदा रहें

यह कहानी नहीं, बल्कि सच्ची घटना है उस ‘रामा’ की, जिसे गुना प्रशासन ने शुक्रवार को बीनागंज क्षेत्र से मुक्त कराया है।

रामा अकेले नहीं थे। जिला प्रशासन ने दबिश देकर बीनागंज और आसपास के गांवों से 16 ऐसे लोगों को रेस्क्यू किया, जिनसे जबरन मजदूरी कराई जा रही थी। प्रशासन को जैसे ही इनकी जानकारी मिली, एक गोपनीय ऑपरेशन के तहत पुलिस, राजस्व और नगरपालिका की संयुक्त टीमों ने एक साथ कई स्थानों पर दबिश दी और इन सभी को छुड़ाया।

इन लोगों को न केवल अमानवीय परिस्थितियों में रखा गया, बल्कि विरोध करने पर मारपीट और बिजली के झटके तक दिए जाते। इनमें अधिकांश परेशान, कुछ बूढ़े, कुछ दिव्यांग शामिल हैं। हालत इतनी गंभीर कि किसी को खुद का तो, किसी को अपने गांव तक का नाम तक नहीं मालूम। वे इतने डरे हुए थे कि पुलिस के होते हुए भी थरथर कांपते रहे। पुलिस के अनुसार, मुक्त कराए गए मजदूरों में उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, उड़ीसा, गुजरात, झारखंड के लोग शामिल हैं।

अंग्रेजी-गणित के टीचर से वर्षों गोबर उठवाया

प्रशासन ने बीनागंज इलाके से रामा नाम के एक व्यक्ति का रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया, मैं गुजरात का रहने वाला हूं और अहमदाबाद स्थित मानव चेतना हाई स्कूल में टीचर था। कक्षा 10वीं के स्टूडेंट्स को अंग्रेजी और गणित पढ़ाता था। वर्षों पहले शिरडी से पैदल मथुरा की यात्रा पर निकला था, लेकिन रास्ते में बीनागंज (चांचौड़ा) में कुछ लोगों ने मुझे पकड़ लिया।

वे मुझे अपने घर ले गए और घर व खेतों के गोबर उठवाना, पशुओं की देखभाल करना जैसे काम में लगा दिया। जब भागने की कोशिश करता तो डराया जाता कि बाहर निकलोगे तो और लोग पकड़ लेंगे और फिर कभी बाहर नहीं जा पाओगे। मैंने कई बार निवेदन किया कि मुझे छोड़ दीजिए, लेकिन उन्होंने रहम नहीं किया।

NTPC में काम कर चुका युवक भैंसों का गोबर उठाता

यूपी के रायबरेली निवासी वीरेंद्र यादव ने बताया कि वह पहले समोसा बनाने का काम करते थे और इसके अलावा उन्होंने NTPC (नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन) में भी काम किया था। काम के सिलसिले में जब वह मध्यप्रदेश आए, तो एक दिन उनसे कहा गया कि अब तुम्हें आगे पैदल ही जाना होगा।

इस दौरान बीनागंज क्षेत्र में ‘भूरा’ नाम के व्यक्ति ने उन्हें बुलाया और अपने घर ले जाकर बंदी बना लिया। युवक ने बताया, मुझसे भैंसों का गोबर उठवाया जाता था, चारा डालना, नहलाना जैसे सारे काम करवाए जाते। कहीं बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। हर समय निगरानी में रखा जाता।

भैंसों के तबेले में सुलाया जाता था

बीनागंज इलाके से मुक्त कराए गए यूपी के फतेहपुर जिले के विमल कुमार ने बताया कि वे कानपुर से यात्रा कर रहे थे। गुना में उनकी गाड़ी खराब हो गई। उसी दौरान एक व्यक्ति मिला और कहा कि वह उन्हें आगे छोड़ देगा। भरोसा कर वे उसके साथ चल दिए, लेकिन वह व्यक्ति उन्हें अपने घर ले गया और जबरन मजदूरी पर लगा दिया। बिट्टू नाम के एक व्यक्ति ने मुझे पकड़ रखा था।

विमल ने बताया, मुझे केवल रोटी खाने को दी जाती थी, नहाने के लिए साबुन तक नहीं मिलता। जहां भैंसें बांधी जाती थीं, उसी कमरे में एक कोने में बिस्तर डालकर मुझे सुलाया जाता था।

