CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हाईवे किनारे ढाबों के बाहर खड़ी गाड़ियों से बढ़े हादसे, जनहित याचिका पर हाई कोर्ट सख्त

हाईवे किनारे ढाबों के बाहर खड़ी गाड़ियों से बढ़े हादसे, जनहित याचिका पर हाई कोर्ट सख्त

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 जून |

हाई कोर्ट ने प्रदेश में लगातार बढ़ते सड़क हादसों पर कड़ा रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने बुधवार को जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईवे के किनारे चल रहीं शराब दुकानों, अतिक्रमण कर बनाए गए ढाबों और खुले में फ्लाई ऐश ढो रहे डंपरों को हादसों की बड़ी वजह मानते हुए राज्य सरकार, एनटीपीसी और एसईसीएल से जवाब मांगा किया है। हाई कोर्ट ने कहा कि सड़कें सिर्फ परिवहन का साधन नहीं, बल्कि नागरिकों की जान की सुरक्षा से जुड़ी हैं। हादसे रोकने के लिए कठोर कदम उठाने की जरूरत है।

सड़क हादसों को लेकर पिछले साल हाई कोर्ट ने खबरों पर संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के तौर पर सुनवाई शुरू की थी। एडवोकेट रवींद्र शर्मा को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया था। उन्होंने पिछली सुनवाई में विस्तृत रिपोर्ट पेश की थी। बताया कि मुंगेली जिले के सरगांव में नगर पंचायत कार्यालय के पास ब्लैक स्पॉट है, यहां हाईवे से सटी शराब दुकान संचालित हो रही है।

यह राज्य सरकार के नियमों के खिलाफ है, जिसमें हाईवे से 500 मीटर के दायरे में शराब दुकान प्रतिबंधित है। उसी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बरम देव ढाबा संचालित किया जा रहा है। ढाबे के सामने वाहन पार्किंग के कारण सड़क पर अव्यवस्था फैली हुई है, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है।

कोरबा और सरगुजा में सबसे ज्यादा बढ़े हादसे

कोर्ट को दी गई जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में सड़क हादसों में 25.44% और सरगुजा जिले में 42.25% की वृद्धि हुई है। ये दोनों इलाके कोयला उत्पादक क्षेत्र हैं, जहां बड़ी संख्या में डंपर चलते हैं। इसके अलावा कोर्ट कमिश्नर ने बताया कि कई लोग मालवाहक वाहनों से यात्रियों को ढो रहे हैं, जिससे जान का खतरा बढ़ता है। वहीं स्ट्रीट लाइट की कमी और आवारा मवेशियों के कारण भी दुर्घटनाएं हो रही हैं।

एनएचएआई ने कहा- ब्लैक स्पॉट में 5 एफओबी बना रहे

एनएचएआई की तरफ से बताया गया कि बिलासपुर-पथरापाली सेक्शन में 17.95 करोड़ रुपए पांच जगह फुट ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। ये एफओबी तुर्काडीह, सेंदरी, मदनपुर, मेलनाडीह-कर्रा और बेलतरा में बनेंगे। इन स्थानों पर क्रैश बैरियर लगे हैं, लेकिन लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते हैं। हाई कोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर को एनएचएआई के हलफनामे की जांच को कहा है।

मजदूरी विवाद में मछली कारोबारी की हत्या, चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर 5 आरोपी गिरफ्तार
Raipur Fraud Case : जमीन और सरकारी नौकरी का झांसा देकर 7.55 लाख की ठगी
Big Fraud : NGO को 5 करोड़ दिलाने भिलाई के डायरेक्टर से 20.5 लाख की धोखाधड़ी
JDU के कुछ नेताओं ने वक्फ बिल को लेकर दिखाए बग़ावती तेवर, MLC खालिद अनवर का बयान – ‘मुस्लिम समाज डरा हुआ है…’
BJP Bhilai जिला कार्यकारिणी : 62 दावेदारों में से चुने गए थे अध्यक्ष, डेढ़ हजार में से 32 कार्यकारिणी में

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Coffee With Yuva CAIT :
Coffee With Yuva CAIT : YUVA CAIT की नई पहल ‘कॉफी विद युवा कैट’, व्यापारियों से होगा सीधा संवाद

Coffee With Yuva CAIT : आयोजकों का कहना…

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case
Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : छत्तीसगढ़: युवक की मौत के मामले में पत्नी और सास-ससुर समेत 5 जेल भेजे गए, धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : परिजनों की…

Niharika Tiwari Rise and Fall : बस्तर की निहारिका का जलवा: रोडीज-स्प्लिट्सविला के बाद अब ‘राइज एंड फॉल’ में दिखा रहीं दम

Niharika Tiwari Rise and Fall : आज निहारिका…

Teacher Recruitment Stay
Teacher Recruitment Stay : छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर संकट, आरक्षण विवाद में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Teacher Recruitment Stay : अभ्यर्थियों को आगे के…

Garba Reel Controversy
Garba Reel Controversy : बिलासपुर में गरबा ड्रेस में हुड़दंग, पिस्टल लहराकर हाईवे जाम करने के मामले में 9 गिरफ्तार

Garba Reel Controversy : पुलिस के मुताबिक, रास-गरबा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?