CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pesticide Inspection : कीटनाशक दुकानों पर छापा, 3 विक्रेताओं को नोटिस

Pesticide Inspection : कीटनाशक दुकानों पर छापा, 3 विक्रेताओं को नोटिस

By Newsdesk Admin
19/08/2026
Share

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने जिले में कीटनाशक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण (Pesticide Inspection) तेज कर दिया है। मंगलवार को अलग-अलग विकासखंडों में की गई जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर 3 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

Contents
  • कैश मेमो और प्रमाण पत्र में मिली गड़बड़ी
  • तीसरे विक्रेता को भी नोटिस
  • अन्य विकासखंडों में भी जांच
  • स्टॉक और बिल का रिकॉर्ड अपडेट रखना जरूरी
  • किसानों को गुणवत्तापूर्ण दवा उपलब्ध कराने पर फोकस

 

यह भी पढ़ें : Mandagiri Tourism : धमतरी की इस पहाड़ी पर छिपा है आस्था और प्रकृति का संगम, मुचुकुंद ऋषि की तपोस्थली बनेगी पर्यटन का नया केंद्र

 

कैश मेमो और प्रमाण पत्र में मिली गड़बड़ी

बलौदाबाजार जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम संडी में महेंद्र कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कैश मेमो और स्रोत प्रमाण पत्र का उचित संधारण नहीं मिला। इस पर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

इसी गांव के भगत कृषि सेवा केंद्र में भी स्रोत प्रमाण पत्र का उचित संधारण नहीं पाया गया। कृषि विभाग ने यहां भी विक्रेता को नोटिस जारी किया है।

 

यह भी पढ़ें : AAP Chhattisgarh : आजादी के 80 साल बाद भी 38 गांवों में नहीं पहुंची बिजली

 

तीसरे विक्रेता को भी नोटिस

ग्राम कोदवा में संचालित कौटिल्य कृषि सेवा केंद्र की जांच के दौरान कैश मेमो का सही तरीके से संधारण नहीं मिला। अनियमितता सामने आने पर संबंधित विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

इस तरह निरीक्षण के दौरान कुल तीन विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभाग ने सभी संबंधित विक्रेताओं से नियमों के अनुसार अभिलेखों का संधारण करने को कहा है।

 

यह भी पढ़ें : India vs Sri Lanka Test : लंका में बजा भारत का डंका! सीरीज में 1-0 की बढ़त

अन्य विकासखंडों में भी जांच

सिमगा विकासखंड के कीटनाशक निरीक्षक ऑलिव मेरी कुजूर ने दामाखेड़ा स्थित किसान कृषि केंद्र का औचक निरीक्षण किया और संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कसडोल विकासखंड में निरीक्षक धनेश्वर साय ने ग्राम कटगी स्थित साहजित कृषि सेवा केंद्र और तकिम कृषि सेवा केंद्र की जांच की। वहीं भाटापारा विकासखंड में निरीक्षक अवधेश उपाध्याय ने ग्राम कोदवा स्थित हितेश कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया।

 

यह भी पढ़ें : Raksha Bandhan Holiday :  28 अगस्त को बैंक-कोषालय बंद, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

स्टॉक और बिल का रिकॉर्ड अपडेट रखना जरूरी

उपसंचालक कृषि दीपक नायक ने सभी कृषि आदान विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि उर्वरक, बीज, कीटनाशक समेत अन्य कृषि सामग्री के भंडारण और बिक्री से जुड़े सभी जरूरी अभिलेख नियमित रूप से संधारित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि स्टॉक रजिस्टर और बिल बुक में प्रत्येक आवक और बिक्री का सही एवं अद्यतन विवरण दर्ज होना अनिवार्य है। विभाग ने विक्रेताओं को शासन के निर्धारित नियमों और प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है।

 

यह भी पढ़ें : Food Safety : रक्षाबंधन से पहले धमतरी में खाद्य जांच तेज, मिठाइयों के नमूने लिए, सात दिन चलेगा अभियान

किसानों को गुणवत्तापूर्ण दवा उपलब्ध कराने पर फोकस

कृषि विभाग का कहना है कि खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिले के कीटनाशक विक्रय केंद्रों पर नियमित रूप से कीटनाशक निरीक्षण (Pesticide Inspection) किया जा रहा है। विभागीय टीमों को अनियमितता मिलने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : Nasha Mukti Anti-Gambling Campaign : बालोद के 6 गांवों ने पेश की मिसाल, नशा-जुआ पर कड़े नियम

PM Awas Yojana Raigarh : छत्तीसगढ़ के इस जिले ने पीएम आवास निर्माण में रचा कीर्तिमान, सबसे पहले पूरे किए 25 हजार मकान
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर
Free NEET JEE Coaching Chhattisgarh : SC-ST छात्रों के लिए बड़ा मौका, मुफ्त मेडिकल-इंजीनियरिंग कोचिंग के लिए आवेदन 11 अगस्त तक
Child Sponsorship Scheme 2025 : इस योजना से हर बच्चे की किस्मत बदलेगी… जानिए क्या है सरकार की ये स्कीम
Korba Carbon Factory Fire : बायलर में धमाके के बाद कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग, भाग कर मजदूरों ने बचाई जान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Central Jail Video Case
Central Jail Video Case : बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों का VIDEO बनाने पर विवाद, प्रहरी से मारपीट

Central Jail Video Case :जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी…

Gold Price Jewelry Trend
Gold Price Jewelry Trend : महंगे सोने ने बदला ट्रेंड, हल्की ज्वेलरी की बढ़ी मांग

Gold Price Jewelry Trend :आने वाले दिवाली और…

Sarva Pitru Amavasya 2026 : सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 चीजों का दान माना जाता है शुभ, पितरों का मिलता है आशीर्वाद

Sarva Pitru Amavasya 2026 : मान्यता के अनुसार, इस…

Raipur Garba
Raipur Garba : गरबा आयोजनों को लेकर बजरंग दल ने रखीं 14 मांगें, सुरक्षा से लेकर धार्मिक मर्यादा तक पर जोर

नवरात्रि के गरबा आयोजनों को लेकर रायपुर में…

Korba Land Fraud
Korba Land Fraud : एक ही जमीन का दो लोगों से सौदा, 7 लाख की ठगी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

कोरबा के रजगामार चौकी क्षेत्र में जमीन से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?