CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Adhik Maas 2026 : 13 महीने का होगा नया साल 2026! ज्येष्ठ माह पड़ेगा दो बार, बनेगा ये दुर्लभ संयोग

Adhik Maas 2026 : 13 महीने का होगा नया साल 2026! ज्येष्ठ माह पड़ेगा दो बार, बनेगा ये दुर्लभ संयोग

By Newsdesk Admin
25/11/2025
Share
Adhik Maas 2026
Adhik Maas 2026

सीजी भास्कर, 25 नवंबर। अंग्रेजी कैलेंडर में जहां 1 जनवरी को नए साल (Adhik Maas 2026) की शुरुआत मानी जाती है, वहीं हिंदू परंपरा में समय की गणना विक्रम संवत के आधार पर की जाती है। वर्तमान में विक्रम संवत का 2082 वर्ष चल रहा है। इस पंचांग (Hindu Calendar 2026) के अनुसार नया वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होता है और फाल्गुन मास वर्ष का अंतिम महीना माना जाता है।

Contents
  • कब से कब तक रहेगा अधिकमास (Adhik Maas 2026)
  • क्यों आता है अधिकमास

आने वाला वर्ष 2026 विक्रम संवत पंचांग की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस वर्ष अधिकमास (Adhik Maas 2026) पड़ने वाला है, वह भी ज्येष्ठ (जेठ) माह के रूप में। इसका अर्थ है कि 2026 में एक नहीं बल्कि दो-दो ज्येष्ठ माह रहेंगे एक सामान्य ज्येष्ठ और एक अधिक ज्येष्ठ। अधिकमास जुड़ने के बाद ज्येष्ठ माह का समय लगभग 58–59 दिनों तक रहेगा। अधिकमास जिसे मलमास या पुरुषोत्तम मास (Purushottam Maas) भी कहा जाता है, धार्मिक कर्मों के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। इसी वजह से विक्रम संवत 2083 में 13 महीने होंगे।

कब से कब तक रहेगा अधिकमास (Adhik Maas 2026)

अधिकमास प्रारंभ : 17 मई 2026

अधिकमास समाप्त : 15 जून 2026

सामान्य ज्येष्ठ माह : 22 मई से 29 जून 2026

जब पंचांग में किसी महीने की अवधि दो बार आती है, तो उस अतिरिक्त महीने को अधिकमास या पुरुषोत्तम मास (Malmas) कहा जाता है। यह अतिरिक्त महीना लगभग हर 32 माह 16 दिन में बनता है और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। इस अवधि में दान, जप, तप और पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।

क्यों आता है अधिकमास

हिंदू पंचांग में सूर्य वर्ष और चंद्र वर्ष के बीच करीब 11 दिनों का अंतर होता है। चंद्र माह सूर्य की तुलना में छोटा होने के कारण यह अंतर हर वर्ष बढ़ता जाता है। इसी अंतर को संतुलित करने के लिए लगभग हर तीसरे वर्ष एक अतिरिक्त महीना जोड़ दिया जाता है जिसे अधिकमास (Adhik Maas) कहा जाता है। इससे पंचांग का समय-चक्र फिर से संतुलित हो जाता है।

Instagram to IPL Journey: रील्स से पहचाना गया टैलेंट, बिना प्रोफेशनल मैच खेले ऑक्शन तक पहुंचे इजाज सावरिया
समाजवादी पार्टी के नेता और डी-69 गैंग के सदस्य हाजी रज़ा उर्फ हाजी मोहम्मद के निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर, 10 थानों की पुलिस फोर्स रही तैनात
cough syrup Safety Alert:बच्चों की मौत के बाद CDSCO ने उठाया ये कदम
10 साल की आग, एक थप्पड़ और खौफनाक बदला: मां की बेइज्जती का हिसाब मौत से चुकता किया
छत्तीसगढ़ में फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार नहीं, इन्वेस्टर कनेक्ट पर 15000 करोड़ निवेश की बनी सहमति, भाजपा संगठन विस्तार पर दिल्ली में हुई बैठक बाद CM विष्णुदेव साय ने कहा “अभी संगठन का महापर्व चल रहा”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?