CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सुहागरात के बाद दूल्हे को कमरे में बंद कर भागी दुल्हन, बालकनी से कूदी तो टूट गए दोनों पैर….

सुहागरात के बाद दूल्हे को कमरे में बंद कर भागी दुल्हन, बालकनी से कूदी तो टूट गए दोनों पैर….

By Newsdesk Admin
07/08/2025
Share

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के नाम पर ठगी करने वाली एक शातिर महिला ने युवक से विवाह रचाया, सुहागरात मनाई, फिर उसे कमरे में बंद कर बालकनी से फरार होने की कोशिश की। लेकिन प्लान फेल हो गया — दुल्हन जैसे ही साड़ी की रस्सी के सहारे नीचे कूदी, उसके दोनों पैर टूट गए। अब अस्पताल में भर्ती दुल्हन ने एक पूरे लुटेरी दुल्हनों के गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है।

Contents
  • 3 लाख में हुआ था सौदा, शादी के बाद सामने आई साजिश
  • शादी के दो दिन बाद शुरू हुआ ड्रामा
  • भागने आए थे गिरोह के सदस्य
  • अस्पताल में फूटा राज, दुल्हन पहले से शादीशुदा निकली
  • आरोपी कौन-कौन?

3 लाख में हुआ था सौदा, शादी के बाद सामने आई साजिश

पूरा मामला जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र का है। यहां भरत नामक युवक ने पुलिस में शिकायत दी कि उसकी शादी में धोखा हुआ है। भरत ने बताया कि लंबे समय से उसकी शादी नहीं हो रही थी। तभी उसके पिता के परिचित नंदकिशोर सोनी ने उसे भरोसा दिलाया कि वह एक “अच्छी लड़की” से उसकी शादी करवाएंगे। इसके बाद बिहार की रहने वाली 23 वर्षीय लड़की सुमन से उसका रिश्ता तय हुआ।

भरत के अनुसार, सुमन को पत्नी बनाने के एवज में गिरोह के सदस्यों ने उससे ₹3 लाख की मांग की। उसने ₹1.7 लाख कैश और ₹1.3 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आर्य समाज मंदिर में शादी करवा दी गई।

शादी के दो दिन बाद शुरू हुआ ड्रामा

भरत ने बताया कि शादी के दो दिन बाद ही उसे सुमन की सच्चाई का पता चल गया। जब भरत ने इसका विरोध किया तो सुमन ने उसे कमरे में बंद कर दिया और खुद बालकनी से भागने की कोशिश करने लगी। उसने साड़ी से रस्सी बनाई और बालकनी से उतरने की कोशिश की, लेकिन गिरने के कारण उसके दोनों पैर टूट गए।

भागने आए थे गिरोह के सदस्य

पुलिस को दिए बयान में भरत ने बताया कि घटना के समय सुमन को लेने गिरोह के सदस्य संदीप और रवि नीचे खड़े थे। लेकिन गिरने के बाद जब भरत ने शोर मचाया तो दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। सुमन को घरवालों ने पकड़ लिया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में फूटा राज, दुल्हन पहले से शादीशुदा निकली

अस्पताल में भर्ती सुमन पुलिस को बार-बार अपने पिता का नाम बदलकर बताने लगी। जब पुलिस ने उसके दस्तावेजों की जांच की तो सामने आया कि उसने शादी के समय खुद को अविवाहित बताया था, लेकिन वह पहले से शादीशुदा है। यही नहीं, आर्य समाज में दिए गए सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए। पुलिस की पूछताछ में सुमन ने कबूल किया कि वह शादी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग की सदस्य है।

आरोपी कौन-कौन?

पुलिस के अनुसार, दुल्हन सुमन पांडे बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली है। इस गिरोह में संदीप शर्मा (कौशांबी, यूपी), रवि और रूबी देवी (डालमियानगर, रोहतास, बिहार), नंदकिशोर सोनी और जितेंद्र सोनी (जोधपुर निवासी) शामिल हैं। फिलहाल बाकी सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

ऐश्वर्या-अनुष्का को छोड़िए… तेज प्रताप यादव के जीवन में तीसरी लड़की भी है? वायरल हुआ चैट
OnePlus 9000mAh Battery Phone: बैटरी को लेकर OnePlus की नई चाल, गेम ही बदल देगा ये अपकमिंग स्मार्टफोन
मैं सबसे बड़ा कंस हूं…❗😳 5 माह की जुड़वा बेटियों की हत्या करने वाले पिता बोला- “मुझे फांसी दे दो”
‘आप हैं तो हम हैं’, भारत-पाक तनाव के बीच विक्की कौशल ने इंडियन आर्मी को किया धन्यवाद, तारीफ में लिखी ये बात
Instagram Reels Controversy Fatehpur: पति की अजीबोगरीब मांग, पत्नी बोली- ‘मैं ये सब नहीं करूंगी’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?