CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Family members create ruckus after pregnant woman’s death : मितानिन और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप

Family members create ruckus after pregnant woman’s death : मितानिन और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप

By Newsdesk Admin
09/05/2026
Share

सीजी भास्कर 9 मई I कोरबा जिले केहरदीबाजार थाना क्षेत्र में प्रसव के बाद 26 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका केपरिजनों ने सरकारी अस्पताल की महिला स्वास्थ्यकर्मी और मितानिन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। (Family members create ruckus after pregnant woman’s death)

Contents
  • प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल पहुंचे परिजन : Family members create ruckus after pregnant woman’s death
  • रात में हुआ प्रसव, फिर अस्पताल में छोड़ने का आरोप
  • देर रात बिगड़ी हालत, कॉल रिसीव नहीं करने का आरोप
  • रेफर के दौरान रास्ते में हुई मौत
  • पुलिस जांच में जुटी, दंडाधिकारी को दी गई सूचना
  • पति बोला- समय पर इलाज मिलता तो बच सकती थी जान

उनका कहना है कि प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल में अकेला छोड़ दिया गया, जिससेसमय पर इलाज नहीं मिल सका।

प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल पहुंचे परिजन : Family members create ruckus after pregnant woman’s death

जानकारी के अनुसार, ग्राम रैकी निवासी अनिल पटेल ने वर्ष 2021 में ग्राम बोईदा की संगीता पटेल से विवाह किया था। अनिल कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी में वाहन चालक हैं। दंपती की एक तीन वर्षीय बेटी भी है।

संगीता गर्भवती थीं और गांव के सरकारी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार देर शाम उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद परिजनों ने मितानिन गिरीश बाई को सूचना दी। अनिल अपनी पत्नी को मितानिन के साथ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर मौजूद थी।

रात में हुआ प्रसव, फिर अस्पताल में छोड़ने का आरोप

परिजनों के मुताबिक, रात करीब 11:30 बजे मितानिन की मदद से प्रसव कराया गया। आरोप है कि प्रसव के बाद महिला स्वास्थ्यकर्मी और मितानिन जच्चा-बच्चा को अस्पताल में छोड़कर अपने घर चले गए।

उस समय अस्पताल में संगीता और नवजात की देखभाल के लिए केवल परिवार के सदस्य ही मौजूद थे।

देर रात बिगड़ी हालत, कॉल रिसीव नहीं करने का आरोप

परिजनों का कहना है कि देर रात अचानक संगीता की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें तेज दर्द और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। घबराए परिवार वालों ने महिला स्वास्थ्यकर्मी को कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।

परिजन पूरी रात मदद का इंतजार करते रहे और सुबह तक अस्पताल में ही रुके रहे। (Family members create ruckus after pregnant woman’s death)

रेफर के दौरान रास्ते में हुई मौत

तड़के सुबह अनिल पटेल स्वास्थ्यकर्मी को उनके घर से बुलाकर अस्पताल लाए। संगीता की हालत गंभीर देखकर उन्हें तत्काल दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई।

इसके बाद परिजन उन्हें हरदीबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही रास्ते में संगीता की मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, दंडाधिकारी को दी गई सूचना

घटना की सूचना अस्पताल पुलिस को दी गई। महिला की मौत के मामले को देखते हुए कार्यपालिक दंडाधिकारी को भी अवगत कराया गया है। दंडाधिकारी ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं।

पति बोला- समय पर इलाज मिलता तो बच सकती थी जान

मृतका के पति अनिल पटेल का आरोप है कि उनकी पत्नी पूरी तरह स्वस्थ थीं और प्रसव के बाद लापरवाही बरती गई। उनका कहना है कि यदि स्वास्थ्यकर्मी समय पर मौजूद रहते और तत्काल इलाज मिलता, तो उनकी पत्नी की जान बचाई जा सकती थी।

फिलहाल मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रशासनिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और कथित लापरवाही की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Durg Cyber Fraud : फारेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 48 लाख की ठगी, आंध्रप्रदेश से दो साइबर ठग गिरफ्तार
Liquor Shop Closed : छत्तीसगढ़ में सभी शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश, इतने दिन तक मदिरा प्रेमियों को नहीं मिलेगी शराब
Forest Produce Development Chhattisgarh : लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की नई राह, मुख्यमंत्री साय ने तय किया हरित विकास का बड़ा रोडमैप
महाराष्ट्र पुलिस ने बॉर्डर से पकड़े 50 गोवंशी, कत्लखाने ले जाए जा रहे थे..
Ohh…My…God….इस शख्स ने Bike में बनाया ऐसा जुगाड़ कि 1 लीटर पेट्रोल के दाम पर जाती है 500 किलोमीटर, और तो और बाईक चार पहिया वाहन की तरह बैक भी होती है, सिस्टम समझने दूर दूर से पहुंच रहे हैं  स्पेशलिस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Fake Cigarette Case 
Durg Fake Cigarette Case : इंदिरा मार्केट में नकली सिगरेट का कारोबार पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Fake Cigarette Case :गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों…

Red Fort Attack
Red Fort Attack : लाल किला हमले पर UN रिपोर्ट का बड़ा दावा, AQIS को बताया साजिश के पीछे

Red Fort Attack : संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट…

धमतरी ट्रिपल मर्डर केस में 5 दोषियों को उम्रकैद, फैसला सुनते ही भड़के परिजन; कोर्ट के बाहर जूते-चप्पल और पत्थर फेंके

धमतरी में ट्रिपल मर्डर केस में अदालत ने…

बस्तर में तिरंगा यात्रा का दूसरा पड़ाव, नक्सल प्रभावित इलाकों से गुजरकर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

बस्तर: तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन सुकमा और…

Red Fort Independence Day Tickets
Red Fort Independence Day Tickets : लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए टिकट कैसे बुक करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Red Fort Independence Day Tickets : बुकिंग प्रक्रिया…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?