खेतों, होटल, ढाबों में मजदूरी करते मिले

चांचौड़ा क्षेत्र में मानसिक विक्षिप्तों को बंधक बनाकर जबरन मजदूरी कराए जाने की लगातार शिकायतें प्रशासन को मिल रही थीं। इन्हें गंभीरता से लेकर कलेक्टर के निर्देश पर चांचौड़ा एसडीएम रवि मालवीय ने गुरुवार को कार्रवाई के लिए पांच टीमों का गठन किया। इन टीमों में राजस्व विभाग, पुलिस और नगर पालिका के अधिकारी शामिल थे। शुक्रवार सुबह सभी टीमें अलग-अलग स्थानों के लिए रवाना हुईं।

जिन जगहों पर ऐसे मजदूरों के होने की सूचना थी, ऐसे करीब एक दर्जन गांवों में एक साथ दबिश दी गई। इस दौरान पीड़ित होटल-ढाबों, खेतों और ईंट भट्टों पर बेहद दयनीय स्थिति में मजदूरी करते हुए मिले। इनसे घंटों तक लगातार काम करवाया जाता और बदले में केवल खाना खिलाते थे। न सैलरी, न मानवीय व्यवहार, सिर्फ शोषण। टीमों ने मौके से कुल 16 मजदूरों को रेस्क्यू किया।

उन्हें सबसे पहले बीनागंज स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, प्राथमिक चिकित्सा, खाना खिलाने के बाद जरूरत की चीजें उपलब्ध करवाई गईं। फिलहाल सभी पीड़ितों को पुनर्वास के लिए “अपना घर” आश्रम, शिवपुरी भेजा गया है। प्रशासन अब इनकी पहचान और पुनर्वास की प्रक्रिया में जुटा है।

शाम के समय कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल जिला अस्पताल पहुंचे और रेस्क्यू किए गए मजदूरों से मुलाकात की। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके हालात की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के लिए उचित चिकित्सा, देखभाल और पुनर्वास की व्यवस्था प्रशासन सुनिश्चित करेगा।

डॉक्टर बोले- इनको सिर्फ भोजन दिया ताकि ये जिंदा रहें

मुक्त कराए गए विक्षिप्तों की जांच करने वाले जिला अस्पताल के डॉ. सोवरन राय ने कहा, इनसे इतना काम कराया गया है कि हालत ठीक से बताने लायक नहीं हैं, इनके स्वास्थ्य का न तो ध्यान रखा गया और न ही बीमार पड़ने पर इलाज कराया गया।

उन्होंने कहा कि जांच में कुछ लोगों को स्किन, फेफड़ों की परेशानी, तो कुछ लोगों को सर्जिकल परेशानी सामने आई है। इनको पकड़ने वालों का एक ही उद्देश्य रहा है कि जितना हो सके इनसे काम कराएं और सिर्फ खाना दें, ताकि ये जिंदा रहें। यह मानवता को शर्मसार करने वाला है।

अब नहीं चलेगी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, हाईकोर्ट ने सरकार को फीस तय करने का दिया अधिकार…
16 कोच के साथ चलेगी बिलासपुर-नागपुर वंदेभारत..
संभल मस्जिद विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर सोमवार तक लगाई रोक, यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश
Mumbai Mehndi School Controversy: मेंहदी लगाने पर बवाल, छात्राओं को क्लास से रोका गया — शिक्षा विभाग ने मांगा जवाब
Bhim Army Worker Suicide : भीम आर्मी कार्यकर्ता ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने थाना इंचार्ज व दारोगा पर 75,000 रुपये की मांगे का आरोप लगाया

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Swami Atmanand School Bee Attack
Swami Atmanand School Bee Attack : कोरिया के स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा बच्चे घायल

Swami Atmanand School Bee Attack : परिजनों का…

Dhamtari Road Condition Protest
Dhamtari Road Condition Protest : धमतरी में सड़क की बदहाली पर चक्काजाम, एक घंटे तक थमे वाहनों के पहिए; PWD ने 2 दिन में मरम्मत का दिया भरोसा

Dhamtari Road Condition Protest : दर्शन के बाद…

Paddy Procurement Inspection
Paddy Procurement Inspection : सूरजपुर में धान खरीदी केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अवैध परिवहन रोकने 4 चेक पोस्ट बनाए

Paddy Procurement Inspection : कलेक्टर ने अधिकारियों को…

Bilaspur Under 16 Cricket Team
Bilaspur Under 16 Cricket Team : बिलासपुर की अंडर-16 संभावित क्रिकेट टीम घोषित, 173 खिलाड़ियों में से 79 का चयन

Bilaspur Under 16 Cricket Team : सभी चयनित…

Sonia Gandhi FIR
Sonia Gandhi FIR : सोनिया गांधी पर FIR की मांग वाली याचिका, दिल्ली कोर्ट ने पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट

Sonia Gandhi FIR : सेशंस कोर्ट ने उस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?