CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » टीकमगढ़-सागर हाईवे पर हादसा : टक्कर के बाद खाई में पलटी बस, 10 मजदूर घायल…

टीकमगढ़-सागर हाईवे पर हादसा : टक्कर के बाद खाई में पलटी बस, 10 मजदूर घायल…

By Newsdesk Admin
03/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 अप्रैल। ग्वालियर से सागर जा रही बस पलटने से उसमें बैठे 10 मजदूर घायल हो गए। दो की हालात गंभीर होने पर टीकमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना गुरुवार सुबह लगभग 6 बजे बड़ागांव के नजदीक टीकमगढ़ सागर राजमार्ग मार्ग पर कृषि उपज मंडी के पास हुई है।

Contents
  • ये लोग हुए घायल
  • दो लोगों को आई गंभीर चोट
  • दूसरी बस भी पलटने से बची

हादसा उसी रूट पर इंदौर से सागर जा रही बस से टकराने के कारण हुआ, जिससे बस खंती में जाकर पलट गई। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार इंदौर से टीकमगढ़-सागर होते हुए भोपाल जाने वाली बस टीकमगढ़ से सागर की ओर जा रही थी। इस दौरान ग्वालियर से टीकमगढ़ होते हुए सागर की ओर जा रही बस की मंडी के पास क्रॉसिंग के दौरान टकरा गईं। ग्वालियर-सागर बस असंतुलित होकर तेजी के साथ पलट गई।

ये लोग हुए घायल

घटना में ग्वालियर बस में सवार सागर जिले के शाहगढ़ निवासी भवानी बाई अहिरवार, गणेशी अहिरवार, लखन अहिरवार, गढ़ाकोटा निवासी मोनू सोनी के अलावा नंदकिशोर लखनऊ, मनोज अहिरवार अगौडी उत्तर प्रदेश, क्लीनर राकेश अहिरवार सहित 10 यात्री घायल हुए हैं।

दो लोगों को आई गंभीर चोट

डॉ विकास सिंह बघेल ने बताया कि भवानी बाई और नंदकिशोर के सिर में गहरी चोट आई है। शेष यात्रियों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घायल हुए यात्रियों में ज्यादातर मजदूर हैं। वह ग्वालियर से अपने घर जा रहे थे।

दूसरी बस भी पलटने से बची

इंदौर-भोपाल बस की भी आगे के शीशे टूट गए। हालांकि यह बस भी पलटने से बच गई। इंदौर भोपाल बस का चालक मनोज पंडित एवं सागर ग्वालियर बस का चालक राजेश पटेल था।

Rajkot Minor Assault Case: 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, गांव में दहशत—पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल में उछाल से बढ़ी महंगाई की चिंता, पेट्रोल-डीजल महंगे होने के संकेत
यूपी पुलिस की खुली पोल! कानपुर में नव-नियुक्त महिला कांस्टेबलों को शौच और खाने तक की जगह नहीं, प्रशासन पर उठे सवाल
IT इंजीनियर बना अपने ही बेटे का कातिल, साढ़े तीन साल के मासूम की कर दी हत्या… ये थी वजह
उमरिया में अपहृत बच्ची 14 घंटे बाद मिली: पड़ोसी युवक ले गया था, तलाश में जुटे थे 200 पुलिसकर्मी..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद
E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद

E20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़…

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद
Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh Ropeway Closed)…

CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी
CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (CG Supervisor Recruitment 2026)…

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?