CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » केदारनाथ yatra को लेकर प्रशासन Alert, बीमार घोड़ा-खच्चरों को भेजा जाएगा क्वारंटीन सेंटर

केदारनाथ yatra को लेकर प्रशासन Alert, बीमार घोड़ा-खच्चरों को भेजा जाएगा क्वारंटीन सेंटर

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल। आगामी 2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है।

इस वर्ष यात्रा के दौरान यदि कोई घोड़ा या खच्चर बीमार पाया गया तो उसे तुरंत क्वारंटीन किया जाएगा, जिससे अन्य जानवर संक्रमण की चपेट में न आएं. पशुपालन विभाग ने इसके लिए कोटमा और फाटा में विशेष क्वारंटीन सेंटर स्थापित किए हैं।

यह पहली बार है जब यात्रा मार्ग पर बीमार जानवरों के लिए अलग से क्वारंटीन की व्यवस्था की गई है।

पशुपालन विभाग देहरादून के अपर निदेशक डॉ. भूपेंद्र जंगपांगी के अनुसार, कोटमा और फाटा में 30-30 जानवरों की क्षमता वाले सेंटर बनाए गए हैं। इन केंद्रों में बीमार घोड़ा-खच्चरों का इलाज विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की देखरेख में किया जाएगा।

विभाग ने प्रत्येक स्थान के लिए सात-सदस्यीय विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी है। यदि जरूरत पड़ी तो अन्य स्थानों पर किराए पर भी अस्थायी केंद्र बनाए जाएंगे।

हॉर्ष फ्लू मिलने के कारण लिया गया ये निर्णय : इस निर्णय के पीछे हाल ही की वह घटनाएं हैं जब जिले के बीरों, बष्टी, जलई, मनसूना और गौंडार गांवों में कई घोड़ा-खच्चर हॉर्ष फ्लू (इक्वाइन इन्फ्लूएंजा) से संक्रमित पाए गए थे।

गौंडार गांव में इस बीमारी के चलते तीन खच्चरों की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद ऐहतियातन प्रशासन ने घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण स्थगित कर दिया था।

अब जब संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है, तो फिर से पंजीकरण शिविर शुरू किए गए हैं। शिविरों में आने वाले प्रत्येक जानवर का खून लेकर हॉर्ष फ्लू और ग्लैंडर्स बीमारी की जांच की जा रही है। केवल जांच में पूरी तरह निगेटिव पाए गए जानवरों को ही यात्रा के लिए पंजीकृत किया जा रहा है।

प्रशासन की ये पहल सभी के लिए महत्वपूर्ण : प्रशासन की इस पहल को यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ जानवरों के स्वास्थ्य के लिहाज से भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

केदारनाथ यात्रा में घोड़ा-खच्चरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, और उनके स्वास्थ्य की अनदेखी न केवल अन्य जानवरों बल्कि यात्रियों के लिए भी खतरा बन सकती है।

सरगुजा में महिला की गला काटकर हत्या, घर में अकेली सोई थी; सुबह मिला खून से लथपथ शव
ISRO का EOS-09 मिशन रह गया अधूरा, तकनीकी गड़बड़ी के चलते तीसरे चरण को पार नहीं कर सका रॉकेट
Bilaspur News: मानसून को लेकर निगम की तैयारियां अधूरी, पहली बारिश में ही जलमग्न हुई सड़कें, मामले में अधिकारियों ने दी सफाई
India Development Journey :1947 से 2026 तक 10 आंकड़ों से समझिए भारत देश की बदलती तस्वीर
Crocodile Bites Father  : 10 साल के सूरमा ने बचा ली पिता की जान, मगरमच्छ से अकेले भिड़ गया ‘नन्हा योद्धा,
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Independence Day 2026
Independence Day 2026 : तिरंगा फहराने के साथ बच्चों ने उठाया ऐसा कदम, बिटकुली में स्वतंत्रता दिवस बना खास

बिटकुली गांव में स्वतंत्रता दिवस का माहौल इस…

Raigarh Traffic Route
Raigarh Traffic Route : रायगढ़ में आज ध्वजारोहण करेंगे वित्तमंत्री ओपी चौधरी, परेड की लेंगे सलामी, समारोह को लेकर बदला यातायात मार्ग

रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में…

India Development Journey
India Development Journey :1947 से 2026 तक 10 आंकड़ों से समझिए भारत देश की बदलती तस्वीर

India Development Journey  :इन आंकड़ों से स्पष्ट है…

PM Modi Red Fort Speech
PM Modi Red Fort Speech : 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, पीएम मोदी बोले- दुनिया बदल रही भारत को देखने का नजरिया

PM Modi Red Fort Speech :भारत को लागत,…

Chhattisgarh Independence Day 2026
Chhattisgarh Independence Day 2026 : शान से लहराया तिरंगा, रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया ध्वजारोहण

Chhattisgarh Independence Day 2026 : समारोह को देखते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?